RCB vs SRH Weather Report: बारिश में धुल जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? जानें कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम
"दिन में आते तो लयारी वाले नहीं छोड़ते", रणवीर सिंह को लेकर पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल
फिल्म धुरंधर जब से दिसंबर में रिलीज हुई है, यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है अब इसके दूसरे पार्ट को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है फिल्म की कहानी और एक्टिंग की तारीफ तो हो ही रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसके शूटिंग लोकेशंस की हो रही है फिल्म के विजुअल्स को बेहतर बनाने के लिए बैंकॉक जैसे शहरों में पाकिस्तान का टाउन सेट बनाया गया था लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है इस शख्स का दावा है कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग असल में पाकिस्तान के लयारी इलाके में हुई है
पाकिस्तानी युवक का बड़ा दावा
एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए गए एक वीडियो में यह युवक कहता नजर आ रहा है कि धुरंधर की टीम ने लयारी के अंदर शूटिंग की है उसके मुताबिक, फिल्म के क्रू मेंबर्स और एक्टर्स सुबह के वक्त वहां आते थे युवक ने वीडियो में कहा कि ये लोग रात को या सुबह 4-5 बजे के करीब आते थे, जब आम जनता सो रही होती थी उसका मानना है कि अगर वे दिन के समय आते, तो वहां की भीड़ उन्हें आसानी से काम नहीं करने देती युवक ने खासतौर पर रणवीर सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी लयारी के चील चौक पर आए थे
रणवीर सिंह को लेकर कही यह बात
वीडियो में युवक आगे कहता है कि अगर रणवीर सिंह इस समय (दिन के वक्त) लयारी में आते, तो वहां के लोग उन्हें छोड़ते नहीं उसका इशारा वहां की दीवानगी और भीड़ की तरफ था उसने यह भी दावा किया कि फिल्म के वीडियो को देखकर साफ पता चल जाता है कि यह इलाका लयारी ही है हालांकि, उसने यह भी साफ किया कि इलाके के ज्यादातर नौजवानों ने शूटिंग नहीं देखी, क्योंकि वह बहुत सुबह होती थी लेकिन कुछ बुजुर्गों ने टीम को वहां काम करते हुए देखा है.
संजय दत्त पर क्या बोला शख्
जब उस युवक से फिल्म के दूसरे कलाकारों के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि उसे संजय दत्त के बारे में पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन फिल्म की बाकी टीम और एक्टर्स के वहां आने की बात उसे पता है उसका कहना है कि लयारी का मजाक उड़ाया जा रहा है, लोग बाहर से आकर यहां शूटिंग कर रहे हैं फिल्म के सीन्स में जो बैकग्राउंड दिख रहा है, वह लयारी की गलियों से मेल खाता है, जिसकी वजह से यह दावा अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.
Pakistan’s Lyari resident says Aditya Dhar, Ranveer Singh and Sanjay Dutt used to come at 4am to shoot in Lyari for Dhurandhar! ????????????????
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 26, 2026
Imagine how good the set design, story and direction of the film has been! @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
pic.twitter.com/eQ1zDj0uo2
फिल्म की शूटिंग और लोकेशंस
आपको बता दें कि धुरंधर के मेकर्स ने पहले यह बताया था कि फिल्म के ज्यादातर हिस्से जो पाकिस्तान जैसे दिखते हैं, उन्हें बैंकॉक और अन्य जगहों पर सेट लगाकर शूट किया गया है बैंकॉक में पूरे के पूरे टाउन को इस तरह डिजाइन किया गया था कि वह पाकिस्तान का कोई इलाका लगे लेकिन अब इस पाकिस्तानी शख्स के वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है लोग अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या वाकई फिल्म की टीम सुरक्षा कारणों से चोरी-छिपे पाकिस्तान गई थी या फिर यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट या गलतफहमी है फिलहाल फिल्म की टीम की तरफ से इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें- पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation





















