अनियंत्रित 'चेन रिएक्शन' बना मिडिल ईस्ट संघर्ष, दुनिया पर मंडरा रहा बड़ा खतरा : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को लेकर गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि यह युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। उन्होंने आगाह किया कि यह टकराव एक अनियंत्रित “चेन रिएक्शन” का रूप ले चुका है, जो क्षेत्रीय सीमाओं से बाहर निकलकर वैश्विक संकट का कारण बन सकता है।
गुटेरेस ने बढ़ती मानवीय त्रासदी, आम नागरिकों की मौतें और संभावित आर्थिक झटकों के बीच अमेरिका, इजरायल और ईरान समेत सभी पक्षों से तत्काल युद्ध विराम और शांति प्रयासों को सफल बनाने की अपील की है।
पत्रकारों से बात करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि इस लड़ाई से एक ऐसी चेन रिएक्शन (प्रतिक्रियाओं की शृंखला) शुरू होने का खतरा है, जिसे कोई भी नियंत्रित नहीं कर पाएगा। तीन हफ्तों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद, अब यह युद्ध नियंत्रण से बाहर हो चुका है।
एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यह संघर्ष उन सीमाओं को भी पार कर गया है, जिनके बारे में नेताओं ने सोचा भी नहीं था। दुनिया अब एक और बड़े युद्ध, मानवीय पीड़ा की बढ़ती लहर और एक गहरे वैश्विक आर्थिक झटके के मुहाने पर खड़ी है। यह स्थिति अब बहुत आगे निकल चुकी है।
एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मैं इस क्षेत्र और दुनिया भर के कई लोगों के साथ लगातार संपर्क में रहा हूं। बातचीत और शांति के लिए कई पहलें चल रही हैं। इन्हें जरूर सफल होना चाहिए।
एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के लिए मेरा संदेश यह है कि अब युद्ध खत्म करने का सही समय आ गया है, क्योंकि मानवीय पीड़ा बढ़ती जा रही है। आम नागरिकों की मौतें बढ़ रही हैं, और इसका वैश्विक आर्थिक प्रभाव भी लगातार विनाशकारी होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ईरान के लिए मेरा संदेश है कि वह अपने पड़ोसियों पर हमला करना बंद करे। सुरक्षा परिषद ने इन हमलों की निंदा की है और इन्हें खत्म करने की मांग की है। इसने इस बात को फिर से दोहराया है कि होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर नौवहन के अधिकारों और स्वतंत्रताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इस पूरे क्षेत्र में और इससे भी कहीं आगे, आम नागरिक गंभीर नुकसान झेल रहे हैं और गहरे असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लेबनान की अपनी हालिया यात्रा के दौरान मैंने इनमें से कुछ परिणामों को अपनी आंखों से देखा। वहां भी युद्ध जरूर रुकना चाहिए।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
स्पेन के प्रधानमंत्री ने की अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना
मैड्रिड, 25 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने पूरे मध्य पूर्व में फैल चुके युद्ध के प्रति अपना विरोध दोहराया। सांचेज ने इस संदर्भ में अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना की।
स्पेन के प्रधानमंत्री ने इस संघर्ष के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी सरकार के आर्थिक पैकेज का भी बचाव किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन नहीं करेगा।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, स्पेन न तो अवैध आक्रामकता में भागीदार बनेगा और न ही आजादी की आड़ में बोले गए झूठ में, कम से कम तब तक तो बिल्कुल नहीं, जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं।
सहयोगी देशों के साथ संबंधों पर बोलते हुए सांचेज ने स्वतंत्र और आलोचनात्मक रुख की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सहयोगी होने का मतलब आंख मूंदकर आज्ञापालन करना नहीं है, बल्कि जब रास्ता गलत हो तो खड़े होने का साहस दिखाना और अपने सहयोगियों को सच बताना है।
सांचेज ने यह भी चेतावनी दी कि यह संघर्ष क्षेत्र में और फैल सकता है। उन्होंने कहा कि इजरायल की सैन्य कार्रवाइयां लेबनान में “गाजा जैसी तबाही और पीड़ा” को दोहरा सकती हैं।
संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, आज स्पेन शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून की रक्षा के मामले में एक मिसाल है।
उन्होंने कहा, हम यह मांग करेंगे कि यह युद्ध बंद हो। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है कि कुछ लोग तो दुनिया में आग लगा दें और बाकी हम सब उस आग की राख को निगलने के लिए मजबूर हो जाएं।
आर्थिक मोर्चे पर सांचेज ने पांच अरब यूरो से अधिक के एंटी-क्राइसिस पैकेज का बचाव किया और चेतावनी दी कि युद्ध का अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
सांचेज ने कहा, “यह युद्ध एक बहुत बड़ी गलती है, जिसकी कीमत हम न तो स्वीकार करते हैं और न ही चुकाने को तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि इसके परिणाम न तो अधिक वेतन में बदलेंगे और न ही सस्ते आवास में और यही “वास्तविक त्रासदी” है।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation












.jpg)









