Responsive Scrollable Menu

Women Reservation पर Special Parliament Session की तैयारी, Congress का आरोप- PM Modi चुनावी लाभ के लिए बदल रहे नियम

कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि सरकार महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के लिए अगले पखवाड़े में संसद का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में हैं, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता को ‘‘मोदी आचार संहिता’’ में बदल दिया है। अगले महीने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सितंबर 2023 में नए संसद भवन का उद्घाटन नारी वंदन अधिनियम, 2023 पारित करके किया गया था, जिसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन किया गया और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीट में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण भी प्रदान किया गया। परिसीमन और जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये दोनों आरक्षण लागू होने थे।’’ उन्होंने कहा कि जब नारी वंदन विधेयक, 2023 पर चर्चा हो रही थी, तब कांग्रेस ने इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से ही लागू करने की मांग की थी। रमेश के अनुसार, उस समय मोदी सरकार ने कहा कि यह संभव नहीं है क्योंकि परिसीमन और जनगणना दोनों को पहले पूरा करना होगा।

उन्होंने दावा किया कि अब ‘‘पलटी मारने के उस्ताद’’ ने 30 महीने बाद अचानक अपना मन बदल लिया है और परिसीमन एवं जनगणना की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही आरक्षण लागू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान भटकाने के हथियारों का उपयोग करने में माहिर हैं। वह ऐसा पहले भी कई बार कर चुके हैं और अब फिर वही कर रहे हैं। अपनी विदेश नीति की विफलताओं तथा देश के सामने मौजूद एलपीजी और ऊर्जा संकट से ध्यान हटाने के लिए वह इस नयी पहल के साथ आए हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसका पूरा राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दे दी है कि नारी वंदन अधिनियम, 2023 में आवश्यक संशोधनों को पारित करने के लिए अगले पखवाड़े में संसद का दो दिवसीय विशेष सत्र सत्र बुलाया जाएगा। रमेश ने कहा, ‘‘विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि पहले 29 अप्रैल को मौजूदा विधानसभा चुनावों का दौर पूरा होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, जिसमें प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा की जा सके। मोदी सरकार लोकसभा और विधानसभा की सीट की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की भी योजना बना रही है। इस पर भी गंभीर विचार-विमर्श की आवश्यकता है।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता को मोदी प्रचार संहिता बना दिया गया है। उनका कहना है, ‘‘अप्रैल में किसी भी दिन दो-दिवसीय विशेष सत्र बुलाना एक आचार संहिता का उल्लंघन होगा लेकिन मोदी आचार संहिता के अनुरूप होगा।’’ रमेश ने दावा किया कि इससे यह सवाल भी गंभीर रूप से उठता है कि अप्रैल 2025 में घोषित जाति जनगणना को कराने के प्रति मोदी सरकार की वास्तविक प्रतिबद्धता क्या है, जबकि इससे पहले ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और 2024 लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान इस मांग को उठाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं पर ‘शहरी नक्सल मानसिकता’ का आरोप लगाया गया था।

Continue reading on the app

Chhattisgarh Bird flu | बिलासपुर में बर्ड फ्लू का तांडव! सरकारी पोल्ट्री फार्म में 4,400 मुर्गियों की मौत, 10 किमी का इलाके में अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के प्रकोप ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कोनी इलाके में स्थित एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले कुछ दिनों के भीतर 4,400 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर रोकथाम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जी.एस. तंवर ने मंगलवार को बताया कि 19 से 24 मार्च के बीच कोनी इलाके में स्थित सरकारी पोल्ट्री फ़ार्म में वायरल संक्रमण के कारण लगभग 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस फ़ार्म में कुल 5,037 मुर्गियां थीं।

मृत पक्षियों के सैंपल लैब में भेजे गए

अधिकारी ने बताया कि मृत पक्षियों के सैंपल सोमवार को भोपाल और पुणे की लैब में भेजे गए थे। भोपाल की लैब ने मृत मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंज़ा की पुष्टि कर दी है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुष्टि होने के बाद ज़िला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 'एवियन इन्फ्लूएंज़ा की रोकथाम और नियंत्रण के लिए संशोधित कार्य योजना (2021)' के तहत रोकथाम और बचाव के लिए तत्काल निर्देश जारी किए हैं।

'संक्रमित क्षेत्र' में पोल्ट्री पक्षी और अंडे नष्ट किए जाएंगे

बयान में कहा गया है कि फ़ार्म के एक किलोमीटर के दायरे को 'संक्रमित क्षेत्र' और 10 किलोमीटर के दायरे को 'निगरानी क्षेत्र' घोषित किया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार, 'संक्रमित क्षेत्र' के भीतर पोल्ट्री पक्षियों, उनके चारे और अंडों को नष्ट कर दिया जाएगा और उनके आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके लिए, पशुपालन विभाग द्वारा पोल्ट्री पक्षियों के मालिकों को मुआवज़ा दिया जाएगा।

मुर्गियों को मारने (culling) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, फ़ार्म को सील कर दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्र में संक्रमित पक्षियों को मारने, उनका सुरक्षित निपटान करने, निगरानी रखने और सैनिटाइज़ेशन के उपाय करने के लिए 'रैपिड रिस्पॉन्स टीमें' गठित की गई हैं।

इन क्षेत्रों में चेतावनी वाले साइनबोर्ड लगाए जाएंगे, और पोल्ट्री के आवागमन तथा बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बयान में कहा गया है कि मुर्गियों को मारने और उनके निपटान का काम सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा, जिसमें राजस्व, पुलिस, शहरी प्रशासन और पंचायत विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।

पोल्ट्री फ़ार्म के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है

पोल्ट्री फ़ार्म के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी भी की जा रही है। इसमें कहा गया है कि जिस भी व्यक्ति में लक्षण दिखाई देंगे, उसकी जाँच की जाएगी और ज़रूरत पड़ने पर उसे एंटीवायरल दवा दी जाएगी।

अधिकारियों ने पूरे ज़िले में पोल्ट्री बिक्री केंद्रों की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं। ज़िलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अफ़वाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहते हुए अधिकारियों के साथ सहयोग करें। अधिकारियों ने बताया कि अब तक इंसानों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। बर्ड फ़्लू या एवियन फ़्लू एक तरह का वायरल संक्रमण है जो पक्षियों और कुछ स्तनधारियों में फैलता है।

Continue reading on the app

  Sports

शेन वार्न निकले असली 'बाजीगर', राजस्थान रॉयल्स के बिकते ही हुए मालामाल, परिवार को मिलेंगे 4500000000 रुपये, समझें पूरा मामला

एक इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने खुलासा किया था कि उन्होंने हर सीजन के लिए आरआर में 0.75 प्रतिशत इक्विटी मांगी थी. मेरे डील का हिस्सा था... उन्होंने मुझसे कप्तान, कोच बनने और टीम को अपनी मर्जी से चलाने के लिए कहा था... मैं वन-स्टॉप शॉप था." सात साल पहले फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन पर वॉर्न ने कहा था, "400 मिलियन डॉलर का तीन प्रतिशत ठीक है." Wed, 25 Mar 2026 10:57:15 +0530

  Videos
See all

Iran War Update: ईरान में घुसी अमेरिकी सेना? #shorts #iranwarnews #middleeastcrisis #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:31:51+00:00

Strait of Hormuz: गैर-दुश्मन देशों के लिए खुला समुद्री रास्ता| #shorts #straitofhormuz #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:33:43+00:00

MPQ-64 Radar: इराक में तबाही, MPQ-64 Radar हुआ जमींदोज| #shorts #iranisraelwar #middleeastwar #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:29:02+00:00

Patna : श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर उगते सूर्य को ऊषा अर्घ्य देकर छठ पूजा की। #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:29:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers