Responsive Scrollable Menu

तेल और LPG के बाद वैश्विक खाद संकट, ईरान युद्ध से फर्टिलाइजर शॉर्टेज, खाद्य कीमतें बढ़ने का खतरा

ईरान युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक उर्वरक निर्यात ठप हो गया है। दुनिया के एक तिहाई उर्वरक व्यापार प्रभावित होने से भारत, केन्या, इथियोपिया समेत विकासशील देशों के किसान संकट में हैं।

Continue reading on the app

रणथंभौर में सफारी के बाद विदेशी महिला टूरिस्ट की मौत:खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोले- ब्रेन डेड थी

रणथंभौर (सवाई माधोपुर) में सफारी करने के कुछ घंटे बाद एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। आयरलैंड की रहने वाली टूरिस्ट एक ग्रुप के साथ घूमने आई थी। गुरुवार (26 मार्च ) रात को होटल में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सरकारी हॉस्पिटल में चेकअप के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। टूरिस्ट का पोस्टमार्टम आयरलैंड एम्बेसी के अप्रूवल के बाद ही किया जाएगा। दिन में 2 बार की थी सफारी कुण्डेरा थाने के एएसआई रूप सिंह ने बताया कि आयरलैंड की मरियम फ्रांसीसी (40) दोस्तों के साथ 25 मार्च को रणथंभौर आई थी। उनका ग्रुप हेरिटेज हवेली होटल में रुका था। सभी ने 26 मार्च को सुबह-शाम के स्लॉट में सफारी की थी। इसके बाद वे होटल आ गए थे। गुरुवार देर रात खाने के बाद करीब 2.30 बजे मरियम की तबीयत बिगड़ी थी। सरकारी हॉस्पिटल में किया रेफर मरियम के दोस्तों ने होटल स्टाफ को इसके बारे में बताया। इसके बाद मरियम को अपेक्स सेविका हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रात करीब तीन बजे मरियम को सवाई माधोपुर के जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। इस दौरान पुलिस भी प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंच गई थी। पुलिसकर्मियों के साथ मरियम के दोस्त उन्हें सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने मरियम की जांच की। कुछ देर बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए इंतजार कर रही पुलिस डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने बताया कि महिला टूरिस्ट की ईसीजी कराई थी, लेकिन रिजल्ट फ्लैट था। इसके बाद उनका फिर से चेकअप किया गया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगा। वहीं, पुलिस का कहना है महिला की मौत की जानकारी आयरलैंड एम्बेसी और उनके परिवार को दी गई है। अब दूतावास की परमिशन का इंतजार है। …. टूरिस्ट की मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में जंगल की आग में घिरे टूरिस्ट की मौत:पहाड़ पर अकेला घूमने गया था, घने पेड़-पौधों वाला 3 हेक्टेयर हिस्सा खत्म उदयपुर के जंगल में लगी आग में फंसे टूरिस्ट की आज सुबह मौत हो गई। सोमवार रात लगी आग से बाहुबली हिल क्षेत्र का करीब 3 हेक्टेयर हिस्सा भी जलकर खाक हो गया है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RCB vs SRH:मैच से पहले गरमाई राजनीति, विधायकों ने की वीआईपी टिकटों की डिमांड

आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटे शेष हैं। लेकिन उससे पहले एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को एम चिन्रास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला जाना है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले कर्नाटक विधानसभा में वीआईपी टिकट को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। 

इस दौरान कांग्रेस विधायक काशाप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने विधानसभा में मांग रखी कि हर विधायक को कम से कम 4 वीआईपी टिकट दी जाएं। उन्होंने साफ कहा कि हम वीआईपी हैं हम आम जनता की तरह लाइन में खड़े नहीं हो सकते हैं। 

विधायक ने ये भी आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें टिकट के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ा और आम दर्शकों के साथ बैठना बड़ा, जो उनके पद के हिसाब से सही नहीं है। 

वहीं मामला यहीं नहीं रुका विधायक ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, अधिकारियों के लिए रखे गए मुफ्त टिकट भी ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 5000 रुपये की टिकट 35,000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

वहीं विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर विधायक को कम से कम 4 प्रीमियर टिकट दिए जाएं। वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भरोसा दिलाया है कि मैच से पहले इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। 
Fri, 27 Mar 2026 15:04:08 +0530

  Videos
See all

Assam Election News: Assam Election पर क्या बोले फर्स्ट टाइम वोटर? ।#assamelection2026 #assambjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T09:40:00+00:00

Petrol Diesel Crisis | पेट्रोल पंप पर कतार..अफवाहों के शिकार! | US Iran Israel Conflict | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T09:43:16+00:00

News ki Pathshala | Sushant Sinha | PM मोदी पर Rahul Gandhi का तीखा बयान! #shorts #ytshorts #modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T09:41:06+00:00

800KM तक वार! भारत खरीदेगा BrahMos Missile का अपग्रेड वर्जन | India | Russia | Defense Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T09:45:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers