स्टेशन पर नहीं थे कोई ग्राहक, बुजुर्ग महिला थी परेशान, तभी आए सेना के जवान और खरीद लिया पूरा सामान
एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेना के कुछ जवानों की इंसानियत और संवेदनशीलता साफ नजर आती है. यह घटना उस समय की है जब सैनिक ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी. इसी दौरान उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो अपने छोटे से स्नैक स्टॉल के साथ अकेली बैठी थीं और उनके पास कोई ग्राहक नहीं था. महिला की इस हालत को देखकर जवानों का दिल पसीज गया. उन्होंने बिना किसी दिखावे के, एक छोटी लेकिन बेहद खास पहल करते हुए महिला के सभी स्नैक्स खरीद लिए. यह कदम न सिर्फ आर्थिक मदद था, बल्कि उस बुजुर्ग महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सच्चा प्रयास भी था. कुछ ही पलों में महिला की उदासी खुशी में बदल गई और स्टेशन का माहौल भी भावुक हो उठा. Video Credit: Instagram-@dearmehtaa
कांपते हाथों से बनाती हैं चाय, लेकिन जज्बा देख हर कोई करता सलाम, बुजुर्ग दादी का वीडियो वायरल!
Viral Video : इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली मायने आपके हौसले और इरादों के होते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)







