Responsive Scrollable Menu

Ram Charan Birthday: RRR से Global Star बने Ram Charan, बर्थडे पर जानें Oscar तक पहुंचने का शानदार सफर

साउथ सुपरस्टार रामचरण आज यानी की 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने डेब्यू रोल के लिए ही फिल्मफेयर जैसा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने राजामौली की फिल्म 'आर. आर. आर' से फैंस के दिलों पर राज किया है। अभिनेता को अभिनय विरासत में मिला है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार रामचरण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

चेन्नई में 27 मार्च 1985 को राम चरण का जन्म हुआ था। इनके पिता अभिनेता चिरंजीवी हैं। राम चरण ने मुंबई के मशहूर किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की बारीकियां सीखीं। हालांकि एक स्टारकिड होने के नाते राम चरण पर उम्मीदों का बोझ भारी था। लेकिन फिर भी वह अपने करियर पर फोकस्ड रहे।

फिल्मी सफर

राम चरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2007 में आई फिल्म 'चिरूथा' से की थी। अभिनेता राम चरण ने अपनी पहली फिल्म में डांस और इंटेंस एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद फिल्मफेयर का 'बेस्ट मेल डेब्यू' अवॉर्ड अपने नाम किया था। 

इन फिल्मों से बदली किस्मत

अभिनेता के करियर की दूसरी फिल्म 'मगधीरा' आई थी, जोकि साल 2009 में आई थी। इस फिल्म ने राम चरण को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। दिग्गज निर्देशक एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में रामचरण के किरदार ने यह दिखा दिया था कि वह लंबी रेस में दौड़ने वाले लोगों में से एक हैं। इस फिल्म ने रामचरण को तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं में शामिल कर दिया।

हालांकि राम चरण के सफर में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। साल 2013 में आई फिल्म 'जंजीर' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म नहीं चली। उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2018 में आई फिल्म 'रंगस्थलम' अभिनेता के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। एक्शन स्टार के रूप में अभिनेता ने अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक्शन के मामले में नहीं बल्कि सेंसेटिव किरदार भी बेमिसाल तरीके से निभा सकते हैं।

वहीं साल 2022 राम चरण के लिए ऐतिहासिक साल रहा है। एस.एस राजामौली की फिल्म 'आर.आर.आर' में राम चरण ने 'अल्लूरी सीताराम राजू' के किरदार में जान फूंक दी थी। इस फिल्म ने वैश्चिक स्तर पर धूम मचाई। वहीं इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं हॉलीवुड के दिग्गजों ने भी अभिनेता रामचरण के अभिनय और स्क्रीन प्रजेंस की जमकर तारीफ की थी।

Continue reading on the app

PSL 2026: सफेद बॉल हुई लाला, तो भारतीय दिग्गज ने दिखाया पाकिस्तान को आईना, कहा-'लाबुशेन कहां फंस गया..'

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग पहले ही दिन बजाकर बनकर रह गई. पीएसएल के पहले मैच में ही कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल पीएसएल 2026 का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया. इस मैच में दौरान सफेद गेंद लाल गेंद में बदल गई. ये कैसे हुआ और क्यों हुआ. इसके बाद दुनिया भर में पाकिस्तान का मजाक बनाया जा रहा है. ये पूरा मामला क्या है.आइए इसके बारे में विस्तार से जातने हैं.

अजय जडेजा ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग का पहला मैच लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन इस मैच में सफेद बॉल का रंग बदलकर लाल हो गया. इस पर मार्नस लाबुशेन ने बड़ा बयान दिया. उनके बयान को आधार बनाकर भारत के पूर्व क्रिकेटर अजेय जडेजा ने पाकिस्तान को आईना दिखाय है.

मार्सन लाबुशेन का बॉल के रंग बदलने पर बड़ा बयान

इससे पहले हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि, 'मैंने दूसरे ओवर के बाद अंपायर से कहा कि ये क्या हो रहा है? बॉल लाल है. ये कपड़ों या ऐसी ही किसी चीज की वजह से लगी होगी. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा'.

 

 

ये भी पढ़ें : बेइज्जती हो तो ऐसी! पाकिस्तान का दुनिया के सामने बना मजाक, PSL के पहले ही दिन हुई फजीहत

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू में छा गए लॉर्ड शार्दुल, जो काम जसप्रीत बुमराह नहीं कर पाए वो करके दिखाया

IPL 2026 MI vs KKR Shardul Thakur: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबइ इंडियंस के लिए पहली बार खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया. मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर सबसे बड़े विकेट टेकर गेंदबाज साबित हुए. शार्दुल ने केकेआर के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. Sun, 29 Mar 2026 21:16:25 +0530

  Videos
See all

Breaking News: नशा विरोधी अभियान में Faridkot ने गाड़े झंडे, 37% की गिरावट दर्ज की गई है | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:40:14+00:00

Wedding Food Fight Viral Video: चिकन लेग पीस के लिए जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां!Funny Food Fight #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:45:00+00:00

West Bengal के Malda में Congress कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन, जमकर की तोड़फोड़ | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:42:28+00:00

Breaking News: Nuh में शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T16:44:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers