Responsive Scrollable Menu

Trump says negotiations to end Iran war happening 'right now' | BBC News

US President Donald Trump's comments about talks to end the war and that Tehran is "talking sense" come a day after Iranian officials denied any contact with the US had taken place, calling claims of talks "fake news". Israel and Iran have carried out fresh strikes, while Bahrain has been hit by one of its worst attacks of the war so far after an Iranian missile struck a military base. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #US #Israel #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

5 छक्कों से Superstar बने Rinku Singh का बड़ा प्रमोशन, KKR ने सौंपी उप-कप्तानी की कमान

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मंगलवार को आईपीएल 2026 के लिए विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया। यह फैसला फ्रेंचाइजी की दीर्घकालिक नेतृत्व रणनीति की ओर संकेत करता है। रिंकू सिंह कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ टीम की जिम्मेदारियां निभाएंगे, जिन्हें आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद कप्तान बनाए रखा गया है। केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वेंकी मैसूर ने टीम के ‘नाइट्स अनप्लग्ड 3.0’ कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा करते हुए कहा, “रिंकू कप्तान के साथ करीबी तालमेल में काम करेंगे।”

मुख्य कोच अभिषेक नायर ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि टीम में रिंकू के विकास ने उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए स्वाभाविक विकल्प बना दिया है। नायर ने कहा, “मैंने उन्हें पिछले कुछ वर्षों में एक नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित होते देखा है। टीम हमेशा उनसे उम्मीद रखती है, इसलिए हम उन्हें थोड़ी और जिम्मेदारी देना चाहते थे। मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप जीतने के बाद यह बिल्कुल सही समय है।” रिंकू सिंह का आईपीएल सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदे जाने से लेकर आईपीएल 2025 से पहले 13 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाने तक उनका कद लगातार बढ़ा है। अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ने की उनकी ऐतिहासिक पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और भारतीय टीम में जगह भी दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान रहाणे और रिंकू को एक साथ मंच पर बुलाया गया, जहां रिंकू को दर्शकों से सबसे जोरदार समर्थन मिला। कई प्रशंसक “रिंकू को कप्तान बनाओ” के नारे लगाते नजर आए, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। टीम में चोटिल खिलाड़ियों हर्षित राणा, मथीशा पथिराना और आकाश दीप को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद थे। आकाश दीप इस सत्र से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरव दूबे को टीम में शामिल किया गया है। केकेआर की टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले अपने पहले मुकाबले के लिए बुधवार को मुंबई रवाना होगी। सैंतीस वर्षीय रहाणे पिछले सत्र में 390 रन के साथ टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके बावजूद केकेआर केवल पांच जीत के साथ आठवें स्थान पर रही, जो 2009 के बाद उसका सबसे खराब प्रदर्शन था।

रहाणे आधुनिक टी20 के अनुरूप बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज नहीं माने जाते, लेकिन रिंकू को उपकप्तान बनाए जाने से यह संकेत मिलता है कि टीम भविष्य के नेतृत्व की स्पष्ट योजना पर काम कर रही है। पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन के दबाव पर रहाणे ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “खिलाड़ी और कप्तान के रूप में हर साल अलग-अलग चुनौतियां आती हैं। मैंने अपने पूरे सफर में यही सीखा है कि चाहे कितनी भी चुनौतियां क्यों न हों, हर बार सकारात्मक रहना चाहिए।” उन्होंने कहा, “मेरे पूरे करियर में मेरी सोच हमेशा से यही रही है कि अगर मुझे कोई चुनौती या कोई विशेष कठिनाई दिखाई देती है, तो मैं उसे सकारात्मक रूप से देखता हूं और एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।

Wed, 25 Mar 2026 10:30:33 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz: गैर-दुश्मन देशों के लिए खुला समुद्री रास्ता| #shorts #straitofhormuz #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:33:43+00:00

MPQ-64 Radar: इराक में तबाही, MPQ-64 Radar हुआ जमींदोज| #shorts #iranisraelwar #middleeastwar #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:29:02+00:00

Iran War Update: ईरान में घुसी अमेरिकी सेना? #shorts #iranwarnews #middleeastcrisis #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:31:51+00:00

Isreal-Iran War:हमें ईरान में ज़बरदस्त सफलता मिल रही है-ट्रंप | Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:26:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers