भास्कर अपडेट्स:सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंगलवार देर शाम तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मौसम बदलने से उनकी तबीयत बिगड़ी। हॉस्पिटल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कॉलेजियम ने आठ जजों की स्थायी नियुक्ति को दी मंजूरी, लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को दो हाई कोर्ट के 8 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कॉलेजियम ने जस्टिस आर पूर्निमा, जस्टिस एम जोथिरामन और जस्टिस ऑगस्टीन देवदास मारिया क्लेट के नाम को मद्रास हाई कोर्ट में स्थायी जज बनाने के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्ता गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में स्थायी जज बनाने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।
यूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट:एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार
भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो से तीन दिन के लिए तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 27 मार्च को उत्तराखंड के निचले इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






















