Royal Enfield की नई 450cc बाइक बोल्ड लुक और जबरदस्त पावर के साथ लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Royal Enfield की नई 450cc बाइक बोल्ड लुक और जबरदस्त पावर के साथ लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे
कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप से उछलकर लोग सड़क पर गिर गए। सड़क पर पड़े घायल तड़पते रहे। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे हुआ हादसा फतेहपुर जिले के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले करीब 25 लोग पिकअप से कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए थे। इससे पहले इन लोगों ने प्रयागराज में बच्चे का मुंडन कराया था। डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर ट्राले में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 4 एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है। ये लोग प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे। 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। खबर अपडेट हो रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama




















