Responsive Scrollable Menu

उदयनिधि स्टालिन: सुबह हिरासत में लिए गए फिर शाम को मिली ज़मानत, दिन भर क्या क्या हुआ?

डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर सीएम विजय और एक तमिल अभिनेत्री पर विवादित टिप्पणी को लेकर एफ़आईआर दर्ज हुई है.

Continue reading on the app

PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एक्शन:मेटा की ग्लोबल टीम से पूछताछ करेगी सरकार; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम ने वीडियो जारी किया था

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला पीएम मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है, जिसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान शेयर किया गया था। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। श्रीनिवास को दोनों मामलों में सह-आरोपी बनाया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट्स से वीडियो शेयर करने वालों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस AI मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वाले, सबसे पहले अपलोड करने और वायरल करने वालों की जांच कर रही है। साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी कंटेंट रोकने वाले मेटा के सिस्टम और सुरक्षा उपायों की भी जांच की जा रही है। मामले को लेकर केंद्र सरकार मेटा की ग्लोबल टीम से पूछताछ करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, मेटा की टीम से एल्गोरिदम में पक्षपात, एल्गोरिदम की कार्यप्रणाली और पब्लिक ऑर्डर में कंपनी की भूमिका पर सवाल पूछे जाएंगे। मेटा की ग्लोबल टीम अगले हफ्ते दिल्ली आएगी। मेटा को भेजा गया नोटिस पहले भी विवाद में आया था मेटा यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब हाल ही में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पीएम मोदी की एक पोस्ट कुछ समय के लिए हट गई थी। बाद में मेटा ने इसे AI मॉडरेशन सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए पोस्ट बहाल कर दी थी। केंद्र सरकार ने इस स्पष्टीकरण पर असंतोष जताया था और कंपनी से डिटेल में जवाब मांगा था। सरकार का कहना है कि केवल तकनीकी गलती बताना पर्याप्त नहीं है। AI मॉर्फ्ड (डीपफेक) वीडियो के बारे में जानें AI और डीपफेक तकनीक की मदद से किसी व्यक्ति के चेहरे, आवाज और हाव-भाव की हूबहू नकल कर फर्जी वीडियो तैयार किया जाता है। ये वीडियो देखने में असली लगते हैं। इनका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने, फर्जी प्रचार या किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे मामलों में IT एक्ट और BNS के तहत कार्रवाई की जा सकती है। जीरो FIR किसी भी थाने में दर्ज कराई जा सकती है जीरो FIR को किसी भी पुलिस थाने में दर्ज कराया जा सकता है, चाहे घटना वहां की सीमा में न हुई हो। बाद में इसे जांच के लिए संबंधित थाने में भेज दिया जाता है। इससे पीड़ित को तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिलती है। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ITR फाइल करने की आखिरी तारीख आज: 5 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा; चूकने पर ₹5000 जुर्माना; CA ने बताए 4 आसान स्टेप्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख आज 31 जुलाई 2026 है। गुरुवार तक 5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स अपना ITR फाइल कर चुके हैं। अगर आप आज आईटीआर फाइल करने में चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर 'बिलेटेड रिटर्न' फाइल कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SLC 11: आखिरी ओवर में छक्के ही छक्के, गुरनूर बराड़ ने की आतिशबाजी, गंभीर भी नहीं रोक पाए हंसी

भारत और SLC-11 के बीच चल रहे वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजी की, जिसकी हाईलाइट देवदत्त पडिक्कल रहे. पडिक्कल ने एक बेहतरीन शतक जमाया लेकिन दिन का अंत बराड़ ने शानदार तरीके से किया. Sat, 08 Aug 2026 19:21:20 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed son Aban Ahmed Funeral Live: अबान का अंतिम संस्कार | Aban Last Rites Live | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:17:01+00:00

Nawazuddin Siddiqui: मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी #nawazuddinsiddiqui #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers