राजस्थान सरकार ने बदले नियम, जनता के लिए खुशखबरी
Rajasthan News: राजस्थान में व्यापार करना अब आसान होगा। राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को जमीन पर उतारने के लिए बड़ा सुधार पैकेज तैयार किया है। इस प्लान के तहत जमीन के उपयोग, निर्माण अनुमति, लाइसेंस, फायर सेफ्टी, निरीक्षण और सिंगल विंडो सिस्टम-हर स्तर पर बड़े बदलाव होंगे। सबसे बड़ा बदलाव यह है ...
The post राजस्थान सरकार ने बदले नियम, जनता के लिए खुशखबरी appeared first on Taza Hindi Samachar.
Arbaaz Khan daughter photo: ईद पर अरबाज खान की पत्नी ने दिखाई बेटी की झलक, नन्ही सिपारा की क्यूटनेस ने जीता दिल
Arbaaz Khan daughter photo: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान इन दिनों अपने पैरेंटहुड फेज को एंजॉय कर रहे हैं। कपल के घर अक्टूबर 2025 में बेटी सिपारा का जन्म हुआ था जिसके बाद से ही कपल ने अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा है। अब हाल ही में ईद के खास मौके पर शूरा ने फैंस को एक प्यारी सी झलक दिखाकर खुश कर दिया।
सिपारा की क्यूट झलक
शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लोज-अप तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी नन्हीं बेटी सिपारा के छोटे-छोटे पैर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बच्ची ने सफेद रंग का खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट पहना हुआ है, साथ ही पैरों में चांदी की पायल उसकी क्यूटनेस को और बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Ram Look: ‘रामायण’ से जुड़ी बड़ी अपडेट, रामनवमी पर नहीं अब इस दिन जारी होगा रणबीर कपूर का राम लुक!
हालांकि, शूरा ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन इस छोटी सी झलक ने ही फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने पोस्ट के साथ सिर्फ “ईद वाइब्स” लिखकर फेस्टिव मूड को जाहिर किया।
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और दुआओं की बौछार कर दी। कई यूजर्स ने बच्ची की मासूमियत की तारीफ की, तो कुछ ने शूरा से सिपारा का चेहरा दिखाने की भी गुजारिश की।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान-कल्कि 2898 AD और दंगल के रिकॉर्ड को पछाड़ा!
अरबाज और शूरा का निकाह
बता दें कि शूरा खान पेशे से एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं और उन्होंने फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनकी मुलाकात अरबाज खान से फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और फिर 24 दिसंबर 2023 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई।
यह अरबाज खान की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान खान है।
ईद पर सलमान-सलीम खान की झलक
वहीं, खान परिवार में इस बार ईद का जश्न भी खास रहा। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने मुंबई स्थित घर पर परिवार के साथ ईद मनाई और बाहर मौजूद फैंस का अभिवादन किया। उन्होंने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर फैंस का धन्यवाद किया, खासकर उनके पिता सलीम खान के लिए की गई दुआओं के लिए।
गौरतलब है कि ईद से कुछ दिन पहले ही सलीम खान अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे, जहां उनका ब्रेन हेमरेज का इलाज चल रहा था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar
Haribhoomi






















