सेहत का खजाना है ये खट्टा मीठा फल, शरीर को रखे फिट और एनर्जेटिक, जानिए इसके जबरदस्त फायदे
Benefits of Pineapple: अनानास न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. खट्टे-मीठे स्वाद और रस से भरपूर यह फल शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें विटामिन-सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और ब्रोमेलिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते है. नियमित रूप से अनानास का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. यह शरीर में सूजन को घटाने और हड्डियों को मजबूत करने में भी लाभकारी माना जाता है. अनानास त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाए रखते है. गर्मियों में इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और थकान दूर करता है. संतुलित मात्रा में अनानास खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कई बीमारियों से बचाव में सहायता मिल सकती है.
शादी में दादी ने 'टिंकू जिया' गाने पर किया ऐसा डांस, एनर्जी देख दंग रह गए लोग, बजाने लगे सीटी!
कहा जाता है कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है, और इस बात को एक बुजुर्ग महिला ने अपने शानदार डांस से सच साबित कर दिया है. हाल ही में एक शादी समारोह का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक दादी ने 'टिंकू जिया' गाने पर ऐसी एनर्जेटिक परफॉरमेंस दी कि वहां मौजूद सभी लोग देखते रह गए. केसरिया रंग की साड़ी पहने हुए दादी ने जिस तरह से गाने की धुन पर अपनी कमर लटकाई और हाथ हवा में लहराए, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है. उनकी फुर्ती और चेहरे की मुस्कान देख लोग सीटी बजाने लगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















