Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार, महिला को पार्वती बताता था; अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने FIR की हिम्मत जुटाई

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की 35 साल की महिला के साथ कई बार रेप किया। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में नासिक में एक अन्य स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की पहचान 40 साल के हृषिकेश वैद्य के रूप में हुई है। इससे पहले 18 मार्च को नासिक में 67 साल के ज्योतिषी अशोक खरात को 35 साल की महिला से बार-बार रेप करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अशोक खुद को कैप्टन कहता था। दिल्ली से महाराष्ट्र तक उसके बड़े नेताओं से संपर्क थे। पीड़ित का दावा- आरोपी ने कई महिलाओं से रेप किया महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई अन्य महिलाओं को भी फंसाकर उनका यौन शोषण किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। हालांकि, आरोपी ने सोशल मीडिया पर आरोपों से इनकार करते हुए इसे झूठा मामला बताया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की आरोपी से 2023 में फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। उसी साल दिसंबर में आरोपी पुणे आया। FIR के अनुसार, उसने महिला को यह कहकर बहलाया कि वह महादेव का अवतार है और महिला उसकी पार्वती है। आरोपी महिला को पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे बेहोश करके उसके साथ रेप किया। अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि बाबा ने महिला की बिना जानकारी के अश्लील तस्वीरें भी लीं। बाद में इन्हीं तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मई 2025 में आरोपी ने उसे पालघर के वसई के एक होटल में बुलाकर फिर से रेप करने की कोशिश की। वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर हीरालाल जाधव ने बताया कि महिला नासिक के मामले से प्रेरित होकर सामने आई। चूंकि मुख्य घटना पुणे में हुई थी, इसलिए माणिकपुर पुलिस ने पहले जीरो FIR दर्ज की और बाद में जांच को पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया। जीरो FIR वह होती है, जिसे किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा सकता है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो। पुणे पुलिस के डीसीपी (क्राइम) निखिल पिंगले ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Continue reading on the app

Royal Enfield की नई 450cc बाइक बोल्ड लुक और जबरदस्त पावर के साथ लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Royal Enfield की नई 450cc बाइक बोल्ड लुक और जबरदस्त पावर के साथ लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Continue reading on the app

  Sports

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होंगे कई नए नियम, खाताधारक जरूर जान लें

बैंकिंग सेक्टर में अनेक बदलाव होने वाले हैं। 1 अप्रैल 2026 से बेसिंग सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट, डिजिटल पेमेंट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम (Banking New Rules) लागू होंगे। जिसका सीधा असर खाताधारकों पर बढ़ेगा। कुछ बैंकों ने अपनी कुछ सर्विस भी महंगी कर दी है, वहीं कुछ ने ग्राहकों को राहत दी … Sun, 29 Mar 2026 19:14:14 GMT

  Videos
See all

US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान जंग में कैसे हैं हालात?, जानिए सब कुछ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:39:07+00:00

News Ki Pathshala: ईरान में इन 4 जगहों से घुस सकता है अमेरिका! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:36:35+00:00

Akhilesh On Atique Ahmad: माफिया अतिक का BJP से कनेक्शन? अखिलेश का चौंकाने वाला खुलासा ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:43:10+00:00

LIVE: ग्लोबल उड़ान, नोएडा की ‘नई पहचान’! Noida International Airport & Development Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:41:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers