Responsive Scrollable Menu

Arbaaz Khan daughter photo: ईद पर अरबाज खान की पत्नी ने दिखाई बेटी की झलक, नन्ही सिपारा की क्यूटनेस ने जीता दिल

Arbaaz Khan daughter photo: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान इन दिनों अपने पैरेंटहुड फेज को एंजॉय कर रहे हैं। कपल के घर अक्टूबर 2025 में बेटी सिपारा का जन्म हुआ था जिसके बाद से ही कपल ने अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा है। अब हाल ही में ईद के खास मौके पर शूरा ने फैंस को एक प्यारी सी झलक दिखाकर खुश कर दिया।

सिपारा की क्यूट झलक

शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लोज-अप तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी नन्हीं बेटी सिपारा के छोटे-छोटे पैर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बच्ची ने सफेद रंग का खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट पहना हुआ है, साथ ही पैरों में चांदी की पायल उसकी क्यूटनेस को और बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Ram Look: ‘रामायण’ से जुड़ी बड़ी अपडेट, रामनवमी पर नहीं अब इस दिन जारी होगा रणबीर कपूर का राम लुक!

हालांकि, शूरा ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन इस छोटी सी झलक ने ही फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने पोस्ट के साथ सिर्फ “ईद वाइब्स” लिखकर फेस्टिव मूड को जाहिर किया।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और दुआओं की बौछार कर दी। कई यूजर्स ने बच्ची की मासूमियत की तारीफ की, तो कुछ ने शूरा से सिपारा का चेहरा दिखाने की भी गुजारिश की।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान-कल्कि 2898 AD और दंगल के रिकॉर्ड को पछाड़ा!

अरबाज और शूरा का निकाह

बता दें कि शूरा खान पेशे से एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं और उन्होंने फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनकी मुलाकात अरबाज खान से फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और फिर 24 दिसंबर 2023 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई।

Arbaaz Khan wedding pic

यह अरबाज खान की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान खान है।

ईद पर सलमान-सलीम खान की झलक

वहीं, खान परिवार में इस बार ईद का जश्न भी खास रहा। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने मुंबई स्थित घर पर परिवार के साथ ईद मनाई और बाहर मौजूद फैंस का अभिवादन किया। उन्होंने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर फैंस का धन्यवाद किया, खासकर उनके पिता सलीम खान के लिए की गई दुआओं के लिए।

गौरतलब है कि ईद से कुछ दिन पहले ही सलीम खान अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे, जहां उनका ब्रेन हेमरेज का इलाज चल रहा था। 

Continue reading on the app

बैग का रंग बदल सकता है आपकी किस्मत! ज्योतिष के हिसाब से जानें कौन सा रंग देगा धन और सफलता

Astrology Tips Bag Color: कभी आपने सोचा है कि रोज इस्तेमाल होने वाला आपका बैग या पर्स सिर्फ एक सामान नहीं, बल्कि आपकी किस्मत से भी जुड़ा हो सकता है? ज्योतिष और रंगों का रिश्ता काफी पुराना माना जाता है. ग्रहों की ऊर्जा, आपके आसपास की चीजों के रंग और आपकी पर्सनैलिटी-ये सब मिलकर आपकी लाइफ पर असर डालते हैं. ऐसे में अगर आपका बैग सही रंग का हो, तो यह आपकी आर्थिक स्थिति, आत्मविश्वास और मौके तक को प्रभावित कर सकता है. ज्योतिष एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर रंग किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और अगर उस ग्रह की ऊर्जा आपके पक्ष में हो जाए, तो जीवन में छोटे-छोटे बदलाव बड़े रिजल्ट दे सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Hockey India Awards: नवनीत-हार्दिक बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जफर इकबाल को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

हॉकी इंडिया 8वें वार्षिक पुरस्कार 2025 समारोह में देश के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नवनीत कौर और हार्दिक सिंह ने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। दिग्गज ओलंपियन जफर इकबाल को प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। Fri, 27 Mar 2026 18:30:40 +0530

  Videos
See all

Fuel Excise Duty में बड़ी कटौती! Sudhanshu Trivedi बोले-'भाजपा ने बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:09:49+00:00

Iran Israel War Update: ईरान में 1,943 लोगों का मौत का दावा | Trump | Netanyahu | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:09:45+00:00

Halla Bol: Iran War में क्या Donald Trump अपने लिए मोहलत ले रहे हैं? | Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:07:22+00:00

गिद्ध पर GPS देखकर लोग हैरान #gps #viral #shorts #trending #ATShorts #egale #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T13:09:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers