Responsive Scrollable Menu

क्या बदलने वाला है अरब का भूगोल? ट्रंप की एक गलती का इंतजार कर रहा ईरान

ईरानी मीडिया में साम्राज्य विस्तार की चर्चा तेज है. खासकर अमेरिका की एक और सैन्य गलती के बाद. ईरान, UAE और बहरीन के तटों पर कब्जे का प्लान बना रहा है, जिसे 'फारसी साम्राज्य' को फिर से खड़ा करने का पहला कदम माना जा रहा है. ट्रंप के एकतरफा युद्धविराम को ईरान एक चाल मानकर अपने सहयोगी देशों पर हमले की तैयारी में है.

Continue reading on the app

अनियंत्रित 'चेन रिएक्शन' बना मिडिल ईस्ट संघर्ष, दुनिया पर मंडरा रहा बड़ा खतरा : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

नई द‍िल्‍ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को लेकर गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि यह युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। उन्होंने आगाह किया कि यह टकराव एक अनियंत्रित “चेन रिएक्शन” का रूप ले चुका है, जो क्षेत्रीय सीमाओं से बाहर निकलकर वैश्विक संकट का कारण बन सकता है।

गुटेरेस ने बढ़ती मानवीय त्रासदी, आम नागरिकों की मौतें और संभावित आर्थिक झटकों के बीच अमेरिका, इजरायल और ईरान समेत सभी पक्षों से तत्काल युद्ध विराम और शांति प्रयासों को सफल बनाने की अपील की है।

पत्रकारों से बात करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि इस लड़ाई से एक ऐसी चेन रिएक्शन (प्रतिक्रियाओं की शृंखला) शुरू होने का खतरा है, जिसे कोई भी नियंत्रित नहीं कर पाएगा। तीन हफ्तों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद, अब यह युद्ध नियंत्रण से बाहर हो चुका है।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा क‍ि यह संघर्ष उन सीमाओं को भी पार कर गया है, जिनके बारे में नेताओं ने सोचा भी नहीं था। दुनिया अब एक और बड़े युद्ध, मानवीय पीड़ा की बढ़ती लहर और एक गहरे वैश्विक आर्थिक झटके के मुहाने पर खड़ी है। यह स्थिति अब बहुत आगे निकल चुकी है।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा क‍ि मैं इस क्षेत्र और दुनिया भर के कई लोगों के साथ लगातार संपर्क में रहा हूं। बातचीत और शांति के लिए कई पहलें चल रही हैं। इन्हें जरूर सफल होना चाहिए।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा क‍ि अमेरिका और इजरायल के लिए मेरा संदेश यह है कि अब युद्ध खत्म करने का सही समय आ गया है, क्योंकि मानवीय पीड़ा बढ़ती जा रही है। आम नागरिकों की मौतें बढ़ रही हैं, और इसका वैश्विक आर्थिक प्रभाव भी लगातार विनाशकारी होता जा रहा है।

उन्‍होंने कहा क‍ि ईरान के लिए मेरा संदेश है कि वह अपने पड़ोसियों पर हमला करना बंद करे। सुरक्षा परिषद ने इन हमलों की निंदा की है और इन्हें खत्म करने की मांग की है। इसने इस बात को फिर से दोहराया है कि होर्मुज स्‍ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर नौवहन के अधिकारों और स्वतंत्रताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इस पूरे क्षेत्र में और इससे भी कहीं आगे, आम नागरिक गंभीर नुकसान झेल रहे हैं और गहरे असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि लेबनान की अपनी हालिया यात्रा के दौरान मैंने इनमें से कुछ परिणामों को अपनी आंखों से देखा। वहां भी युद्ध जरूर रुकना चाहिए।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार- कहा, खिताबी जीत ने भरी नई जान, दुनिया में कहीं भी जीतने को तैयार है भारत

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनकी निगाहें अब आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर है. हरमनप्रीत की कप्तानी में पिछले साल भारतीय टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस खिताबी जीत से टीम इंडिया में एक नई जान मिली है. Wed, 25 Mar 2026 22:02:19 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election 2026। Mamata Banarjee से क्यों नाराज है ये मुस्लिम वोटर? #owaisi #humayunkabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:53:05+00:00

Ayodhya में Ram Navami पर रामलला का सूर्य की किरण से होगा भव्य तिलक! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:51:12+00:00

Ex-Google boss Matt Brittin confirmed as new BBC director general | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T19:00:51+00:00

Iran America Israel War: ईरान की मदद के लिए कश्मीरियों ने खोला खजाना Kashmir Donation for Iran |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T19:01:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers