Responsive Scrollable Menu

केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटाई

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। इसके बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम होकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर शून्य हो गई है। इसका उद्देश्य अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में आए उछाल के प्रभाव को सीमित करना है।

सरकार ने ईंधन के निर्यात और विदेशी विमानों को आपूर्ति किए जाने वाले ईंधन पर भी एक्साइज शुल्क में छूट प्रदान की है।

इसके अलावा, केंद्र ने 2022 की एक पूर्व अधिसूचना को रद्द कर दिया है और आयातित विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर एक्साइज ड्यूटी में राहत प्रदान की है।

उम्मीद की जा रही है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) बढ़ते नुकसान की भरपाई के लिए इस कटौती को स्वयं समायोजित करेंगी। अनुमान है कि ओएमसी को वर्तमान में ईंधन की बिक्री पर लगभग 48.8 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है, जिसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि है।

मध्यू पूर्व में तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। बीते एक महीने में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 40 प्रतिशत बढ़ चुका है। फिलहाल यह 101 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से कहा कि भारत में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सरकार ने नागरिकों से अपील की कि वे जानबूझकर चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण और सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान से गुमराह न हों, जिसका उद्देश्य अनावश्यक दहशत फैलाना है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि भारत के पास कुल 74 दिनों का भंडार है और वर्तमान में लगभग 60 दिनों का वास्तविक स्टॉक है (जिसमें कच्चे तेल का भंडार, उत्पाद भंडार और गुफाओं में बनाए गए विशेष रणनीतिक भंडारण शामिल हैं)।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि मध्य पूर्व संकट का आज 27वां दिन है, और सभी रिटेल फ्यूल आउटलेट्स पर पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Aaj ka Rashifal VIDEO: शुक्रवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें

Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार है. आज मार्च माह का 27वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन माता वैभव लक्ष्मी को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…

 

Continue reading on the app

  Sports

हाथ-पैर बिना भी जुनून बरकरार, दिव्यांग क्रिकेटर्स ने संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी

Satna News: मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान और भारतीय दिव्यांग टीम के वाइस कैप्टन अंकित सिंह बघेल ने लोकल 18 से कहा कि सभी खिलाड़ी छोटे-छोटे गांवों से आते हैं और वे बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखते थे. स्कूल के बाद मैदान में खेलने निकल जाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा. Fri, 27 Mar 2026 12:20:34 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Speech: 'पुलिस और सरकार के लोग शंकराचार्य को...' #akhileshyadav #timesnowsummit #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T07:14:36+00:00

Ram Lalla Surya Tilak: रामलला का 'सूर्यतिलक' PM मोदी ने ऐसे किए दर्शन! | Ayodhya | PM Modi | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T07:16:09+00:00

Isreal-Iran War:ईरान-इजरायल जंग अब पुतिन vs ट्रंप!| Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T07:13:17+00:00

Middle East Conflict | News Ki Pathshala | पानी की टंकी लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा शख्स|#ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T07:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers