पत्नी रितिका ने खोली अनुराग डोभाल की पोलपट्टी, यूट्यूबर पर जमकर साधा निशाना
Anurag Dobhal Ritika Chauhan: यूट्यूबर और UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले उन्होंने अपने ही परिवार माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी रितिका का समर्थन करते हुए कहा था कि उनके परिवार ने इंटरकास्ट मैरिज की वजह से रितिका को स्वीकार नहीं किया. अनुराग के मुताबिक, उनके माता-पिता ने उनकी पत्नी को घर में रहने तक नहीं दिया, जिसके चलते वह मायके में रहने को मजबूर हुईं. हालांकि, अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है, क्योंकि रितिका ने सोशल मीडिया पर सामने आकर पति के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इंस्टाग्राम पर रितिका का बड़ा बयान
हाल ही में रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कई पोस्ट साझा किए, जिनमें उन्होंने पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने साफ कहा कि जो बातें सामने आ रही हैं, वे सच्चाई से बिल्कुल अलग हैं. रितिका ने लिखा कि सिर्फ इसलिए कि वह एक इन्फ्लुएंसर नहीं हैं या सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहतीं, इसका मतलब ये नहीं कि उनका कोई पक्ष नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके बारे में और उनके परिवार मायके और ससुराल दोनों के बारे में गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, जो बिल्कुल गलत है.
पति अनुराग डोभाल पर साधा निशाना
अपने पोस्ट में रितिका ने अप्रत्यक्ष रूप से अनुराग डोभाल पर निशाना साधते हुए ससुराल पक्ष का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह हमेशा चाहती थीं कि उनका परिवार एकजुट रहे और उन्होंने एक पत्नी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाईं. उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि कोई भी लड़की नहीं चाहेगी कि उसका परिवार इस तरह के विवादों से गुजरे. लेकिन मौजूदा हालात ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया है.
रितिका ने बच्चे को लेकर जताई चिंता
रितिका ने यह भी खुलासा किया कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. ऐसे में उन्होंने अपने होने वाले बच्चे को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि वह नहीं चाहतीं कि इस तरह की नकारात्मकता का असर बच्चे पर पड़े. उन्होंने लिखा कि उनके जीवन में कई खूबसूरत पल हैं, जिन्हें वह अपने बच्चे के लिए सहेजकर रखना चाहती हैं और किसी भी तरह की निगेटिविटी को अपने आसपास नहीं आने देना चाहतीं.
“जब मुझे जरूरत थी, तब आप कहां थे?”
अपने पोस्ट में रितिका ने एक भावुक सवाल भी उठाया. उन्होंने कहा कि जब सभी को उनकी जरूरत थी, तब वह हमेशा साथ खड़ी रहीं, लेकिन जब उन्हें जरूरत पड़ी, तब कोई उनके साथ नहीं था.
अनुराग की मौजूदा स्थिति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल इस समय अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर रह रहे हैं और आराम कर रहे हैं. उनके मैनेजर ने बताया कि इस दौरान रितिका उनके साथ नहीं हैं और अपनी डिलीवरी के चलते अपने घर पर रह रही हैं.
ये भी पढ़ें: 'बिस्तर पर सोने के लिए पैसे मिलेंगे', चंद्रिका दीक्षित से हुई गंदी डिमांड, वड़ा पाव गर्ल ने किया खुलासा
Lord Ram's Drink Panakam Recipe: राम नवमी के मौके पर बनाएं भगवान राम का पसंदीदा शरबत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Ram Navami 2026, Lord Ram's Drink Panakam Recipe: आज 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि की नवमी के साथ पूरे देश में राम नवमी का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है. अयोध्या में राम लला के जन्म की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. इस पावन त्योहार पर लोग राम लला की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और उन्हें भोग भी लगाते हैं. अगर आप श्रीराम को उनकी पसंद की चीजों का भोग लगाते हैं तो ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होंगे. भगवान राम को पनाकम बहुत पसंद होता है. यह एक पेय पदार्थ है, जो उन्हें प्रसाद के रूप में भी अर्पित किया जाता है.
आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में पनाकम बनाने की विधि क्या है.
पनाकम क्या है?
पनाकम एक दक्षिण भारत का मशहूर पेय पदार्थ है. यह शरबत ठंडा और ताजगी से भरपूर होता है. मान्यता है कि भगवान राम को इसका सेवन करना काफी पसंद होता है. उनके जन्मदिन पर पनाकम विशेष रूप से बनाया जाता है और उन्हें अर्पित किया जाता है. इस पेय को आप भी घर में आसानी से बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बन रहा ये खास शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा, मिलेगा धन लाभ
पनाकम बनाने की सामग्री
- पानी
- आधा इंच अदरक
- 5 से 6 इलायची
- 4 से 5 काली मिर्च
- चुटकीभर केसर
- 60 ग्राम गुड़
- तुलसी
- एक नींबू का रस
- बर्फ
- मिट्टी का मटका
पनाकम बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
- पनाकम बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कुटनी में काली मिर्च, इलायची और अदरक को अच्छे से कूटना है.
- इसके बाद इस मसाले में थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पेस्ट जैसा तैयार कर लें.
- अब मिट्टी के मटके में पानी भरें और केसर की पंखुड़ियों को डालकर कुछ देर के लिए रख दें.
- इसके बाद गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़े करके मटके में डाल दें.
- अब मटके के पानी और गुड़ को मथनी की मदद से मसलें.
- जब गुड़ थोड़ा दरदरा हो जाए, तो कुछ मिनट के लिए पानी को रेस्ट पर छोड़ दें.
- इसके बाद कुटनी में पिसा मसाला, तुलसी के पत्ते और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसे छानकर गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़े डाल दें. पनाकम तैयार है.
- इसे पहले भगवान राम को भोग चढ़ाएं. इसके बाद आप भी इसे ग्रहण कर सकते हैं.
रामलला को पसंद हैं ये व्यंजन
पनाकम के अलावा भगवान राम को और भी कई व्यंजन पसंद आते हैं. कहते हैं जब राम जी का जन्म हुआ था तो दशरथ महल में खीर बनाई गई थी. इसलिए, राम जी को खीर प्रिय है. उन्हें दूध की रबड़ी भी पसंद है. श्रीराम जी को बेर, कंदमूल और शाक भी बहुत पसंद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















