Chaitra Navratri Kalash Visarjan Date 2026: 27 या 28 मार्च... क्या है कलश विसर्जन की सही डेट? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और विधि
Chaitra Navratri Kalash Visarjan Date 2026: चैत्र नवरात्रि का समापन जितना अहम होता है, उतना ही जरूरी होता है कलश विसर्जन का समय और विधि. नौ दिनों तक दुर्गा माता की पूजा-अर्चना करने के बाद ही सही मुहूर्त में कलश विसर्जन करना चाहिए. मान्यता है कि विधि-विधान के साथ किया दुर्गा मां का विसर्जन शुभ परिणाम देता है. यदि सही समय पर कलश विसर्जन हो तो दुर्गा मां अत्यंत प्रसन्न हो उठती है. मां दुर्गा पूरे साल साधक के घर को खुशियों से भर देती है. साल 2026 में कलश विसर्जन कब करना सही रहेगा, जानिए शुभ मुहूर्त क्या है. इसके साथ ही रिपोर्ट में पढ़िए सही विधि और जरूरी जानकारी.
कब करें कलश विसर्जन? (Chaitra Navratri 2026 Kalash Visarjan)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश विसर्जन नवमी तिथि के समाप्त होने के बाद किया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में नवमी तिथि की पूजा 27 मार्च को की जाएगी. इस दिन से दशमी तिथि का भी प्रारंभ हो रहा है. ऐसे में 27 और 28 मार्च को, दोनों दिन पर कलश विसर्जन किया जा सकता है. पंचांग के अनुसार, 27 मार्च को नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी, जो विसर्जन के लिए सबसे शुभ समय माना गया है. इस दिन सुबह 10 बजकर 9 मिनट के बाद से दोपहर तक विसर्जन करना शुभ होगा.
इसके अलावा, जो लोग पूरे नौं दिन के उपवास कर रहे हैं, उन्हें 28 मार्च को विसर्जन करना लाभदायक रहेगा. बता दें कि इस दिन दशमी की तिथि सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहने वाली है. इस दौरान ही विसर्जन कर लेना चाहिए. इसके बाद एकादशी तिथि लगती है, जिसमें कलश विसर्जन करना उचित नहीं है.
कलश विसर्जन की विधि (Chaitra Navratri 2026 Kalash Visarjan Vidhi)
- सबसे पहले जान लें कि महानवमी के दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा के बाद कन्या पूजन करना होता है और फिर कलश विसर्जन किया जाता है.
- कलश विसर्जन से पहले कलश के ऊपर रखें नारियल को सावधानी से हटा लें.
- कलश के साथ बोए गए जौ को काट लें. ऐसा करना जरूरी होता है क्योंकि यह शुभ माना गया है और इन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है.
- अब कलश में रखे पवित्र जल में आम के पत्तों को डुबोकर पूरे घर में छिड़क लें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शुद्धता बनी रहती है.
- अगर आपने पूजा के लिए घर में मिट्टी के कलश स्थापित किए हैं, तो उसे पानी में विसर्जित कर दें.
- वहीं, यदि आपका कलश किसी धातु का बना है तो उसमें मौजूद सामग्रियों को निकाल लें और पानी में विसर्जित कर दें. कलश को अच्छे से स्वच्छ करें और पुन: इस्तेमाल करें.
- विसर्जन करते समय आपको कुछ मंत्रों का भी जाप करना चाहिए. सबसे उत्तम मंत्र है- ''गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ, स्वस्थानं परमेश्वरी, पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च''.
- इसके बाद अंत में दुर्गा माता का ध्यान करें और उनसे सुख-समृद्धि और शांति की कामना करें.
अखंड ज्योत और चौकी का क्या करें?
यदि आपने अखंड ज्योति जलाई हुई है तो उसे नवरात्रि समाप्त होने के तुरंत न बुझाएं बल्कि उसको जलने दें. धीरे धीरे वह स्वयं बूझ जाएगी. जब तक ज्योति जल रही है उसे जलने देना चाहिए. जब दीया खुद बुझ जाए और दीपक में थोड़ा घी या तेल बच जाएं तो उसे रोजमर्रा की पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं. अंत में माता की चौकी को थोड़ा का पहला हिला दें और मां से आज्ञा लेते हुए चौकी को स्थान से हटाएं.
ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बन रहा ये खास शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा, मिलेगा धन लाभ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Swami Ramdev Health Tips: रामनवमी के मौके पर स्वामी रामदेव ने बताए ये आसान योगासन, जानिए इसके फायदे और करने का तरीका
Swami Ramdev Health Tips: आज यानी 27 मार्च 2026 को रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में इस पावन अवसर पर स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में विशेष योग सत्र का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए सरल योगासन और प्राणायाम सिखाए. उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है. यह जीवन जीने की एक सही कला है. नियमित योग से शरीर मजबूत होता है और मन शांत रहता है. चलिए स्वामी रामदेव से जानते हैं योगासन करने के फायदे और तरीके के बारे में.
यहां देखें लाइव वीडियो
दंड बैठक से बनाएं शरीर मजबूत
स्वामी रामदेव ने वीडियो के जरिए दंड बैठक का विशेष अभ्यास कराया. इसमें चक्र दंड और पार्श्व दंड शामिल हैं. दंड करने से पूरे शरीर की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं. इससे ताकत बढ़ती है और शरीर में स्टैमिना आता है. उन्होंने बताया कि रोज कुछ मिनट दंड करने से शरीर धीरे-धीरे मजबूत बनता है. यह युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खास फायदेमंद है.
भुजंगासन से रखें रीढ़ स्वस्थ
भुजंगासन को उन्होंने फेसबुक लाइक के जरिए बेहद जरूरी आसन बताया. यह खासतौर पर रीढ़ की हड्डी के लिए लाभकारी है. इस आसन से कमर दर्द में राहत मिलती है. साथ ही शरीर की लचक भी बढ़ती है. भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटें. फिर धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं. कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें.
ताड़ासन से बढ़ेगी लंबाई और लचीलापन
ताड़ासन को बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयोगी बताया गया. इस आसन में शरीर को सीधा खड़ा करके ऊपर की ओर खींचा जाता है. इसे 10 सेकंड तक करना चाहिए. इससे शरीर का संतुलन बेहतर होता है. साथ ही कद बढ़ाने में भी मदद मिलती है, खासकर बढ़ते बच्चों के लिए.
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार को स्वामी रामदेव ने सबसे प्रभावी योग अभ्यास बताया. यह एक ऐसा व्यायाम है जिसमें पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है.इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. स्वामी जी ने सलाह दी कि रोज कम से कम 5 मिनट सूर्य नमस्कार जरूर करें. इससे शरीर फिट और ऊर्जावान रहता है.
प्राणायाम से मिलेगी मानसिक शांति
प्राणायाम को उन्होंने योग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया. अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका और कपालभाति जैसे अभ्यास से मन शांत रहता है. इनसे तनाव कम होता है. साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. नियमित प्राणायाम करने से सांस से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं.
युवा पीढ़ी के लिए दिया खास संदेश
स्वामी रामदेव ने कहा कि रामनवमी केवल पूजा का दिन नहीं है. यह संस्कारों को अपनाने का भी अवसर है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ें. योग को उन्होंने सनातन परंपरा का अहम हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना चाहिए.
रामनवमी 2026 का यह संदेश साफ है. अगर जीवन में स्वास्थ्य और शांति चाहिए, तो योग को अपनाना जरूरी है. स्वामी रामदेव के बताए ये आसान योगासन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं. रोज कुछ मिनट योग करने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है. यही एक बेहतर जीवन की सच्ची शुरुआत है.
यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: बालों से लेकर स्किन तक की समस्या दूर करेगा ये आसन, स्वामी रामदेव ने बताए इसके फायदे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)





