अथिया शेट्टी- केएल राहुल ने मनाया बेटी का पहला बर्थडे, मामा अहान ने गोद में उठा लुटाया प्यार, दिखाई पहली झलक
नई दिल्ली. अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च को अपनी बेटी इवारा का पहला बर्थडे मनाया. कपल ने धूमधाम से एनमिल पार्टी रखी जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर की हैं. अथिया और केएल राहुल द्वारा शेयर की गई इन फोटोज पर सितारों ने खूब प्यार लुटाया है.
3 दिन तक भास्कर रिपोर्टर 'डिजिटल सेक्स' अरेस्ट:वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने लगीं लड़कियां, 20 अलग-अलग क्लिप भेजकर बोलीं- 2 लाख दो
रात 11 बजे रिपोर्टर को वीडियो कॉल आया। फोन पर 18 से 20 साल की लड़की थी। बिना कुछ बोले वह कपड़े उतारने लगी। 30 सेकेंड में कैमरे के सामने वह पूरी तरह से न्यूड हो गई। 2 मिनट तक अश्लील हरकत करती रही। कॉल कट हुआ और 10 मिनट में रिपोर्टर के वॉट्सऐप नंबर पर AI जनरेटेड न्यूड वीडियो आ गया। लड़की ने कॉल कर कहा- मजे तो ले लिए अब 2 लाख रुपए दे दो नहीं तो परिवार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दूंगी..। इसके बाद 3 दिनों तक रिपोर्टर को अलग-अलग नंबर्स से कॉल आए। धमकियां दी गईं, पैसे दो वरना वीडियो वायरल हो जाएगा। रिपोर्टर ने कहा- मैं सुसाइड कर लूंगा। लड़की ने कहा- मर जाओ, लेकिन मेरे पैसे दो। 3 दिनों तक भास्कर रिपोर्टर खुद फंसकर लड़कियों को अपनी बातों में उलझाए रहा, उनसे पैसे खींचने का पूरा पैटर्न समझा। वो किस तरह से धमकाती हैं। कहां-कहां वीडियो भेजने की बात कहती हैं। कैसे रिटायर्ड कर्मचारी और पैसे वाले इनके ट्रैप में फंस जाते हैं।पढ़िए और देखिए बिहार में डिजिटस सेक्स के नाम पर लूटने वाली लेडी गैंग की पूरी कहानी… बिहार में बिजनेसमैन का लड़का ट्रैप सोशल मीडिया पर एक्टिव पटना के एक बड़े व्यापारी का लड़का ‘डिजिटल सेक्स’ अरेस्ट में फंस गया। वीडियो कॉल पर न्यूड लड़कियों ने उसे बिल्कुल इसी तरह फंसाने की कोशिश की, लेकिन घर वालों की तत्परता से ठगी नहीं हो पाई। बदनामी की डर से घर वालों ने कोई शिकायत नहीं की। एक दो नहीं ऐसे 80 प्रतिशत मामले हैं, जिसमें बदनामी के डर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज हो रही है। सोशल मीडिया पर एक्टिव गैंग का इनपुट मिलने के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे नेटवर्क को एक्सपोज करने के लिए जुटी। रिपोर्टर ने सोशल मीडिया पर एक्टिव ऐसे गैंग के संपर्क में आने की कोशिश शुरू की। रिपोर्टर ने ऐसे नंबरों पर कॉल किया जहां से 'डिजिटल सेक्स' अरेस्ट वाली गैंग ऑपरेट होती है। सोशल मीडिया पर आने वाले ऐड की लिंक पर क्लिक किया जिसमे कम उम्र की लड़कियों के साथ ऑनलाइन बात करने के खुले ऑफर थे। 7 दिन में रिपोर्टर को आया वीडियो कॉल 'डिजिटल सेक्स' अरेस्ट से ठगी के पैटर्न को समझने के लिए रिपोर्टर सबसे पहले इस गैंग के शिकार और एक्सपर्ट से मिला। गैंग का पता लगाने के लिए ऑनलाइन नंबर निकाले और लड़कियों से बात करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर कई ऐड पर भी क्लिक किए। करीब एक सप्ताह बाद रिपोर्टर के मोबाइल पर 8839762495 नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही लड़की ने अश्लील बातें शुरू कर दीं, लेकिन अपना चेहरा नहीं दिखाया। रिपोर्टर - हैलो लड़की - हैलो, क्या हाल चाल है? रिपोर्टर- आप कौन हैं? लड़की - सेक्स का मजा लोगे? रिपोर्टर- क्या? लड़की - हां, सेक्स के मजे लोगे? रिपोर्टर - आप कहां से बोल रही हो, यह कैसे होगा? लड़की - बिल्कुल हो सकता है, हम फोन सेक्स करेंगे। रिपोर्टर - यह क्या होता है? लड़की - अरे, वीडियो कॉल पर करेंगे। रिपोर्टर- वीडियो कॉल से? क्या बात कर रही हो। लड़की - अरे हो जाएगा, इसको फोन सेक्स कहते हैं। रिपोर्टर - पहली बार सुन रहा हूं यह सब? लड़की - हम दोनों वीडियो कॉल में आमने-सामने रहेंगे और दोनों फोन सेक्स करेंगे। रिपोर्टर - आप सामने आइए न, आप कौन हैं? कहां से बोल रही हैं, मिलिए तो सही? लड़की - वीडियो कॉल पर हम दोनों न्यूड होकर आमने-सामने हो जाएंगे। रिपोर्टर - आप कहां की रहने वाली हो? लड़की - हम पटना में ही रहते हैं। रिपोर्टर - आपको मेरा नंबर कहां से मिला? लड़की - मेरे पास आपका नंबर पहले से ही था, सोशल मीडिया पर कई दिनों से देख रही हूं। रिपोर्टर - मैं तो एक्टिव नहीं रहता हूं? लड़की - आप बहुत अच्छे लगते हैं। रिपोर्टर - आप ने मुझे कहां देख लिया। लड़की - आप अच्छे लगे, इसलिए आपको कॉल किया है। रिपोर्टर - ठीक है, आप अपना एड्रेस बताओ मैं मिल लेता हूं। लड़की - आऊंगी-आऊंगी, पहले कपड़े उतारो और मुझे दिखाओ। रिपोर्टर - नहीं मुझे डर लग रहा है, मुझे समझ नहीं आ रहा है क्या हो रहा है। रिपोर्टर से कपड़े उतरवाए, चेहरा नहीं दिखाया गैंग को एक्सपोज करना था, इसलिए हम लड़की को सामने लाना चाहते थे। हम लड़की की हर बात मानने के लिए तैयार थे ताकि वह वीडियो कॉल पर आकर अपना चेहरा दिखा दे। लड़की ने भरोसा दिलाया कि रिपोर्टर के कपड़े उतारते ही वह न्यूड होकर कैमरे के सामने आ जाएगी। लड़की बोली वॉट्सऐप की डीपी में मै ही हूं, बस आप कपड़े उतारो फिर मैं दिख जाउंगी। एक्सपोज करने के लिए हर शर्त मानी फोन सेक्स का ऑफर कर ठगी करने वाली लड़की वीडियो कॉल पर थी, लेकिन वह कैमरे पर नहीं आ रही थी। लड़की ने रिपोर्टर से कपड़े उतारने की शर्त रखी। रिपोर्टर ने अपनी टी-शर्ट उतारी, लेकिन लड़की ने फेस नहीं दिखाया। हर शर्त मानने के बाद भी लड़की ने खुद को कैमरे के सामने एक्सपोज नहीं किया। रिपोर्टर जब भी लड़की को कैमरे के सामने आने की बात कहता, लड़की कोई न कोई नई डिमांड कर देती। जब रिपोर्टर ने दबाव बनाना शुरू किया तो लड़की ने फोन कट कर दिया। 10 मिनट बाद रिपोर्टर को AI जनरेटेड वीडियो भेजा वीडियो कॉल पर लड़की ने चेहरा नहीं दिखाया। रिपोर्टर से कपड़े उतरवाने के बाद वीडियो कॉल कट करने वाली लड़की ने 10 मिनट बाद वॉट्सऐप पर वॉइस कॉल किया। धमकी भरे लहजे में वॉट्सऐप मैसेज चेक करने को कहा। लड़की ने रिपोर्टर के मोबाइल पर 30 सेकेंड का न्यूड वीडियो भेजा। ये AI जनरेटड था। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लड़की ने ढाई लाख रुपए की डिमांड की। लड़की - तुम्हारी अश्लील हरकत मेरे मोबाइल में रिकॉर्ड है, इसे वायरल करने जा रही हूं। रिपोर्टर - अरे मैंने तो कुछ भी नहीं किया है, ऐसे कैसे वायरल कर दोगी, यह फेक वीडियो है। लड़की - तुमने क्या-क्या दिखाया मुझे पूरी दुनिया को दिखा दूंगी। रिपोर्टर - अरे चाहती क्या हो मुझसे? तुम तो ब्लैकमेल कर रही हो। लड़की - मुझे 2.50 लाख चाहिए, पैसे दो वीडियो डिलीट कर दूंगी। रिपोर्टर - मैं 2 लाख रुपए कहां से लाऊं, 1000 ले लो डिलीट कर दो। लड़की - 2 लाख दे दो, 50 हजार कम कर दिए हैं। जल्दी से पैसे डालो नहीं तो अंजाम देखना। रिपोर्टर - मैं तुम्हारे ऊपर केस कर दूंगा, तुम ब्लैकमेल कर रही हो। लड़की - जाओ जो करना है कर दो, मजा भी लोगे और केस भी करोगे। रिपोर्टर को धमकी- फैमिली को वीडियो भेज दूंगी लड़की ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रिपोर्टर पर मानसिक दबाव बनाने की पूरी कोशिश की। उसने पैसे वसूलने के लिए पूरी कहानी बनानी शुरू कर दी। फैमिली वालों के नंबर पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। लड़की ने पैसे के लिए 8 बार वॉट्सऐप पर वायस कॉल किया हर बार धमकी भरे अंदाज में वह पैसे के लिए दबाव बनाती रही। 3 दिन बाद दूसरी लड़की का कॉल, कैमरे के सामने हो गई न्यूड लड़की से बातचीत में ट्रेंड पता चल गया कि किस तरह से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालों के पास लड़कियों के कॉल आ रहे हैं। ये फोन सेक्स का ऑफर देकर पहले वीडियो बनाती हैं फिर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करती हैं। पूरा ट्रेंड जानने के बाद रिपोर्टर ने लड़की का नंबर ब्लॉक कर दिया। पहली लड़की का नंबर ब्लॉक करने के 3 दिन बाद 9509041439 से बार-बार वीडियो कॉल आने लगे। रात 11 बजे रिपोर्टर ने जैसे ही कॉल रिसीव किया, बिना कुछ बात किए कैमरे के सामने लड़की पूरी तरह न्यूड हो गई। न्यूड लड़की बोली- अब तुम भी कपड़े उतारो वीडियो कॉल कर कैमरे के सामने न्यूड हुई लड़की 30 सेकेंड बाद बोली अब तुम भी कपडे़ उतारो। लगभग 2 मिनट तक वह अश्लील बातें करती रही। लड़की ने लगभग 2 मिनट में वीडियो कॉल कट कर दिया। 10 मिनट बाद ही उसका कॉल आया और वॉट्सऐप पर वीडियो देखने को कहने लगी। लड़की - देखो तुम्हारा वॉट्सऐप पे चेक करो एक वीडियो डाला है। रिपोर्टर - अरे तुमने तो फ्रॉड किया है। बातचीत का अश्लील वीडियो बना लिया है, डिलीट कर दो। लड़की - नहीं करुंगी, इसे तुम्हारी फैमिली को भेजूंगी। रिपोर्टर - ऐसा क्यों किया तुमने? लड़की - मेरा तो यही काम है, वीडियो डिलीट कराना है तो पैसे डालो। रिपोर्टर - लेकिन यह एडिट वीडियो है? लड़की - मैं तुम्हारी फैमिली वालों तक पहुंचा दूंगी। रिपोर्टर - तुम तो पूरी जालसाज हो, तुम्हारा यही काम है लोगों को ठगना। लड़की - बहुत देर से समझ पाए हो, पैसे नहीं दोगे तो मिटा देंगे तुमको। रिपोर्टर बोला मीडिया से हूं, लड़की बोली - डराओ नहीं बार-बार कॉल कर पैसे की डिमांड कर रही लड़की को जब रिपोर्टर ने कहा मैं मीडिया से हूं तुम्हारे ऊपर केस कर दूंगा। लड़की बोली - गलफहमी में हो, तुम्हारे जैसे कितने लोग पैसे दे चुके हैं। रिपोर्टर - मुझे नहीं जानती, मैं मीडिया से हूं, तुम्हारे ऊपर केस कर दूंगा। लड़की - जो करना है कराे, इसमें तुम्हारी इज्जत जाएगी। तुम्हारे जैसे कितने आगे पीछे घूमते हैं। रिपोर्टर - तुम्हारी खबर चला देंगे। लड़की - चला दो, इससे मैं डरती हूं क्या? रिपोर्टर - वीडियो डिलीट कर दो। लड़की - मैं नहीं करने वाली, मुझे पैसे चाहिए, पैसे दो फिर डिलीट कर दूंगी। रिपोर्टर - तुम मुझसे मिलो, तुम कहां से बोल रही हो। लड़की - इससे क्या मतलब, मैं वीडियो तभी डिलीट करूंगी जब पैसे डालोगे। रिपोर्टर - मैं तुम्हारी खबर चला दूंगा और FIR करा दूंगा। लड़की - मीडिया की धमकी नहीं दो, तुम्हारे जैसे मीडिया वाले मेरे आगे-पीछे डोलते हैं। रिपोर्टर - तुम्हारी इतनी पावर है? कहां से गैंग चलाती हो? लड़की - तुम्हारे ऊपर के भी आदमी मेरे आगे-पीछे डोलते हैं, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। रिपोर्टर - वीडियो डिलीट कर दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। लड़की - वीडियो सारे सोशल मीडिया पर डालूंगी और फैमिली वालों को भी दूंगी। रिपोर्टर - देखो तुम बात मान लो, इससे कोई फायदा नहीं है, 500-1000 कुछ दे दूंगा। लड़की - 2 लाख से कम नहीं चाहिए। रिपोर्टर - अरे, मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं, 1000 रुपए ले लो। लड़की - एक बार में बात समझ नहीं आ रही है, 2 लाख भेज रहे हो या मैं वीडियो को वायरल कर दूं। रिपोर्टर - अच्छा बताओ, तुमने किसे-किसे फंसाया है। लड़की - देखो ज्यादा चालाक मत बनो, तुम्हारे से ऊपर लेवल के लोग मेरे आगे पीछे डोलते हैं। रिपोर्टर - तुम्हारी गैंग में शामिल हैं क्या? लड़की - बड़े-बड़े नेता भी मेरे संपर्क में हैं, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। लड़की बोली- इज्जत बचाने के लिए 10 मिनट लड़की बोली - मैं तुम्हें 10 मिनट का समय दे रही हूं, अगर पैसे नहीं दिए तो समझ जाओ कि तुम्हारा ये वीडियो तुम्हारी फैमिली और तुम्हारे जानने वाले हर एक के फोन में होगा। लड़की हर 10 मिनट पर कॉल कर रिपोर्टर को मेंटली टॉर्चर करने लगी। बार-बार रिपोर्टर को फोन कर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी। रिपोर्टर कुछ देर में पैसे की व्यवस्था कर बात करने की बोलकर लड़की को टालते रहा। वो दूसरे दिन भी रिपोर्टर को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देती रही। बोली - तुम्हारा मोबाइल हम लोगों ने हैक कर लिया है। सब डेटा और घर वालों का नंबर हमारे पास आ गया है। अगर पैसे नहीं दिए तो इन सबको तुम्हारा वीडियो भेज दूंगी। लड़की - क्या हुआ पैसे का? पैसे देते हो या कुछ और चाहते हो? रिपोर्टर - अरे तुमने इतना मांग ही दिया है, जीवनभर की कमाई भी इतनी नहीं। लड़की - मैं कुछ नहीं जानती हूं, मुझे पैसे चाहिए, जहां से लाकर देना है दो। रिपोर्टर - प्लीज, वीडियो डिलीट कर दो, मैं 5 हजार तक दे दूंगा, मेरी इज्जत चली जाएगी। लड़की - जब मजे ले रहे थे, उस दौरान इज्जत नहीं दिखी। रिपोर्टर - ऐसे करोगी तो मेरी नौकरी चली जाएगी, मैं सुसाइड कर लूंगा। लड़की - तुम मरो या जिंदा रहो, पहले मेरे पैसे दो। रिपोर्टर - मेरे पास पैसे नहीं है, मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं। 3 दिनों से टेंशन में हूं। लड़की - देखो, आगे से मैं कॉल नहीं करने वाली, अगर पैसे नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर देखना। रिपोर्टर - प्लीज ऐसा नहीं करो, जैसे भी वीडियो डिलीट कर दो। लड़की - तुम्हारे ऐसे करने से मैं पिघलने वाली नहीं, किसी पैसे लेकर भेजो। रिपोर्टर - मैंने पापा का अकाउंट चेक किया, उनके खाते में भी पैसे नहीं है, होते तो भेज देता। लड़की - तो ठीक है, लोगों के मोबाइल में जब तुम्हारे वीडियो होंगे तो भुगतना। रिपोर्टर - अगर मैं पैसे दे भी दूं, तो कैसे यकीन करूं कि तुम वीडियो डिलीट कर दोगी। लड़की - मैं कर दूंगी, पहले पैसे तो भेजो। रिपोर्टर - ठीक है, मैं कुछ देर में पैसे कि व्यवस्था करता हूं। लड़की - ठीक है, जल्दी से करो क्योंकि अब मैं फोन नहीं करने वाली, सीधे वीडियो वायरल करूंगी। रिपोर्टर - वीडियो मत वायरल करना कुछ भी हो जाए। लड़की - अगर ज्यादा चालाकी करने की कोशिश की और पुलिस से शिकायत की तो समझ लेना आगे क्या होने वाला है। रिपोर्टर - नहीं समझा, क्या बोल रही हो? लड़की - कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगी। एक बार ट्रैप हुए तो पूरी गैंग जुड़ जाती है भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में यह साफ हो गया कि गैंग में कई लड़कियां हैं जो अलग-अलग तरीके से ठगी के लिए लड़कों को फंसाती हैं। पहली लड़की का नंबर ब्लॉक करने के बाद उसने गैंग की दूसरी लड़की को पीछे लगा दिया। दूसरी लड़की ने वीडियो कॉल करते ही खुद को न्यूड कर दिया। उसे पता था कि कब क्या करना है और कैसे पैसे के लिए दबाव बनाना है। पहली लड़की और दूसरी लड़की दोनों का ट्रेंड लगभग एक जैसा था। दोनों का नंबर ब्लाक करने के बाद वह अलग-अलग नंबरों से कॉल करते रहे। 12 से ज्यादा वीडियो कॉल, हर बार ट्रैप करने की कोशिश दोनों लड़कियों से बात होने के बाद रिपोर्टर के नंबर पर ऐसे कॉल आने का सिलसिला चलता रहा। 5 दिन में 12 से ज्यादा वीडियो कॉल आए सबका ट्रेंड वही रहा। वॉट्सऐप कॉल के साथ कई नॉर्मल कॉल भी आया जिसमें अश्लील बातें की गईं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में यह पता चला कि सोशल मीडिया पर एड या अन्य कोई लिंक पर क्लिक करने के बाद गैंग में शामिल लोग संबंधित की उम्र और इंट्रेस्ट का पता लगा लेते हैं, इसके बाद कॉल कर ट्रैप करने की कोशिया करते हैं। बिहार में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस तक मामले नहीं पहुंचने की बड़ी वजह लोगों को बदनामी का डर है। नेपाल से ऑपरेट हो रहा गैंग फोन सेक्स का ऑफर देकर ठगी करने वाली लड़कियाें का पूरा गैंग नेपाल से ऑपरेट हो रहा है। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि इस गैंग में शामिल लड़कियां नेपाल में बैठकर लोगों को ट्रैप करती हैं। प्रोफाइल सर्च करने की जिम्मेदारी दूसरी टीम करती है, फिर डिटेल लेकर लड़कियों को देती हैं। वो लड़कियां नेपाल और दूसरे देशों में बैठी होती है और वहां से ही सिर्फ वॉट्सऐप कॉल पर बात करती हैं। बिहार में हर साल औसतन 120 केस हनीट्रैप के दर्ज होते हैं। हालांकि पुलिस में मामले दर्ज कराते समय अधिकतर लोगों की यह मांग होती है कि मामला मीडिया में नहीं आए, नहीं तो घटना के बाद सामजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित होती है। देशभर में औसतन 5 हजार केस एक साल में दर्ज होते हैं। पुलिस बोली- डरें नहीं, शिकायत करें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















