Responsive Scrollable Menu

ईरान वॉर के बीच रूस ने दिया भारत को ऐसा तगड़ा ऑफर, हिल गया अमेरिका

 आज की दुनिया में हवा में युद्ध का मतलब सिर्फ लड़ाकू विमान नहीं बल्कि स्मार्ट सिस्टम, ड्रोन नेटवर्क और टीम वर्क होता है। और ठीक इसी समय जब दुनिया के कई हिस्सों में तनाव है, जंग चल रही है। रूस ने भारत को एक ऐसा ऑफर दे दिया है जो भारत की हवाई ताकत को पूरी तरह से बदल सकता है। जी हां, रूस ने भारत को दो सीटों वाला एसयू 57 स्टील फाइटर जेट पूरी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ देने का प्रस्ताव रखा है। यह ऑफर विंग्स इंडिया 2026 एयर शो के दौरान पेश किया गया है। और सबसे खास बात कि यह दो सीट वाला एसयू 57 मानव रहित टीमिंग के लिए तैयार किया गया है। यानी यह युद्ध के मैदान में स्वाम डोन को अपने कंट्रोल में ले सकता है।  एसयू 57 पायलट उड़ान भर रहा है और उसके पीछे की सीट पर दूसरा ऑफिसर दर्जनों ड्रोन को कमांड कर रहा हो। यह ड्रोन टोही करेंगे। दुश्मन के रडार को ब्लाइंड करेंगे, हमला करेंगे और मुख्य जेट को सुरक्षित रखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: रूसी इलाके में इजरायल ने दागी मिसाइल? तगड़ा जवाब आया

यह सिर्फ एक जेट नहीं है बल्कि एक पूरा कमांड सेंटर है हवा में। यह ऑफर इसलिए भी महत्वपूर्ण है भारत के लिए क्योंकि यह जंग के बीच आया है। रूस स्वयं यूक्रेन जंग में लगा हुआ है। लेकिन फिर भी वो भारत जैसे मित्र देश को अपनी सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी देने के लिए तैयार है। बिना किसी रोक-टोक के और यह साबित करता है कि भारत और रूस की दोस्ती कितनी गहरी है, कितनी भरोसेमंद है। पुराने एफजीएफए डील से क्या सीख पाया भारत और यह इंडोपेसिफिक की हवाई ताकत कैसे बदल सकता है? सबसे पहले समझते हैं कि आखिर एसयू 57 असल में है क्या? एसयू 57 रूस का पांचवी पीढ़ी का स्टील फाइटर जेट है जिसे सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। बता दें कि नाटो इसे फैलन कहता है और यह जेट इतना एडवांस है कि यह दुश्मन के रडार पर बहुत कम दिखाई देता है। यानी कि यह अदृश्य रहता है। इसमें सुपर क्रूज क्षमता यानी कि बिना आफ्टर बर्नर के ही यह साउंड बैरियर तोड़कर उड़ान भर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: युद्ध के बीच भारत ने निकाला 1000 मिसाइलों का बाहुबली, पाकिस्तान में भगदड़!

एसयू 57 में 360° सेंसर फ्यूजन है। मतलब ये चारों तरफ से आने वाले हर जानकारी को एक साथ प्रोसेस करके पायलट को आसान तस्वीर भेज देता है। इसके हथियार बे आंतरिक है यानी मिसाइल अंदर छिपी रहती है ताकि स्टिल बनी रहे। ये एयर टू एयर, एयर टू ग्राउंड और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सब कुछ कर सकता है। लेकिन सिंगल सीट एसयू 57 में पायलट को बहुत कुछ अकेला संभालना पड़ता था। जैसे कि उड़ान, नेविगेशन, हथियार सेंसर और दुश्मन का सामना। यहीं आता है दो सीटों वाला वेरिएंट का जादू। अब इस जादू में रूस ने क्या बताया जान लीजिए। तो रूस का दावा है कि दो सीटों वाला एसयू 57 को खासतौर पर कमांड वेरिएंट के रूप में तैयार किया गया है।

Continue reading on the app

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी।

इससे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 3 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो कि पहले 13 रुपए प्रति लीटर थी। डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होकर शून्य हो गई है, जो कि पहले 10 रुपए प्रति लीटर थी।

वित्त मंत्री ने पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और लागत में उतार-चढ़ाव से बचाया जाए।

इसके अलावा, डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपए प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है। इससे घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

उम्मीद की जा रही है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) बढ़ते नुकसान की भरपाई के लिए इस कटौती को स्वयं समायोजित करेंगी। कच्चे तेल की कीमत में भारी वृद्धि के कारण ओएमसी को ईंधन की रिटेल बिक्री पर बड़ा नुकसान हो रहा है।

मध्यू पूर्व में तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। बीते एक महीने में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 40 प्रतिशत बढ़ चुका है। फिलहाल यह 101 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक अहम कदम बताया।

गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय 140 करोड़ भारतीयों को वैश्विक अस्थिरता से सुरक्षा प्रदान करेगा।

पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उठापटक के बावजूद, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करके प्रत्यक्ष मूल्य राहत सुनिश्चित की है। डीजल और एविएशन टरबाइन ईंधन पर रणनीतिक निर्यात शुल्क लगाकर घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भारत की विकास गति निर्बाध बनी रहे।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एक शॉट ने मुजराबानी का मुंह टेढ़ा कर दिया, शांति के साथ क्रांति करने के मूड में हिटमैन, फुटवर्क ने बता दिया 2027 का फ्यूचर

रविवार रात वानखेड़े में रोहित शर्मा ने मानो समय को पीछे लौटा दिया. उनके कुछ शॉट्स देखने लायक थे, खासकर पुल शॉट्स जो पूरी तरह से ‘ट्रेडमार्क रोहित’ नजर आए. उनका पहला छक्का ही देख लीजिए बेहतरीन स्विवेल, शानदार टाइमिंग और गेंद के साथ मीठा कनेक्शन. उस एक शॉट ने पूरे वानखेड़े को खड़ा कर दिया और ‘हिटमैन’ तूफान के आने का ऐलान कर दिया Tue, 31 Mar 2026 13:36:19 +0530

  Videos
See all

Middle East War:इस्फहान में ईरान का सबसे बड़ा नुकसान! | Hormuz | Trump | Nuclear War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T08:15:00+00:00

US vs Iran: क्या अब बचेगा ईरानी यूरेनियम? #shorts #uranium #usmilitary #nuclearcrisis #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T08:13:02+00:00

Rajasthan 12th Board Result: RBSE 2026 में अनपढ़ पिता की टॉपर बेटी | Viral | Jodhpur | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T08:12:41+00:00

Iran Israel America War News LIVE: परमाणु ठिकानों पर हमला? | Attack On Nuclear Sites | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T08:12:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers