Responsive Scrollable Menu

यूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट:एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो से तीन दिन के लिए तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 27 मार्च को उत्तराखंड के निचले इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल…

Continue reading on the app

बंगाल चुनाव से पहले ममता ने 23 पद छोड़े:कई सरकारी निकायों और बोर्ड से इस्तीफा; तमिलनाडु में ₹178 करोड़ की कीमती धातुएं-कैश जब्त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार देर शाम 23 पदों से इस्तीफा दे दिया। ममता बनर्जी ने राज्य स्वास्थ्य मिशन, वाइल्डलाइफ बोर्ड, इको-टूरिज्म एडवाइजरी बोर्ड समेत कई सरकारी विभागों और निकायों में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ दी हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे निकायों से भी खुद को अलग कर लिया है। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी लेटर में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। विभागों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से है। इधर तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सख्ती बढ़ा दी है। राज्यभर में अब तक ₹178.78 करोड़ के सामान जब्त किए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, जब्त सामान में ₹112.37 करोड़ की कीमती धातुएं, 34.64 करोड़ कैश शामिल है। कमल हासन की पार्टी चुनाव नहीं लड़ेंगी, एक्टर बोले- DMK को समर्थन तमिलनाडु में मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी। कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे। पूरी खबर पढ़ें… असम में हिमंता के सामने उतरीं कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हाई-प्रोफाइल सीट जालुकबारी से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग का नामांकन पत्र मंगलवार को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया। निर्वाचन आयोग ने फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई के तकनीकी कारणों का खुलासा नहीं किया है। नियोग के अलावा ढाकुआखाना से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद नारा और हाफलोंग से निर्मल लांगथासा के पर्चे भी खारिज हुए हैं। हाफलोंग में कांग्रेस के लिए राहत की बात यह रही कि भाजपा छोड़कर आईं कैबिनेट मंत्री नंदिता गार्लोसा का नामांकन स्वीकार हो गया है। आयोग के अनुसार, कुल 18 नामांकन रद्द हुए हैं। इनमें झामुमो के 3, वीपीआई के 3, एसयूसीआई (सी) और एजेपी के 1-1 के अलावा 8 निर्दलीयों के नाम हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Video: मुंबई इंडियंस को जिताए 5 खिताब, मगर रोहित शर्मा को नहीं पहचान पाईं MI की ओनर नीता अंबानी

मुंंबई इंडियंंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फ्रेंचाइजी की मालकिन खिलाड़ियों से मिल रही थीं. इसी दौरान वो रोहित शर्मा से भी मिलीं लेकिन उन्हें पहचान ही नहीं पाईं. Fri, 27 Mar 2026 14:17:02 +0530

  Videos
See all

कांग्रेसी मेडिकल कॉलेज का लव जिहादी प्रोफेसर | Bengaluru | Karnataka controversy | SSIMS college #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T08:31:05+00:00

Noida Fire News: Vishal Mega Mart में भीषण आग, पूरी बिल्डिंग जलकर राख | Fire Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T08:30:26+00:00

World News Live | News Ki Pathshala Live | युद्ध अब बहुत भयानक होगा! | Iran Israel War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T08:36:05+00:00

Bengal Elections में Owaisi की एंट्री से बिगड़ेगा TMC का सियासी खेल? BJP | AIMIM | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T08:35:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers