Responsive Scrollable Menu

WhatsApp का बड़ा एक्शन, भारत में कई अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक, यूजर्स परेशान

WhatsApp News: व्हाट्सऐप ने सोमवार शाम अचानक कई यूजर्स यानी उपयोगकर्ताओं के अकाउंट को जांच के दायरे में डाल दिया. इसकी वजह से वे 24 घंटे तक ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए. यूजर्स अब अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

Continue reading on the app

Gen-Z प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुआ एप बिना इंटरनेट इंस्टॉल होगा:ब्लूटूथ के जरिए मैसेज भेजता है बिटचैट, सरकार ने प्ले स्टोर से हटाने को कहा था

ट्विटर बनाने वाले जैक डोर्सी के ऑफलाइन मैसेजिंग एप 'बिटचैट' ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। इसकी मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट, गूगल प्ले स्टोर या गिटहब के एप को सीधे एक फोन से दूसरे फोन में शेयर और इंस्टॉल कर सकते हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका एलान किया। यह अपडेट भारत सरकार द्वारा गिटहब से बिटचैट एप को ब्लॉक करने की मांग के बाद आया है। सरकार का कहना था कि इस एप का इस्तेमाल आपराधिक ग्रुप कर सकते हैं, जिससे कानूनी जांच में बाधा आ सकती है। नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जेन-जी युवाओं के इस्तेमाल के बाद यह एप चर्चा में आया था। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बैन का भी नहीं पड़ेगा असर बिटचैट टीम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एप अब "बिना इंटरनेट के दूसरे एंड्रॉयड फोन पर खुद को भेज सकता है"। यानी गिटहब या गूगल प्ले स्टोर जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से एप ब्लॉक या हटने के बाद भी यूजर्स इसे एक-दूसरे के फोन से शेयर कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह बिटचैट इंस्टॉल वाला हर एंड्रॉयड फोन एप बांटने का केंद्र बन जाएगा। अकाउंट या फोन नंबर की जरूरत नहीं बिटचैट एप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अकाउंट बनाने, फोन नंबर लिंक करने या क्लाउड सर्वर से जुड़ने की जरूरत नहीं होती। कंपनी का कहना है कि यह एप पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि मैसेज किसी तीसरे के पास नहीं जाते, बल्कि सीधे आसपास के फोन्स के बीच ट्रांसफर होते हैं। इसलिए जहां इंटरनेट बंद हो या नेटवर्क कम या ब्लॉक हो, वहां बातचीत के लिए यह उपयुक्त है। गिटहब, BLE मेश नेटवर्क और APK क्या है? ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वॉट्सएप वेब में ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर आया:एप डाउनलोड किए बिना लैपटॉप-कंप्यूटर से कॉल कर सकेंगे; स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट भी मिलेगा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने वेब-बेस्ड कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स को लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अलग से डेस्कटॉप एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे वेब ब्राउजर से ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे और रिसीव भी कर पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: कंजूसी की भी हद होती है... सुनील नरेन से बल्लेबाजों को रन के लिए रुला दिया, 3 विकेट भी निकाल लिए

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के शुरू होते ही इसका रोमांच चमर पर पहुंच गया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हर मैच में कमाल का खेल देखने को मिल रहा है. ऐसा ही मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें सुनील नरेन ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी की. Sun, 9 Aug 2026 08:52:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video : कीचड़ और पानी के बीच लोगों तक पहुंचे CM हिमंत सरमा | #flood #viral #viralshorts #new #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:33:40+00:00

Dharmendra Pradhan : 'शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया क्योंकि...', धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:35:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers