Responsive Scrollable Menu

‘VIP हैं हम, जनता के लाथ लाइन में थोड़े न बैठेंगे’: कॉन्ग्रेस MLA ने दिखाई IPL वालों को आँख, स्पीकर का आदेश- हर विधायक को दो 4 टिकट

कॉन्ग्रेस विधायक ने कहा, "हम वीआईपी हैं, हम लाइन में लगकर थोड़े न टिकट लेंगे। पिछली बार हम लाइन में खड़े हुए और आम जनता के साथ बैठे थे।"

Continue reading on the app

आयरलैंड में फोन-फ्री बचपन:‘ग्रेस्टोन्स’ कस्बे में पेरेंट्स और शिक्षकों ने लागू किया ‘नो फोन कोड’, 12 साल से पहले बच्चों को मोबाइल नहीं

यूरोपीय देश आयरलैंड के ‘ग्रेस्टोन्स’ कस्बे ने दुनिया को वह रास्ता दिखाया है, जिसकी तलाश आज हर परेशान माता-पिता को है। इस कस्बे के 22 हजार लोगों ने मिलकर तय किया है कि वे अपने बच्चों का बचपन ‘स्मार्टफोन’ की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। ‘इट टेक्स ए विलेज’ नाम के इस आंदोलन ने तकनीक के खिलाफ एक सामूहिक दीवार खड़ी कर दी है। फोन की जगह बच्चों के लिए ‘यूथ कैफे’ और खेल गतिविधियां बढ़ाई गई हैं। ‘फोन-फ्री बीच पार्टी’ जैसे आयोजन शुरू हुए हैं। ग्रेस्टोन्स की इस पहल से प्रेरित होकर अब आयरलैंड के अन्य शहरों कॉर्क और डबलिन ने भी ‘नो स्मार्टफोन कोड’ को अपनाया है। देश की सीमा के बाहर ब्रिटेन और स्पेन के बार्सिलोना में भी पेरेंट्स के समूहों ने ऐसी ही पहल शुरू की है। कोविड लॉकडाउन के बाद जब ग्रेस्टोन्स में स्कूल खुले, तो मंजर बदल चुका था। सेंट पैट्रिक स्कूल की प्रिंसिपल रैचल हार्पर ने देखा कि बच्चे क्लास में ध्यान नहीं लगा पा रहे थे। वे रातभर आने वाले मैसेज से परेशान थे। उनकी नींद अधूरी थी और कुछ बच्चे तो ‘कैलोरी काउंटिंग एप्स’ के कारण ‘ईटिंग डिसऑर्डर’ का शिकार हो रहे थे। 12 साल के बॉडी मैंगन गिसलर इस बदलाव के पोस्टर बॉय हैं। वे कहते हैं, ‘मुझे डर है कि अगर फोन की लत लग गई, तो मैं खेल नहीं पाऊंगा। मैं स्वस्थ रहना चाहता हूं।’ ऐसे कई बच्चों में अब एक नई ‘अलर्टनेस’ दिख रही है। वे सुबह स्कूल में ज्यादा सक्रिय रहते हैं और अब वर्चुअल चैट के बजाय आमने-सामने बैठकर खेलने के प्लान बनाते हैं। प्रिंसिपल रैचल हार्पर के मुताबिक, 8 प्राइमरी स्कूलों के 70% माता-पिता ने स्वैच्छिक रूप से ‘नो स्मार्टफोन’ कोड पर साइन किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम बच्चों को मिडिल स्कूल से पहले मोबाइल फोन नहीं देंगे। क्योंकि हम बच्चों को डिजिटल भविष्य के लिए तैयार करना चाहते हैं, उसमें डुबाना नहीं।’ जहां टेक कंपनियों के हेडक्वार्टर, वहीं ‘नो स्मार्टफोन’ की मुहिम आयरलैंड में गूगल, मेटा और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियों के यूरोपीय मुख्यालय हैं, जहां औसतन 9 साल की उम्र में ही बच्चों को फोन मिल जाता है। ऐसे में ग्रेस्टोन्स की यह पहल ‘चिराग तले अंधेरे’ को दूर करने जैसी है। देश के डिप्टी पीएम साइमन हैरिस, जो खुद इस कस्बे के निवासी हैं, इस मुहिम के सबसे बड़े समर्थक बनकर उभरे हैं। ग्रेस्टोन्स के लोगों को खुशी है कि अब यहां के बच्चे मैदानों में दुनिया ढूंढ रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

RCB के हाथ लगा प्लेऑफ में पहुंचने का सीक्रेट... पहले मैच से शुरू कर दी तैयारी

आईपीएल के लीग स्टेज में 14 मैच होते हैं. इसके बाद प्लेऑफ खेला जाता है. इसे भी इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में से जो हारता है उसे दूसरा मौका मिलता है. टॉप पर पहुंचने के लिए जिस सीक्रेट वेपन की जरूरत होती है, RCB के हाथ इस बार वो पहले मैच से ही लग गया है. Mon, 30 Mar 2026 12:12:03 +0530

  Videos
See all

ट्रम्प के 'Big Day' से ईरान में सनसनी | America Iran News | Iran Israel War News Today | Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T07:15:06+00:00

Iran का ‘टोल टैक्स',कितनी कमाई हो सकती है? | #viralnews #news #viral #shorts #trump #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T07:16:36+00:00

Viral Video | Bullet की हेडलाइट तोड़ती लड़की, वीडियो वायरल | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T07:14:15+00:00

Iran- Israel War : ईरान में घुसने वाली है अमेरिका- इजरायल की सेना | US Army | Trump | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T07:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers