Responsive Scrollable Menu

12 अप्रैल को UPSC NDA 1 परीक्षा, कब जारी होगा एडमिट कार्ड? यहाँ जानें डिटेल 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन यूपीएससी एनडीए/एनए-1 परीक्षा (UPSC NDA NA Exam 2026) का आयोजन 12 अप्रैल को करने वाला है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है।  आयोग द्वारा कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा की तारीख से ठीक पहले वाले सप्ताह के आखिरी कार्य दिवस …

Continue reading on the app

एमईए के सचिव ने आइसलैंड संसद की स्पीकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

रेक्जाविक, 24 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मंगलवार को आइसलैंड की संसद की स्पीकर थोरुन स्वेनबजर्नडॉटिर से मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों तथा संसदीय आदान-प्रदान पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर साझा बयान में कहा, सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मंगलवार को आइसलैंड की संसद अल्थिंगी की अध्यक्ष थोरुन स्वेइनब्यार्नार्डोट्टिर से मुलाकात की।

उन्होंने आगे कहा, दोनों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय संबंधों में साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही संसदीय आदान-प्रदान के महत्व पर भी विचार किया।

सोमवार को भारत और आइसलैंड ने रेक्जाविक में चौथी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक आयोजित की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा (विशेष रूप से भू-तापीय ऊर्जा), मत्स्य पालन और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

इस बैठक की सह-अध्यक्षता सिबी जॉर्ज और आइसलैंड के विदेश मंत्रालय में स्थायी सचिव मार्टिन एयोएल्फसन ने की।

रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट क‍िया, भारत-आइसलैंड के बीच चौथी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) आज रेक्जाविक, आइसलैंड में आयोजित हुई। सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव मार्टिन एयोएल्फसन के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।

उन्होंने आगे कहा, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के पूरे दायरे की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, मत्स्य पालन और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में इसे और मजबूत करने पर सहमति जताई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंडिया-ईएफटीए-टीईपीए ने आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों में एक नया अध्याय खोला है और व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

22 मार्च को सिबी जॉर्ज ने आइसलैंड की विदेश मंत्री थोर्गरदुर कात्रिन गुनार्सडॉट्टिर से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय, तथा बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के बाद, रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट क‍िया, सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आइसलैंड की विदेश मंत्री थोर्गरदुर कात्रिन गुनार्सडॉट्टिर से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ हाल के वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई सकारात्मक प्रगति, विशेषकर भू-तापीय, मत्स्य पालन और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की। इंडिया-ईएफटीए टीईपीए के क्रियान्वयन पर भी बातचीत हुई।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

11 नंबर की जर्सी, बांह पर काली पट्टी, चिन्नास्वामी हादसे के मृतकों को कुछ यूं श्रद्धांजलि देंगे आरसीबी के खिलाड़ी

RCB Players will wear 11 no jersey: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बहुत ही भावुक और बड़ा फैसला लिया है. आईपीएल 2026 में टीम के सभी खिलाड़ी हर मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे. पिछले साल 4 जून को जब RCB ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, तो बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई थी. इस दर्दनाक हादसे में 11 फैंस की जान चली गई थी. फ्रेंचाइजी ने उन वफादार फैंस के सम्मान और उनकी याद में यह कदम उठाया है. Tue, 24 Mar 2026 23:56:14 +0530

  Videos
See all

Saharanpur में छेड़छाड़ को लेकर युवकों की भिड़ंत | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:00:39+00:00

8th Pay Commision: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! इतना बढ़ेगा एरियर? | DA HIke | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:00:34+00:00

Iran America War Update: ट्रंप का बड़ा धमाका, ईरान में होगी सत्ता परिवर्तन? | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:30:01+00:00

Israel का ‘Interceptor Crisis’! Trump पर बढ़ा दबाव? Middle East War का नया मोड़ | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers