Responsive Scrollable Menu

सीजफायर की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, 7 प्रतिशत तक फिसला ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में युद्धविराम (सीजफायर) की उम्मीदों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई।

सुबह के कारोबार में ब्रेंट क्रूड वायदा में 7 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 97.18 डॉलर प्रति बैरल के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई और यह 86.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट भारत के लिए राहत लेकर आ सकती है। इससे महंगाई और चालू खाता घाटा (सीएडी) पर दबाव कम हो सकता है। हालांकि, तकनीकी संकेत बताते हैं कि अभी कीमतें अहम स्तरों के आसपास हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले हफ्ते भी कमोडिटी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। ब्रेंट क्रूड, जो हाल ही में 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया था, अब 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर करीब 91 डॉलर पर आ गया है। इससे भारत के तेल आयात बिल, सीएडी और रुपए पर तत्काल दबाव कम हुआ है।

विशेषज्ञों ने बताया कि भारत के लिए कच्चे तेल की कीमत में हर 10 डॉलर प्रति बैरल का बदलाव जीडीपी के मुकाबले सीएडी को 0.3 से 0.5 प्रतिशत तक प्रभावित करता है और महंगाई (सीपीआई) को 20-30 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा सकता है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी कच्चा तेल फिलहाल 85 से 87 डॉलर के अहम स्तर के आसपास बना हुआ है। अगर कीमतें 92-94 डॉलर के ऊपर जाती हैं तो फिर तेजी लौट सकती है और दाम 98-100 डॉलर तक पहुंच सकते हैं। वहीं, अगर 85 डॉलर से नीचे गिरावट आती है तो कीमतें 81-82 डॉलर तक जा सकती हैं।

कुल मिलाकर, विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अहम सपोर्ट लेवल बने रहते हैं, तब तक गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है। हालांकि, भू-राजनीतिक और आर्थिक कारणों से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

तेल की कीमतों में हालिया गिरावट से रुपए और महंगाई को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन जोखिम अभी भी बना हुआ है। यदि तेल की कीमतें फिर से बढ़ती हैं या विदेशी निवेश में कमी आती है तो रुपए पर दबाव फिर बढ़ सकता है।

इस बीच, अमेरिका के शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। एसएंडपी 500 और नैस्डैक क्रमशः 0.84 प्रतिशत और 0.37 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।

इसके विपरीत, एशियाई बाजारों में भारी तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 3.26 प्रतिशत उछला, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.36 प्रतिशत बढ़ा और हांगकांग का हैंग सेंग 1.30 प्रतिशत चढ़ा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नीरज घेवान की 'होमबाउंड' ने रचा इतिहास, बेस्ट फिल्म व बेस्ट डायरेक्टर समेत जीते कई अवॉर्ड्स

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म समीक्षक संघ ने एक बार फिर सिनेमा और वेब सीरीज की प्रतिभा को पहचानने के लिए हाल ही में '8वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स' का आयोजन किया था। इस समरोह में फिल्म 'होमबाउंड' ने चार श्रेणी में बाजी मारी है।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका ने 42 महीने बाद किया बड़ा कमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती T20 सीरीज

South Africa win T20 Series: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां T20 33 रन से जीता, उसी के साथ उसने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. साउथ अफ्रीका ने 3-2 से सीरीज जीती. Wed, 25 Mar 2026 15:17:16 +0530

  Videos
See all

LPG Gas News: गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश,PNG-LPG दोनों एक साथ इस्तेमाल ना करें'Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:09:09+00:00

India Fuel News: भारत में ईंधन संकट की अफवाहों पर BPCL का जवाब..! Petrol | Diesel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:10:00+00:00

Delhi Karol Bagh Bus Accident: दिल दहला देगी हादसे की ये तस्वीर, राजधानी में ये क्या हो गया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:03:41+00:00

Confirm Ticket को Cancel करने के नियमों में Indian Railways ने किया बड़ा बदलाव!| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T10:08:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers