Responsive Scrollable Menu

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, राज्य में हुआ 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों के कलेक्टर बदले

मध्य प्रदेश में बड़ा नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer MP) किया है। शहडोल, रतलाम, ग्वालियर, छतरपुर और बालाघाट के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 28 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।

2011 के आईएएस अधिकारी दिनेश जैन को वि.क.अ आयुक्त-सह- संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें अपर सचिव, खाद्य, नगर नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह अपर सचिव,  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पद पर तैनात थे।

इन 3 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त 

पार्थ जायसवाल कलेक्टर छतरपुर को शहडोल जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। बालाघाट जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत मृणाल मीणा को छतरपुर कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालाघाट जिले के नए कलेक्टर कुमार सत्यम होंगे, जो पहले ग्वालियर जिला कलेक्टर पर कार्यरत थे। रतलाम कलेक्टर पद पर कार्यरत मिशा सिंह को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश पद पर नियुक्त किया गया है।

मंदसौर जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत अदिति गर्ग को स्थानांतरित करके परियोजना संचालक, मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, संचालक रोजगार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएसआर ग्लोबल स्किल पार्क पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

गिरीश शर्मा को अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंकित अस्थाना को उप सचिव मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें संचालक, कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग पद पर कार्यरत थे। साथ ही अपर प्रधान संचालक मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का एडिशनल चार्ज भी संभाल रहे थे।

आईएएस तबादला आदेश की कॉपी यहाँ देखें

 

Continue reading on the app

रोज़ झाड़ू-पोछा से अब छुटकारा, घर की सफाई अब होगी ऑटोमैटिक! Amazon पर ECOVACS, ILIFE और AGARO के Robot Vacuum पर तगड़ा डिस्काउंट

Amazon पर ECOVACS, ILIFE, Eureka Forbes और AGARO के Robot Vacuum Cleaners 72% तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं. जानिए सबसे अच्छे Vacuum + Mop रोबोट, उनकी कीमत, फीचर्स और आपके घर के लिए कौन-सा मॉडल रहेगा सबसे बेहतर.

Continue reading on the app

  Sports

अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन

अरिहा पंगंबम को एरोबिक जिम्नास्टिक्स में एशियाई चैंपियन बना दिया। इस 22 वर्षीय जिम्नास्ट ने शुक्रवार को फिलीपींस के टगाएटे शहर में एशियाई चैंपियनशिप की सीनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। Sat, 08 Aug 2026 07:04:10 +0530

  Videos
See all

Nepal Violence LIVE Updates: नेपाल में भीषण फिर दंगे | Balen Shah | Hindu Muslim Clash News | Curfew #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T02:08:14+00:00

CM Yogi Kanwar Yatra : कांवड़ियों पर CM योगी करेंगे पुष्प वर्षा, शिवभक्तों का होगा भव्य स्वागत | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T02:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers