Responsive Scrollable Menu

क्या नाखून का आधा चांद खोल सकता है आपकी सेहत का राज? जानें हार्ट, किडनी और शरीर से इसका क्या है कनेक्शन

क्या नाखून का आधा चांद खोल सकता है आपकी सेहत का राज? जानें हार्ट, किडनी और शरीर से इसका क्या है कनेक्शन

Continue reading on the app

रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ आएगा:7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, संभावित कीमत ₹30000

शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने 6 अगस्त को भारत में नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 17 लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी दी। अपकमिंग नोट 17 में सबसे खास 8000mAh की बैटरी, 22.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग और 7-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी नोट 17 सीरीज चीन में लॉन्च कर चुकी है और भारत में फिलहाल सिर्फ बेस मॉडल लॉन्च करेगी, जबकि इसके प्रो मॉडल यानी रेडमी नोट 17 प्रो के भारत आने की कोई जानकारी नहीं है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जिन्हें ज्यादा बैटरी बैकअप और बड़ी स्क्रीन चाहिए। 30,000 रुपए हो सकती है शुरुआती कीमत लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी नोट 17 को दो वैरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत 30,000 रुपए हो सकती है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,000 रुपए तक रहने का अनुमान है। बता दें कि रेडमी नोट 15 को जनवरी 2026 में 22,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी नया मॉडल करीब 7,000 रुपए महंगा हो सकता है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेमोरी की बढ़ती लागत और डिमांड के कारण कीमत बढ़ने की आशंका पहले से ही है। इसके साथ ही रेडमी अपनी नोट सीरीज को प्रीमियम सेगमेंट में शिफ्ट कर रही है। रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: रेडमी नोट 17 में 2396×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की स्क्रीन मिलेगी। यह OLED पैनल पर बनी 1.5K डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसका टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 1800nits है। मोबाइल ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर और वेट हैंड टच 2.0 जैसे फीचर्स से लैस होगा। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसके बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है। यह 5P लेंस है, जो 8MP सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। परफॉर्मेंस: रेडमी नोट 17 में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड शाओमी हाइपर OS 3 मिलेगा। वहीं, प्रोसेसिंग के लिए मोबाइल में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.3 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में अड्रेनो GPU मौजूद है। बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी दी जाएगी। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह करीब 2.33 दिन तक लगातार काम कर सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी नोट 17 में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। साथ ही यह मोबाइल 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा, जिससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। सेफ्टी और अन्य फीचर्स: स्मार्टफोन पैनल पर कंपनी ने कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन लेयर मिलेगी। इससे मोबाइल जमीन पर गिरने पर नहीं टूटेगा। वहीं फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है। यह मोबाइल वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1 और NFC भी सपोर्ट के साथ आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के… टोबी एल्बर्ट का तूफान, हैम्पशर ने बनाया रिकॉर्डतोड़ स्कोर

Toby Albert: वन-डे कप 2026 में हैम्पशर के टोबी एल्बर्ट ने ससेक्स के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया और हैम्पशर को रिकॉर्डतोड़ स्कोर तक पहुंचाया. Mon, 10 Aug 2026 06:58:05 +0530

  Videos
See all

Sagar Brave Soldiers Viral Video : देश के जवानों का जबरदस्त साहस | Viral Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T03:12:50+00:00

The 2010 UK Election Old Newscast: Brown vs Cameron vs Clegg | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T03:09:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers