ईरान पर अमेरिका की एक गलती कैसे भारत को फिर रूस के ले आई और करीब, ट्रंप भी कुछ न कर सके
Iran US War Update: ईरान-अमेरिका के बीच ओमान और कतर जैसे मध्यस्थ देशों के जरिए बैक-चैनल डिप्लोमेसी में चल रही थी, तभी 28 फरवरी को ट्रंप ने गलती कर दी और ईरान के खिलाफ हवाई हमले कर दिए। इसने भारत और रूस को फिर से और करीब ला दिया है।
किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम, आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार करें डिश
शाकाहारी खाने में मशरूम लोगों की पसंदीदा डिश बनता जा रहा है. सही तरीके से बनाया जाए तो मशरूम की सब्जी घर पर ही होटल जैसा स्वाद दे सकती है. ऐसी ही एक डिश है काजू पेस्ट वाली क्रीमी मशरूम. इसकी रेसिपी काफी पसंद की जा रही है और ये बनाने में आसान भी है. सबसे पहले ताजे बटन मशरूम को अच्छी तरह धोकर आधा काट लें। फिर कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म कर मशरूम को हल्का फ्राई करें, ताकि उसका पानी सूख जाए और स्वाद बेहतर हो जाए. इसके बाद मशरूम को अलग रख दें. अब उसी कढ़ाई में प्याज और टमाटर को भूनकर ठंडा करें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें. साथ ही अदरक, लहसुन और जीरा का भी पेस्ट तैयार करें. फिर कढ़ाई में तेल गर्म कर तेज पत्ता और जीरा डालें. इसके बाद प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं. अब हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह तैयार करें. इसके बाद फ्राई किए हुए मशरूम डालकर मिक्स करें और इसमें काजू का पेस्ट मिलाएं, जिससे ग्रेवी क्रीमी और रिच बनती है. इसे धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें. अंत में हल्का फ्राई किया हुआ प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें. ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सजाएं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18



















