रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ आएगा:7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, संभावित कीमत ₹30000
शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने 6 अगस्त को भारत में नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 17 लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी दी। अपकमिंग नोट 17 में सबसे खास 8000mAh की बैटरी, 22.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग और 7-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी नोट 17 सीरीज चीन में लॉन्च कर चुकी है और भारत में फिलहाल सिर्फ बेस मॉडल लॉन्च करेगी, जबकि इसके प्रो मॉडल यानी रेडमी नोट 17 प्रो के भारत आने की कोई जानकारी नहीं है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जिन्हें ज्यादा बैटरी बैकअप और बड़ी स्क्रीन चाहिए। 30,000 रुपए हो सकती है शुरुआती कीमत लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी नोट 17 को दो वैरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत 30,000 रुपए हो सकती है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,000 रुपए तक रहने का अनुमान है। बता दें कि रेडमी नोट 15 को जनवरी 2026 में 22,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी नया मॉडल करीब 7,000 रुपए महंगा हो सकता है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेमोरी की बढ़ती लागत और डिमांड के कारण कीमत बढ़ने की आशंका पहले से ही है। इसके साथ ही रेडमी अपनी नोट सीरीज को प्रीमियम सेगमेंट में शिफ्ट कर रही है। रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: रेडमी नोट 17 में 2396×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की स्क्रीन मिलेगी। यह OLED पैनल पर बनी 1.5K डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसका टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 1800nits है। मोबाइल ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वेट हैंड टच 2.0 जैसे फीचर्स से लैस होगा। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसके बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है। यह 5P लेंस है, जो 8MP सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। परफॉर्मेंस: रेडमी नोट 17 में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड शाओमी हाइपर OS 3 मिलेगा। वहीं, प्रोसेसिंग के लिए मोबाइल में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.3 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में अड्रेनो GPU मौजूद है। बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी दी जाएगी। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह करीब 2.33 दिन तक लगातार काम कर सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी नोट 17 में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। साथ ही यह मोबाइल 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा, जिससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। सेफ्टी और अन्य फीचर्स: स्मार्टफोन पैनल पर कंपनी ने कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन लेयर मिलेगी। इससे मोबाइल जमीन पर गिरने पर नहीं टूटेगा। वहीं फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है। यह मोबाइल वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1 और NFC भी सपोर्ट के साथ आएगा।
सिंधु को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं सीड मिली:सात्विक-चिराग को 5वीं वरीयता; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट
2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स में 9वीं वरीयता दी गई है। वहीं, स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 5वीं वरीयता मिली है। सोमवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की वरीयता सूची जारी कर दी गई है। यह चैंपियनशिप नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली है। चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का क्वालिफिकेशन 28 अप्रैल 2026 की वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर हुआ था, जबकि वरीयता 28 जुलाई 2026 की रैंकिंग के अनुसार तय की गई है। सिंधु ने पिछले महीने जापान ओपन जीता था। जबकि सात्विक और चिराग 2022 एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। लक्ष्य को 14वीं, तनीषा को 15वीं वरीयता भारत के पास चैंपियनशिप की सभी पांच श्रेणियों में दो-दो प्रविष्टियां हैं। इनमें से चार श्रेणियों में कम से कम एक भारतीय खिलाड़ी या जोड़ी को वरीयता मिली है। सिंधु और सात्विक-चिराग के अलावा, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पुरुष सिंगल्स में 14वीं वरीयता दी गई है। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को 15वीं वरीयता मिली है। टॉप सीड खिलाड़ियों की स्थिति पुरुष सिंगल्स में चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यूकी और महिला सिंगल्स में दक्षिण कोरिया की स्टार एन से यंग टॉप सीड हैं। महिला सिंगल्स में जापान की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को दूसरी वरीयता मिली है, जबकि चीन की वांग झी यी और चेन यूफेई क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पुरुष डबल्स में दक्षिण कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे टॉप पर हैं। महिला डबल्स में चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग को पहली वरीयता मिली है। मिक्स्ड डबल्स में चीन के ही फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग टॉप सीड हैं। 2 दिन बाद ड्रॉ जारी होगा चैंपियनशिप के लिए ड्रॉ बुधवार को दिल्ली में निकाला जाएगा। यदि ड्रॉ से पहले कोई वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपना नाम वापस लेता है, तो अंतिम वरीयता सूची में बदलाव हो सकता है। यह टूर्नामेंट इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। ---------------------------------------------------
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

