कैबिनेट ने 1,800 करोड़ रुपए के बजट के साथ आईवीएफआरटी स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 1800 करोड़ रुपए के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण और ट्रैकिंग (आईवीएफआरटी) योजना को 31 मार्च, 2026 के बाद भी पांच साल की अवधि के लिए 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।
आईवीएफआरटी प्लेटफॉर्म का उद्देश्य भारत में आव्रजन, वीजा जारी करने और विदेशियों के पंजीकरण से संबंधित कार्यों को परस्पर जोड़ना और उन्हें सुव्यवस्थित करना है।
कैबिनेट की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि इसका लक्ष्य वैध यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। इस परियोजना को 13 मई, 2010 को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा 1,011 करोड़ रुपए के बजट के साथ सितंबर 2014 तक की अवधि के लिए अनुमोदित किया गया था।
बाद में परियोजना के लिए बजट आवंटन 2015 में संशोधित करके 638.90 करोड़ रुपए कर दिया गया था और कार्यान्वयन की समयसीमा को 31 मार्च, 2017 तक और फिर इसे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दिया गया था। फिर इस परियोजना को 01 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक पांच साल की अवधि के लिए मंत्रिमंडल ने 19 जनवरी,2022 को 1,365 करोड़ रुपए के बजट परिव्यय के साथ मंजूरी दी थी।
कैबिनेट कहा कि यह योजना मोबाइल आधारित सेवाओं और सुरक्षित यात्री आवागमन के लिए सेल्फ-सर्विस कियोस्क सहित उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाकर आव्रजन और वीजा व्यवस्था को आधुनिक बनाएगी। यह आव्रजन चौकियों, एफआरआरओ और डेटा केंद्रों में मुख्य बुनियादी ढांचे को उन्नत और विस्तारित करके देशव्यापी स्तर पर एक गतिशील और विस्तार योग्य प्रणाली का निर्माण करेगी।
इसके अतिरिक्त, यह परियोजना एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने, मुख्य अनुप्रयोग संरचना को नया रूप देने और बेहतर दक्षता तथा उपयोगकर्ता अनुभव के लिए नेटवर्क और परिनियोजन ढांचे को सुदृढ़ करने के जरिए प्रौद्योगिकी और सेवा वितरण को अनुकूलित करेगी। इससे वैध यात्रियों को सुविधा मिलेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी। यह सेवा निरंतरता बनाए रखने और भविष्य में भारत में अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अभिनव प्रौद्योगिकीय समाधानों को शामिल करने में मदद करेगी।
बयान में कहा गया कि इससे पर्यटन, चिकित्सा और व्यापार क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। आईवीएफआरटी के अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव हैं, जो अंतरराष्ट्रीय यातायात, व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा देंगे। इससे आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा और रोजगार के अवसरों में योगदान मिलेगा।
आईवीएफआरटी प्रणाली ने आव्रजन और वीजा संबंधी सभी कार्यों में सेवा वितरण और परिचालन दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इस प्रणाली ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग और भुगतान सुविधाओं के साथ 100 प्रतिशत संपर्क रहित और व्यक्तिगत संपर्क रहित वीजा प्रक्रिया को सक्षम बनाया है, जिससे वीजा प्रसंस्करण का समय कम हो गया है। इससे पिछले पांच वर्षों में 91.24 प्रतिशत ई-वीजा आवेदनों को 72 घंटों के भीतर मंजूरी मिल गई है। आव्रजन चौकियों पर यात्रियों की औसत निकासी का समय भी बायोमेट्रिक्स सहित पारंपरिक 5-6 मिनट से घटकर 2.5-3 मिनट हो गया है।
13 प्रमुख हवाई अड्डों पर लागू किए गए स्वचालित ई-गेट के माध्यम से फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (एफटीआई-टीटीपी) से आव्रजन प्रक्रिया में लगने वाला समय 2.5-3 मिनट से घटकर 30 सेकंड हो गया है। वर्तमान में भारतीय नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों के लिए इसका पंजीकरण निशुल्क है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
"ऋषभ पंत को टी20 खेलने का तरीका नहीं...", IPL 2026 से पहले फाफ डू प्लेसिस ने LSG के कप्तान को लेकर कह दी ये बड़ी बात
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. टूर्नामेंट के आगाज होने में सिर्फ 3 दिन बाकी रह गया है. सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है. वहीं लीग शुरू होने से पहले बयानबाजी भी जारी है. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फाफ डू प्लेसिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है.
ऋषभ पंत की आईपीएल में गिरता जा रहा प्रदर्शन का ग्राफ
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ऋषभ पंत का आईपीएल में प्रदर्शन का ग्राफ गिरता ही जा रहा है. पिछले कुछ सीजन पंत आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए वो पहले जाने जाते थे. उनका स्ट्राइक रेट को देखते हुए उन्हें टी20 इंडिया के टी20 स्क्वाड में भी जगह नहीं मिलती है. ऋषभ पंत का पिछला सीजन आईपीएल 2025 में प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. LSG को पंत से काफी उम्मीद थी, लेकिन पूरे सीजन वो रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए.
आईपीएल 2025 में खराब रहा था ऋषभ पंत का प्रदर्शन
ऋषभ पंत ने IPL 2025 में 14 मैचों में सिर्फ 269 रन बना पाए थे. इसमें भी एक शतक शामिल है. लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी लीग मैच में ऋषभ पंत ने शतक लगाया था. उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 118 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा वो हर पारी में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. पंत ने 24.45 का औसत और 133.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी, जो टी20 क्रिकेट में बेहद ही खराब मानी जाती है. अब पंत के टी20 क्रिकेट खेलने को लेकर फाफ डू प्लेसिस ने बड़ा बयान दिया है.
ऋषभ पंत को लेकर फाफ डू प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान
ऋषभ पंत को लेकर फाफ डू प्लेसिस ने कहा “ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. उनके दिमाग में कोई खास तरीका और रणनीति होती है. टेस्ट क्रिकेट खेलने का उनका एक तय खाका होता है. यही बात टी20 क्रिकेट पर भी लागू होती है. उन्हें अपनी खेल योजना को ठीक से समझना होगा ताकि उन्हें सफलता के बेहतरीन मौके मिल सकें. उन्हें दस में से एक या दो बार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी नहीं बनना है, बल्कि 60 से 70 प्रतिशत के बीच प्रदर्शन करना है, जहां वे निरंतरता बनाए रख सकें."
Faf du Plessis on Rishabh Pant:????????️
— Shanu (@Shanu_3010) March 25, 2026
“Rishabh Pant’s stroke play is one that looks all over the place. There is some sort of method and game plan that goes into his head. He has a blueprint for how he wants to play Test cricket. The same thing applies in T20 cricket. He needs to… pic.twitter.com/2aRQI4EBjD
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 का स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, दिगवेश राठी, प्रिंस यादव और आकाश सिंह. एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, जोश इंगलिस और अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर.
आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल
1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, इकाना क्रिकेट स्टेडियम
5 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
9 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, ईडन गार्डन्स
12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, इकाना क्रिकेट स्टेडियम
More like ???????????????????? ???????????????????????? ???????????????? ???????????????????? ???? ????????????????????????????... ????☝️ pic.twitter.com/hPk6oU2vCC
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 19, 2026
यह भी पढ़ें: इरफान पठान ने लॉकी फर्ग्यूसन को लेकर कही बड़ी बात, निजी कारण से IPL 2026 की शुरुआती मैच नहीं खेलेगा ये विदेशी बॉलर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















