embroidery jutti designs: एथनिक वियर के साथ जूती डिजाइंस बहुत अच्छे लगते हैं। समर में आप एंब्रॉयडरी जूती पहनकर अपना चार्म बिखेर सकती हैं। यहां पर हम आपको कुछ डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसे 300 रुपए के अंदर आप पर्चेज कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों को सरकार ने गलत बताया है। अधिकारियों के अनुसार सभी जिलों में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर स्टॉक न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
आईपीएल 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी कमेंट्री को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। मामला तब बढ़ गया जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन के साथ तीखी बहस कर ली, जो अब चर्चा का विषय बन गई।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक क्रिकेट मीम पेज ने हरभजन सिंह के साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू की कमेंट्री की आलोचना की। पोस्ट में कहा गया कि इनकी कमेंट्री में गहराई और विश्लेषण की कमी। साथ ही तुलना इयान बिशप जैसे इंग्लिश कमेंटेटर से की गई, जिन्हें बेहतर विश्लेषण के लिए जाना जाता है।
इस आलोचना पर हरभजन सिंह ने कड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने हिंदी में तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उस अकाउंट को जवाब दिया और अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद मामला और बढ़ गया, जब मीम पेज ने उनके पुराने विवाद, खासकर आर अश्विन के साथ तुलना करते हुए उनके करियर पर सवाल उठाए।
harbhajan singh
इसके जवाब में हरभजन ने और भी सख्त भाषा में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रोल को करारा जवाब देते हुए उसे लूजर कहा और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। इस दौरान कई अन्य यूजर्स भी इस बहस में कूद पड़े और हरभजन को टैग कर तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे।
एक अन्य पोस्ट में हरभजन सिंह की तस्वीर वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा के साथ शेयर की गई, जिसमें उन्हें क्लाउन कहा गया। इस पर भी हरभजन ने तीखा जवाब देते हुए विवाद को और बढ़ा दिया।
harbhajan singh post
यह पूरा मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की ट्रोलिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री के बीच तुलना और बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। कई लोग मानते हैं कि हिंदी कमेंट्री में मनोरंजन ज्यादा होता है, जबकि इंग्लिश कमेंट्री में तकनीकी विश्लेषण ज्यादा होता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आकाश चोपड़ा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब हरभजन सिंह भी इस बहस में घिर गए हैं। फिलहाल, यह विवाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में कमेंट्री के इस मुद्दे पर क्या बदलाव होते हैं।