'जर्सी बनाने के पैसे नहीं तो टीम क्यों खरीदी..' पाकिस्तान की बेइज्जती पर शोएब अख्तर हुए आग-बबूला, लगाई PSL टीम मालिकों की क्लास
Shoaib Akhtar : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PSL 2026 में पाकिस्तान देश की हुई सरेआम बेइज्जती पर बड़ा बयान दिया. पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मैच में जब पाकिस्तान को शर्मसार होना पड़ गया तो शोएब का खून भी खौल गया वो आग-बबूला हो उठे और उन्होंने पीएसएल के टीम मालिकों की क्लास ला दी है.
शोएब अख्तर का गुस्सा उस बात पर फूटा है, जब लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए मैच के दौरान सफेद बॉल का रंग लाल हो गया. ये मैच के शुरुआती दो ओवर में ही हो गया. क्योंकि बॉल पर जर्सी का कलर छूटकर लग गया. इसके बाद पाकिस्तान की दुनिया भर में थू-थू हो रही है. फैंस जमकर पाकिस्तान और पीएसएल वाली टीमों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान
शोएब अख्तर ने कहा कि, 'इतनी बेइज्जती मैंने कोई दूसरी लीग में नहीं देखी. बताओ जर्सी के रंग की वजह से बॉल लाल हो गई. जब तुम्हारे पास अच्छी क्वालिटी की जर्सी बनाने के पैसे नहीं थे तो तुम टीम क्यों खरीदते हो, तुम्हारे कैप्टन लाबुशेन दुनिया में तुम्हारी बेइज्जती करके चले गए'.
???? MASSIVE STATEMENT BY SHOAIB AKHTAR ON PAKISTAN & PSL ????
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 27, 2026
Shoaib Akhtar said ????️
So much insult "I have not seen any other league, tell me the balls turned red because of the colour of the jersey, when you did not have money to make good quality jerseys then why do you buy a… pic.twitter.com/nFH7mejxmw
इससे पहले हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दे डाला है, जिससे पाकिस्तान की भरे मंच पर बइज्जती हो गई थी. उन्होंने कहा कि, 'मैंने दूसरे ओवर के बाद अंपायर से कहा कि ये क्या हो रहा है? बॉल लाल है. ये कपड़ों या ऐसी ही किसी चीज की वजह से लगी होगी. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा'.
????????Marnus Labuschagne on the change of ball color
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 26, 2026
"I did say to the umpires after the second over, What’s going on? The ball is red, it must be from the clothes or something like that. I’ve never seen anything like pic.twitter.com/VHSXouHZYx
साउंड क्वलिटी को भी लेकर उठे सवाल
इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग में कमेंट्री के दौरान साउंड क्वालिटी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तान की बेइज्जती लोग उनके साउंड क्वालिटी को लेकर कर रहे हैं. इस सब से ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के पास लीग कराने के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन वो इस लीग को हर हाल में करना चाहती है. इस बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी रिएक्ट किया है.
Another L for PSL ????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) March 27, 2026
This was the sound quality of the post match interview in yesterday's PSL match ????
PSL is a joke ???? pic.twitter.com/XzQvCDUgNg
मैच प्रसारण की क्वालिटी पर भी उठे सवाल
इस सबके बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने पीएसएल की पिछले और इस सीजन की तस्वीर शेयर कर टूर्नामेंट की क्वालिटी को लेकर बात की है. यूजर ने लिखा, 'पहली तस्वीर पिछले साल की है और दूसरी आज की. दूसरी लीग दिन-ब-दिन बेहतर हो रही हैं लेकिन PSL पीछे जा रहा है. पहले PSL गेम में डल, डार्क और बोरिंग प्रोडक्शन दिखा. PCB सिर्फ फ्रैंचाइज फीस से 800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाला है. अगर आप क्वालिटी ब्रॉडकास्टिंग भी नहीं दे सकते तो वह पैसा कहां जा रहा है? मोहसिन नकी वी और उनके साथी सिर्फ़ बातें करते हैं, काम नहीं करते'.
1st picture is from last year and the other from today,
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 26, 2026
- Other leagues are improving day by day but PSL is going backwards. Dull, Dark and boring production was on display for the first PSL game.
- PCB is going to earn more than 800 crores from the franchise fee only!
-… pic.twitter.com/C1QfgexSzL
ये भी पढ़ें : IPL 2026: इरफान और हरभजन समेत 12 दिग्गजों ने चुनी टॉप 4 टीमें, सभी की लिस्ट में ये तीन नाम कॉमन
'पहले कहा पापा, फिर लगाया शोषण का आरोप', सनोज मिश्रा को लेकर मोनालिसा के बदले सुर, पुराना Video हुआ वायरल
Monalisa and Sanoj Mishra Controversy: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान वायरल हुई मोनालिसा भोसले Monalisa Bhosle) कई दिनों से सुर्खियों में हैं. जब से उन्होंने मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी है कि तब से ये मामला गरमाया हुआ है. इस शादी का उनके परिवार और डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) खूब विरोध कर रहे हैं. इसी बीच मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था. अब उनका सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि सनोज मिश्रा जी उनके पापा के समान हैं और उन्हें अपनी बेटी मानते हैं. वीडियो के समाने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके बदले हुए बयान पर सवाल उठा रहे हैं. आइए जानते हैं उन्होंने पुराने वीडियो में क्या-क्या बोला-
पुराना वीडियो हो रहा वायरल
एक्स (पहले ट्विटर) पर शुभम शुक्ला नाम के शख्स ने मोनालिसा का पुराना वीडियो शेयर कर लिखा, ' 11 महीने पहले मोनालिसा बोल रही थीं कि सनोज मिश्रा जी उन्हें बेटी तरह मानते हैं और बेटी की नजर से देखते हैं और वो भी उनको पापा की तरह मानती हैं. अब ठीक 11 महीने बाद मोनालिसा जिन्हें पापा की तरह मानती थीं उन पर आरोप लगा रही हैं कि उसने 10 बार टच किया, मोहतरमा को नंबर तक याद है.'
'सनोज मिश्रा जी मेरे पापा जैसै हैं'
मोनालिसा वीडियो में बोलती हैं, 'बहुत सारे लोग उनके खिलाफ गलत-गलत वीडियो बना रहे हैं. वो सारे फेक वीडियो हैं. सनोज मिश्रा जी मुझे बेटी की तरह मानते हैं और बेटी की नजर से देखते हैं. मैं भी उनको पापा की तरह मानती हूं. जो लोग इस तरह के गलत वीडियो बना रहे हैं उन लोगों से हाथ जोड़कर विनती करती हूं. कि प्लीज ऐसे वीडियो न बनाए.'
सनोज मिश्रा जी मुझे बेटी तरह मानते हैं और बेटी की नजर से देखते हैं और मैं भी उनको पापा की तरह मानती हूं:- मोनालिसा (ठीक 11 माह पहले)
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) March 25, 2026
अब ठीक 11 महीने बाद मोनालिसा में “जिन्हें पापा की तरह मानती थी” उसी पापा को कह रही हैं कि उसने इन्हें 10 बार टच किया। मोहतरमा को नंबर तक याद है।… pic.twitter.com/NBZrMjqNTM
ये भी पढ़ें: क्या टूट जाएगी मोनालिसा और फरमान खान की शादी? महाकुंभ वारयल गर्ल बालिग या नाबालिग बना बड़ा सवाल
लोगों ने दिए रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मोनालिसा को लेकर अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सनोज मिश्रा का तो पता नहीं लेकिन ये लड़की अपनी परिवार को ब्लेम कर रही है कि फैमिली वाले सपोर्ट नहीं कर रहे हैं.' वहीं, एक ने मोनालिसा के बयान को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'शुरू में गलत तरीके से नहीं छुआ होगा बाद ये सब हरकत की होगी.' वहीं, कई यूजर्स ने मोनालिसा के इस बयान को लेकर कहा कि उनके सुर इतनी जल्दी कैसे बदल गए तो कुछ कहना है कि मोनालिसा ने अपने परिवार को धोखा दिया है.
मोनालिसा और सनोज मिश्रा विवाद की वजह?
दरअसल, इस पूरे विवाद की जड़ मनोलिसा की शादी ही है. जब मोनालिसा महाकुंभ से वायरल हुई थीं तो डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनको लेकर 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म बनाई थी. उस समय उनको लेकर कई वीडियो बनाई गई थी कि सनोज उनका गलत फायदा उठा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने उस समय सनोज मिश्रा के बारे में कोई गलत बयान नहीं दिया. मनोलिसा ने 11 मार्च को मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी की तो इसका उन्होंने खूब विरोध किया. इसके बाद मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फेंस पर सनोज मिश्रा पर रोते हुए कई गंभीर आरोप लगाए कि सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके छुआ. हालांकि, सनोज ने इन आरोप को गलत दिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















