Responsive Scrollable Menu

रिंकू सिंह ने वीडियो जारी कर CM योगी का किया धन्यवाद, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

IPL 2026 की तैयारियां में इस वक्त सभी खिलाड़ी लगे हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल हैं. इसी बीच रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रिंकू कहते हैं कि वो जल्द ही लखनऊ आकर अपना जॉइनिंग लेटर लेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे. दरअसल रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया गया. 24 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, लेकिन इस समारोह में रिंकू नहीं पहुंच पाए थे. 

रिंकू सिंह ने CM योगी का जताया अभार

रिंकू सिंह इस वक्त आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में शामिल हैं, जिसकी वजह से वो जॉइनिंग लेटर लेंने नहीं आए. मुख्यमंत्री ने भी कार्यक्रम के दौरान इस बात की जानकारी दी और कहा कि रिंकू को उनका जॉइनिंग लेटर बाद में दिया जाएगा. इसके बाद रिंकू सिंह ने एक वीडियो जारी कर CM योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है. 

रिंकू सिंह ने कहा, "नमस्कार, मुझे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर अपॉइंट करने के लिए, मैं उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सर का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं. साथ ही एशियन गेम्स में 3 करोड़ रुपये से मुझे सम्मानित किया गया, और इसके लिए भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं." रिंकू ने कहा कि वो केकेआर के साथ होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके. वो जल्द ही CM योगी से अपना जॉइनिंग लेटर प्राप्त करेंगे और उनका आशीर्वाद लेने जाएंगे.

रिंकू सिंह को केकेआर ने बनाया उपकप्तान

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया है. 24 मार्च को KKR ने उनका ऐलान किया.माना जा रहा है कि रिंकू को उपकप्तान बनाने का फैसला भविष्य के प्लान को देखते हुए लिया गया है. आने वाले सीजन में जब रहाणे आईपीएल से रिटायरमेंट लेंगे, तो केकेआर के पास कप्तान का विकल्प मौजूद होगा. आईपीएल 2026 में केकेआर चौथी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. रिंकू सिंह नए भूमिका के साथ कमाल कर सकते हैं.  

केकेआर से ही रिंकू सिंह ने किया था आईपीएल करियर की शुरुआत

रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ही आईपीएल 2018 में अपना डेब्यू किया था. तब से वो टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एक मौके पर अपनी फील्डिंग और बैटिंग से टीम को जीत दिलाई है. रिंकू सिंह केकेआर में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं. अब वो कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर कोलकाता नाइट राइडर्स की रणनीति बनाएंगे. 

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर

रिंकू सिंह की आईपीएल करियर की बात करें तो वो उन्होंने अब तक 59 मैचों कुल 1099 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान रिंकू ने 30.53 की औसत और 145 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी की है. उनका हाईस्कोर नाबाद 67 रन रहा है. अब देखने वाली बात होगी की आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह (उपकप्तान), रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र.

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल

29 मार्च - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम

2 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, ईडन गार्डन्स

6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स, ईडन गार्डन्स

9 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, ईडन गार्डन्स

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: करीब एक साल से इन 2 आईपीएल कप्तानों ने नहीं खेला कोई T20 मैच, फ्रेंचाइजी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

Continue reading on the app

अप्रैल में अक्षय तृतीया, हनुमान जयंती और पूर्णिमा कब? नोट कर लें तारीख, देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

अप्रैल का महीना बेहद ही खास होने वाला है। कई व्रत और त्योहार (April Vrat Tyohar List 2026) पड़ रहे हैं। महीने के तीसरे ही दिन वैशाख मास की भी शुरुआत होगी। जिसे हिंदू धर्म में  पवित्र माना जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान …

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली का धमाका, 19 गेंदों में बना डाले इतने रन

विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल में 900 से ज्यादा रन बनाने वाला कारनामा कर सकते हैं, उनकी ताजा फॉर्म देखकर ऐसा ही लग रहा है. विराट कोहली ने आरसीबी के दूसरे प्रैक्टिस मैच में इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है. Wed, 25 Mar 2026 23:20:30 +0530

  Videos
See all

Jaspreet Bumrah Fitness Update : जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर सभी अटकलों पर लगा विराम | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:33:15+00:00

DasTak: ईरान के द्वीप पर कब्जे की तैयारी हो रही है- Iran | US Israel Iran War Updates | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:32:15+00:00

Indian Govt Png Network : मंत्रालय का बड़ा फैसला,गैस संकट से निपटने की तैयारी में इंडिया | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:31:30+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: युद्ध खत्म होनेवाला है या भयंकर ट्विस्ट की तैयारी है ? | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:31:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers