Responsive Scrollable Menu

एक ही सांस में पानी पीना पड़ सकता है भारी, किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजिमी है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई लोग थकान को मिटाने के लिए पानी की पूरी बोतल एक ही बार में खत्म कर देते हैं। खासकर युवा एक सांस में पूरा पानी पीने की आदत को मजेदार समझते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो यह आदत खतरनाक है।

वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, हमारा शरीर पानी को धीरे-धीरे अवशोषित करता है। शरीर में मौजूद किडनी का काम खून को साफ करना और जरूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखना होता है। किडनी के अंदर छोटे-छोटे फिल्टर होते हैं, जिन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है। जब हम एकदम से बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो किडनी पर अचानक अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इस दबाव के कारण किडनी को पानी को फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे लंबे समय में उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार में ज्यादा पानी पीना शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को भी बिगाड़ सकता है। शरीर में सोडियम और अन्य मिनरल्स का संतुलन बहुत जरूरी होता है। जब अचानक बहुत सारा पानी शरीर में पहुंचता है, तो यह संतुलन गड़बड़ा सकता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है, जिसे मेडिकल भाषा में वाटर इंटॉक्सिकेशन कहा जाता है।

इसके अलावा, पानी की कमी और गलत आदतें जैसे पेशाब को लंबे समय तक रोककर रखना भी शरीर के लिए नुकसानदायक है। जब कोई व्यक्ति बार-बार पेशाब रोकता है, तो इससे मूत्र मार्ग में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। यह धीरे-धीरे इंफेक्शन का रूप ले सकता है और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो इसका असर किडनी तक पहुंच सकता है।

गर्मियों के मौसम में प्यास ज्यादा लगना सामान्य बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि एक बार में बहुत सारा पानी पी लिया जाए। शरीर को पानी की जरूरत लगातार और संतुलित मात्रा में होती है। जब हम थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते हैं, तो शरीर उसे बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है। इससे न केवल किडनी पर दबाव कम पड़ता है, बल्कि शरीर हाइड्रेट भी बना रहता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पानी हमेशा आराम से, बैठकर और घूंट में पीना चाहिए। इससे शरीर को पानी को अवशोषित करने का समय मिलता है और वह अपने सभी जरूरी कार्य सही तरीके से कर पाता है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'जर्सी बनाने के पैसे नहीं तो टीम क्यों खरीदी..' पाकिस्तान की बेइज्जती पर शोएब अख्तर हुए आग-बबूला, लगाई PSL टीम मालिकों की क्लास

Shoaib Akhtar : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PSL 2026 में पाकिस्तान देश की हुई सरेआम बेइज्जती पर बड़ा बयान दिया. पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मैच में जब पाकिस्तान को शर्मसार होना पड़ गया तो शोएब का खून भी खौल गया वो आग-बबूला हो उठे और उन्होंने पीएसएल के टीम मालिकों की क्लास ला दी है. 

शोएब अख्तर का गुस्सा उस बात पर फूटा है, जब लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए मैच के दौरान सफेद बॉल का रंग लाल हो गया. ये मैच के शुरुआती दो ओवर में ही हो गया. क्योंकि बॉल पर जर्सी का कलर छूटकर लग गया. इसके बाद पाकिस्तान की दुनिया भर में थू-थू हो रही है. फैंस जमकर पाकिस्तान और पीएसएल वाली टीमों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान

शोएब अख्तर ने कहा कि, 'इतनी बेइज्जती मैंने कोई दूसरी लीग में नहीं देखी. बताओ जर्सी के रंग की वजह से बॉल लाल हो गई. जब तुम्हारे पास अच्छी क्वालिटी की जर्सी बनाने के पैसे नहीं थे तो तुम टीम क्यों खरीदते हो, तुम्हारे कैप्टन लाबुशेन दुनिया में तुम्हारी बेइज्जती करके चले गए'.

इससे पहले हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दे डाला है, जिससे पाकिस्तान की भरे मंच पर बइज्जती हो गई थी. उन्होंने कहा कि, 'मैंने दूसरे ओवर के बाद अंपायर से कहा कि ये क्या हो रहा है? बॉल लाल है. ये कपड़ों या ऐसी ही किसी चीज की वजह से लगी होगी. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा'.

साउंड क्वलिटी को भी लेकर उठे सवाल

इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग में कमेंट्री के दौरान साउंड क्वालिटी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तान की बेइज्जती लोग उनके साउंड क्वालिटी को लेकर कर रहे हैं. इस सब से ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के पास लीग कराने के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन वो इस लीग को हर हाल में करना चाहती है. इस बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी रिएक्ट किया है. 

मैच प्रसारण की क्वालिटी पर भी उठे सवाल

इस सबके बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने पीएसएल की पिछले और इस सीजन की तस्वीर शेयर कर टूर्नामेंट की क्वालिटी को लेकर बात की है. यूजर ने लिखा, 'पहली तस्वीर पिछले साल की है और दूसरी आज की. दूसरी लीग दिन-ब-दिन बेहतर हो रही हैं लेकिन PSL पीछे जा रहा है. पहले PSL गेम में डल, डार्क और बोरिंग प्रोडक्शन दिखा. PCB सिर्फ फ्रैंचाइज फीस से 800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाला है. अगर आप क्वालिटी ब्रॉडकास्टिंग भी नहीं दे सकते तो वह पैसा कहां जा रहा है? मोहसिन नकी वी और उनके साथी सिर्फ़ बातें करते हैं, काम नहीं करते'.

ये भी पढ़ें : IPL 2026: इरफान और हरभजन समेत 12 दिग्गजों ने चुनी टॉप 4 टीमें, सभी की लिस्ट में ये तीन नाम कॉमन

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई सुपर किंग्स पर आफत ही आफत! धोनी के बाद 'सिक्स हिटिंग मशीन' ने दिया झटका, इतने मैचों से बाहर

Dewald Brevis injury: चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एमएस धोनी के बाद अब टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. खबरों के मुताबिक डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2026 के शुरुआती दो से तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ब्रेविस की चोट की खबर सोमवार को होने वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से ठीक एक दिन पहले आई है. Sun, 29 Mar 2026 19:16:08 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ईरान में इन 4 जगहों से घुस सकता है अमेरिका! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:36:35+00:00

US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान जंग में कैसे हैं हालात?, जानिए सब कुछ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:39:07+00:00

Iran America War : क्या Saudi Arabia करवा रहा है ईरान पर हमला? | US-Iran War 2026 | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:45:00+00:00

Akhilesh On Atique Ahmad: माफिया अतिक का BJP से कनेक्शन? अखिलेश का चौंकाने वाला खुलासा ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T13:43:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers