Whatsapp New Feature : सीधे ब्राउजर से होगी वॉट्सऐप कॉल, ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, वीडियो पर भी होगी बात
Whatsapp New Feature : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नई सुविधाएं पेश की हैं. कंपनी ने एक ब्लॉग में बताया है कि अब बिना ऐप को डाउनलोड किए सीधे ब्राउजर से ही कॉल की जा सकेगी. इसमें ऑडियो और वीडियो दोनों कॉल करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही ग्रुप कॉल और कॉल को ट्रांसफर करने जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं.
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, राज्य में हुआ 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों के कलेक्टर बदले
मध्य प्रदेश में बड़ा नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer MP) किया है। शहडोल, रतलाम, ग्वालियर, छतरपुर और बालाघाट के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 28 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।
2011 के आईएएस अधिकारी दिनेश जैन को वि.क.अ आयुक्त-सह- संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें अपर सचिव, खाद्य, नगर नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह अपर सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पद पर तैनात थे।
इन 3 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त
पार्थ जायसवाल कलेक्टर छतरपुर को शहडोल जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। बालाघाट जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत मृणाल मीणा को छतरपुर कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालाघाट जिले के नए कलेक्टर कुमार सत्यम होंगे, जो पहले ग्वालियर जिला कलेक्टर पर कार्यरत थे। रतलाम कलेक्टर पद पर कार्यरत मिशा सिंह को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश पद पर नियुक्त किया गया है।
मंदसौर जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत अदिति गर्ग को स्थानांतरित करके परियोजना संचालक, मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, संचालक रोजगार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएसआर ग्लोबल स्किल पार्क पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
गिरीश शर्मा को अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंकित अस्थाना को उप सचिव मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें संचालक, कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग पद पर कार्यरत थे। साथ ही अपर प्रधान संचालक मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का एडिशनल चार्ज भी संभाल रहे थे।
आईएएस तबादला आदेश की कॉपी यहाँ देखें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News









