Responsive Scrollable Menu

"ऋषभ पंत को टी20 खेलने का तरीका नहीं...", IPL 2026 से पहले फाफ डू प्लेसिस ने LSG के कप्तान को लेकर कह दी ये बड़ी बात

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. टूर्नामेंट के आगाज होने में सिर्फ 3 दिन बाकी रह गया है. सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है. वहीं लीग शुरू होने से पहले बयानबाजी भी जारी है. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फाफ डू प्लेसिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है.

ऋषभ पंत की आईपीएल में गिरता जा रहा प्रदर्शन का ग्राफ

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ऋषभ पंत का आईपीएल में प्रदर्शन का ग्राफ गिरता ही जा रहा है. पिछले कुछ सीजन पंत आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए वो पहले जाने जाते थे. उनका स्ट्राइक रेट को देखते हुए उन्हें टी20 इंडिया के टी20 स्क्वाड में भी जगह नहीं मिलती है. ऋषभ पंत का पिछला सीजन आईपीएल 2025 में प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. LSG को पंत से काफी उम्मीद थी, लेकिन पूरे सीजन वो रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए.

आईपीएल 2025 में खराब रहा था ऋषभ पंत का प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने IPL 2025 में 14 मैचों में सिर्फ 269 रन बना पाए थे. इसमें भी एक शतक शामिल है. लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी लीग मैच में ऋषभ पंत ने शतक लगाया था. उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 118 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा वो हर पारी में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. पंत ने 24.45 का औसत और 133.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी, जो टी20 क्रिकेट में बेहद ही खराब मानी जाती है. अब पंत के टी20 क्रिकेट खेलने को लेकर फाफ डू प्लेसिस ने बड़ा बयान दिया है.

ऋषभ पंत को लेकर फाफ डू प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान

ऋषभ पंत को लेकर फाफ डू प्लेसिस ने  कहा “ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. उनके दिमाग में कोई खास तरीका और रणनीति होती है. टेस्ट क्रिकेट खेलने का उनका एक तय खाका होता है. यही बात टी20 क्रिकेट पर भी लागू होती है. उन्हें अपनी खेल योजना को ठीक से समझना होगा ताकि उन्हें सफलता के बेहतरीन मौके मिल सकें. उन्हें दस में से एक या दो बार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी नहीं बनना है, बल्कि 60 से 70 प्रतिशत के बीच प्रदर्शन करना है, जहां वे निरंतरता बनाए रख सकें."

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, दिगवेश राठी, प्रिंस यादव और आकाश सिंह. एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, जोश इंगलिस और अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर.

आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल

1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, इकाना क्रिकेट स्टेडियम

5 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम

9 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, ईडन गार्डन्स

12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, इकाना क्रिकेट स्टेडियम

यह भी पढ़ें:  इरफान पठान ने लॉकी फर्ग्यूसन को लेकर कही बड़ी बात, निजी कारण से IPL 2026 की शुरुआती मैच नहीं खेलेगा ये विदेशी बॉलर

Continue reading on the app

सावधान! उत्तर भारत में फिर लौट रही है बारिश और बर्फबारी, 31 मार्च तक मौसम रहेगा खराब

देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिनका सीधा असर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों पर पड़ेगा. इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश का दौर शुरू होगा, जो 31 मार्च तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है. वहीं, मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में आंधी का अलर्ट

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 27 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होगी, लेकिन 28 से 31 मार्च के बीच यह काफी बढ़ जाएगी. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 मार्च के दौरान व्यापक स्तर पर मौसम खराब रहेगा. मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 और 27 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. सबसे ज्यादा चिंता की बात हवा की रफ्तार है. विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 और 30 मार्च को पंजाब और हरियाणा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जो कभी-कभी 70 किलोमीटर तक पहुंच सकती है.

बिहार और बंगाल में ओले गिरने की चेतावनी

पूर्वी भारत में भी मौसम काफी सख्त रहने वाला है. 27 मार्च को बिहार और पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में 'थंडरस्क्वाल' यानी तेज आंधी के साथ ओले गिरने (हेलस्टॉर्म) की संभावना जताई गई है. सिक्किम और पश्चिम बंगाल के ऊपरी इलाकों में 26 और 27 मार्च को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 28 मार्च को मौसम खराब रहने की उम्मीद है.

मध्य और पश्चिम भारत का हाल

मध्य भारत के राज्यों जैसे छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 25 से 29 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 28 और 29 मार्च को, जबकि पश्चिमी हिस्सों में 29 से 31 मार्च के बीच बारिश का अनुमान है. महाराष्ट्र के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 25 और 26 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी.

दक्षिण भारत में गर्मी और बारिश का दोहरा वार

दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम दो तरह का व्यवहार कर रहा है. एक तरफ जहां तटीय महाराष्ट्र और केरल में 25 से 27 मार्च के दौरान बहुत ज्यादा गर्मी और उमस (हॉट एंड ह्यूमिड) रहने वाली है, वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में 25 मार्च को ओले गिरने की संभावना है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक बिजली चमकने और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. केरल में भी 27 से 29 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पिछले 24 घंटों के डेटा पर नजर डालें तो देश में सबसे ज्यादा तापमान महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी पारा 35 से 37 डिग्री के बीच रहा. वहीं, रात के तापमान की बात करें तो पंजाब के बठिंडा में सबसे कम 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में न्यूनतम तापमान अभी भी 12 से 18 डिग्री के बीच बना हुआ है. आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन उमस बढ़ने के आसार भी बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में दोबारा बदलेगा मौसम, आने वाले 48 घंटों में बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली का धमाका, 19 गेंदों में बना डाले इतने रन

विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल में 900 से ज्यादा रन बनाने वाला कारनामा कर सकते हैं, उनकी ताजा फॉर्म देखकर ऐसा ही लग रहा है. विराट कोहली ने आरसीबी के दूसरे प्रैक्टिस मैच में इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है. Wed, 25 Mar 2026 23:20:30 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: 'गद्दाफी प्लान' से Mojtaba Khamenei को मारेंगे Trump? | Netanyahu | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:06:22+00:00

30 ली. से ज्यादा Petrol-Diesel स्टोर किया तो खैर नहीं! | Iran Israel War | Oil Crisis | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:12:14+00:00

अफवाह ने लगा दी लाइन, कुकर, केन, बाल्टी में भरवाने लगे तेल! | Iran Israel War | Oil Crisis | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:10:09+00:00

PM Modi ने खरीद लिया 'तेल का कुआं' | Iran Israel War | Trump | Strait of Hormuz | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:14:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers