Responsive Scrollable Menu

E-20 Petrol जांच में मानक पर खरा उतरा, तेल कंपनियों ने प्रदूषण के दावे खारिज किए

नयी दिल्ली, सात अगस्त सार्वजनिक तेल कंपनियों ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में की गई विस्तृत जांच में ई-20 पेट्रोल में नमी या क्लोराइड प्रदूषण के दावों की पुष्टि नहीं हुई है और ईंधन गुणवत्ता तय मानकों के भीतर पाई गई है। यह जांच हाल में मीडिया में आई खबरों के बाद तेज की गई थी जिनमें 20 प्रतिशत एथनॉल के मिश्रण वाले ई-20 पेट्रोल में नमी और क्लोराइड पाए जाने की बात कही गई थी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने एक संयुक्त बयान में कहा कि समूची आपूर्ति शृंखला में की गई इस जांच से यह पुष्टि हुई कि ईंधन की गुणवत्ता लगातार निर्धारित मानकों के भीतर रही।

तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी तरह के प्रदूषण का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। बयान के मुताबिक, रिफाइनरी से लेकर पेट्रोल पंप तक समूची आपूर्ति शृंखला में ईंधन गुणवत्ता की सख्त निगरानी की जा रही है। पेट्रोल पंपों पर रोजाना 8-12 बार पानी की मिलावट एवं घनत्व की जांच हो रही है और इसके साथ मोबाइल लैब से भी परीक्षण किए जा रहे हैं।

जांच में पेट्रोल के 100 से अधिक नमूनों में क्लोराइड स्तर 1 पीपीएम या उससे कम पाया गया। वहीं, डिस्टिलरी और खुदरा स्तर के नमूनों में यह 3 पीपीएम से नीचे रहा, जो “कई सौ पीपीएम” के दावों के विपरीत है। पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) का मतलब है कि किसी पदार्थ में किसी तत्व की मात्रा प्रति दस लाख हिस्सों में कितनी है।

निगरानी के दौरान केवल दो अलग-थलग मामलों में उच्च स्तर मिला, जिनमें तुरंत आपूर्ति रोककर ईंधन जांच शुरू की गई। देशभर के करीब 90,000 पेट्रोल पंपों पर टैंकों की जांच में अब तक पानी की मिलावट का कोई मामला सामने नहीं आया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा कि ई20 ईंधन सुरक्षित है और कुछ दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

सरकारी तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से पूरे भरोसे के साथ ई-20 पेट्रोल का उपयोग जारी रखने की अपील की है।

Continue reading on the app

Facebook-Instagram पर AI कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta से मांगी रिपोर्ट

केंद्र सरकार ने Meta पर डीपफेक और AI-जेनरेटेड कंटेंट को लेकर दबाव बढ़ा दिया है. लगातार बैठकों में कंपनी से बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और बिना लेबल वाले AI वीडियो हटाने पर जवाब मांगा गया है. सरकार ने सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस नतीजे देखने की बात कही है.

The post Facebook-Instagram पर AI कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta से मांगी रिपोर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IRE vs AFG: राशिद खान ने अकेले उड़ा दिए 6 विकेट, 9 साल बाद हुआ ये कमाल, अफगानिस्तान की बड़ी जीत

ODI क्रिकेट में ये कोई पहली बार नहीं है जब राशिद खान ने एक पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनसे ज्यादा बार ये कमाल सिर्फ पूर्व पाकिस्तानी पेसर वकार यूनुस ने किया है. Sat, 08 Aug 2026 01:52:36 +0530

  Videos
See all

Hunter Biden: "Trump is the singular existential threat to this globe”. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T22:59:04+00:00

Pentagon releases a fresh batch of declassified UFO files. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T22:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers