Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price: मध्य पूर्व में जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, आज इतने बढ़ गए दाम

Gold-Silver Price Today: मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच आज (25 मार्च, 2026) को दुनियाभर के सर्राफा बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. भारतीय सर्राफा बाजार में भारी उछाल देखने को मिला. बुधवार सुबह सोने की कीमतों में 5400 रुपये से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. जबकि चांदी का भाव 12000 रुपये से ज्यादा बढ़ गया. बता दें कि उससे पहले सर्राफा बाजार में इस सप्ताह की शुरुआत में भारी गिरावट देखने को मिली थी. जिसके चलते सोना 1.40 लाख रुपये से नीचे आ गया. जबकि चांदी का भाव 2.30 लाख रुपये प्रति किग्रा के नीचे गिर गया. लेकिन बुधवार को इसमें एक बार फिर से तेजी देखने को मिली.

जानें अब क्या हैं सोने चांदी के दाम?

25 मार्च के उछाल के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव चढ़कर 132,816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं. वहीं चांदी का भाव 236,730 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया.

Continue reading on the app

'हम फिजिकल होते रहते हैं', राजपाल यादव ने अक्षय कुमार संग कॉन्ट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, बताया वायरल वीडियो का सच

Rajpal Yadav on Controversy with Akshay Kumar: राजपाल यादव पिछले कुछ समय से चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में हैं. दूसरी ओर एक्टर की फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) रिलीज होने जा रही है, जिसमें वो अक्षय कुमार संग नजर आने वाले हैं. इस बीच राजपाल का अक्षय संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसे लेकर विवाद भी देखने को मिला और अक्षय पर लोगों ने सवाल खड़े किए. लेकिन अब राजपाल यादव ने उस वीडियो की सच्चाई बताई है और अक्षय को लेकर भी बात की. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.

अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को किया था साइड?

दरअसल, हाल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म भूत बंगला को प्रोमोट करने के लिए नागिन 7 (Naagin 7) के सेट पर पहुंचे थे. इस दौरान राजपाल यादव (Rajpal Yadav) भी उनके साथ नजर आए थे. सेट से इसकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई, जिनमें से एक वीडियो में  राजपाल यादव आते हैं और अक्षय उन्हें साइड में खड़े होने के लिए कह देते हैं. वीडियो में एकता कपूर, कनिका मान भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में वीडियो देखने के बाद लोगों ने सोशळ मीडिया पर विवाद खड़ कर दिया कि अक्षय राजपाल को साइड कर रहे हैं. 

राजपाल यादव ने बताया वीडियो का सच

वहीं, अब राजपाल यादव ने न्यूज एजेंसी  ANI से बात की. इस दौरान उन्होंने वायरल वीडियो का सच बताया. राजपाल ने कहा- 'लड़कियां थी तो अक्षय खुद एक तरफ खड़े हो गए और दूसरी तरफ उन्हें खड़े होने को कहा, बीच में लड़कियां थीं. ये सब पहले डिस्कस हुआ था. अक्सर ऐसा होता है कि जब फोटो खिंचवाते हैं और महिलाएं होती हैं तो वो बीच में रहती है और हम साइड में रहते हैं. अक्षय भाई के ये उनके हैं और वो मुझे प्यार करते हैं, मैं भी उन्हें प्यार करता हूं.'

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का सैलाब, 1000 करोड़ से महज इतने कदम दूर

कैसा है अक्षय और राजपाल यादव का रिश्ता?

वहीं, राजपाल यादव ने बताया कि अक्षय कुमार और उनके बीच का रिश्ता कैसा है.  उन्होंने कहा- 'हमारा रिश्ता मुझसे शादी करोगी  के बाद से ऐसा ही है. अगर कोई हम दोनों को फिल्म सेट पर देख ले तो किसी को लगेगा हमारे बीच लड़ाई हो रही है. हम कभी बाल पकड़ते हैं, कभी पैर मारते हैं, एक दूसरे से फिजिकल होते रहते हैं. हम दोनों के बीच बहुत प्यार और इज्जत है. वहीं, अपने एक पिछले इंटरव्यू में राजपाल ने बताया था कि वो अक्षय संग फिल्म के सेट पर अक्सर सीन  इम्प्रोवाइज्ड करते हैं. आपस में ही बात कर लेते हैं कि किसे कैसे वो सीन करना है.

चेक बाउंस केस को लेकर क्या है अपडेट

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस को लेकर बात करें तो 18 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है. इस दौरान कोर्ट ने राजपाल यादव को इस बात की राहत दी है कि वो फिलहाल जेल नहीं जाएंगे. कोर्ट ने कहा कि- 'आपने पर्याप्त धनराशि दे दी है इसलिए हम आपको दोबारा जेल नहीं भेज रहे हैं.' कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि राजपाल यादव के फरार होने का कोई खतरा नहीं है. ऐसे में सुनवाई के बाद कोर्ट ने एक्टर की सजा पर निलंबन का अंतरिम आदेश बरकरार रखा और एक्टर की जमानत 1 अप्रैल 2026 तक के लिए बढ़ा दी है. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: पांचवीं बार पिता बने अरमान मलिक, पहली पत्नी पायल ने बेटी को दिया जन्म

Continue reading on the app

  Sports

100 विकेट का कीर्तिमान और दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी, फिर भी अर्शदीप सिंह को है इस एक मौके का इंतजार

Arshdeep Singh wants to make splash in Test: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 और वनडे के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना चाहते हैं. अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 में लगातार धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. यही कारण है कि वह टी20 में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले पेसर बने हैं. Wed, 25 Mar 2026 20:47:21 +0530

  Videos
See all

Khabardar: Germany ने आज Iran पर American हमले को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:37:32+00:00

Khabardar: जंग के बीच आज Iran ने एक AI Video जारी कर America को दी चुनौती | Israel AI Video | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:40:49+00:00

Monalisa Father Reaction: मोनालिसा के पिता का आया बयान | #monalisa #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:38:19+00:00

Mathura: पूजनीय मोहन भागवत जी का अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण पर स्पष्ट संदेश | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers