एमईए के सचिव ने आइसलैंड संसद की स्पीकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा
रेक्जाविक, 24 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मंगलवार को आइसलैंड की संसद की स्पीकर थोरुन स्वेनबजर्नडॉटिर से मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों तथा संसदीय आदान-प्रदान पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा बयान में कहा, सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मंगलवार को आइसलैंड की संसद अल्थिंगी की अध्यक्ष थोरुन स्वेइनब्यार्नार्डोट्टिर से मुलाकात की।
उन्होंने आगे कहा, दोनों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय संबंधों में साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही संसदीय आदान-प्रदान के महत्व पर भी विचार किया।
सोमवार को भारत और आइसलैंड ने रेक्जाविक में चौथी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक आयोजित की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा (विशेष रूप से भू-तापीय ऊर्जा), मत्स्य पालन और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
इस बैठक की सह-अध्यक्षता सिबी जॉर्ज और आइसलैंड के विदेश मंत्रालय में स्थायी सचिव मार्टिन एयोएल्फसन ने की।
रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, भारत-आइसलैंड के बीच चौथी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) आज रेक्जाविक, आइसलैंड में आयोजित हुई। सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव मार्टिन एयोएल्फसन के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
उन्होंने आगे कहा, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के पूरे दायरे की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, मत्स्य पालन और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में इसे और मजबूत करने पर सहमति जताई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंडिया-ईएफटीए-टीईपीए ने आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों में एक नया अध्याय खोला है और व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
22 मार्च को सिबी जॉर्ज ने आइसलैंड की विदेश मंत्री थोर्गरदुर कात्रिन गुनार्सडॉट्टिर से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय, तथा बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के बाद, रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आइसलैंड की विदेश मंत्री थोर्गरदुर कात्रिन गुनार्सडॉट्टिर से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ हाल के वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई सकारात्मक प्रगति, विशेषकर भू-तापीय, मत्स्य पालन और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की। इंडिया-ईएफटीए टीईपीए के क्रियान्वयन पर भी बातचीत हुई।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इजरायल का दावा: समय रहते कार्रवाई में ईरान का मिसाइल लॉन्चर नष्ट, बड़ा खतरा टला
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को इजरायल की ओर से दावा किया गया कि समय रहते की गई कार्रवाई में ईरान के लॉन्चर को नष्ट कर संभावित खतरे को टाल दिया।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने बताया कि इजरायल एयर फोर्स (आईडीएफ) के जेट्स ने पश्चिमी ईरान में एक ऐसे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया, जो पूरी तरह लोड था और इजरायल पर हमले के लिए तैयार था।
लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “हमारे आम लोगों को निशाना बनाकर किए गए लॉन्च को समय रहते रोका लिया गया। इजरायल एयर फोर्स (आईएफ) जेट्स ने पश्चिमी ईरान में एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया जो पहले से ही लोड था और इजरायल पर फायर करने के लिए तैयार था और इस्तेमाल होने से पहले ही उसे खत्म कर दिया।
आईएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, वायु सेना ने ईरान से इजरायल राज्य के क्षेत्र की ओर निर्देशित, एक भरी हुई और प्रक्षेपण के लिए तैयार बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया और उसे निष्क्रिय बना दिया।
आईएफ ने पोस्ट किया, वायु सेना ने लेबनान भर में हवाई हमलों का एक और दौर पूरा किया, जिसमें उन ईंधन स्टेशनों को निशाना बनाया गया जो संगठन हिज़्बुल्लाह के अभियानों को वित्तपोषित करते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए इजरायली वायु सेना ने दावा किया, मंगलवार को ही एक अन्य कार्रवाई में इस्फहान में व्यापक हमलों की एक लहर पूरी की, जिसमें ईरान के कई क्षेत्रों में स्थित ईरानी शासन के उत्पादन स्थलों को निशाना बनाया गया।
इजरायल एयर फोर्स ने इससे पहले रात में एक और अहम रास्ते पर हमले का दावा किया, जिसका इस्तेमाल हिज़्बुल्लाह संगठन के लड़ाके लिटानी नदी के पार उत्तर से दक्षिण की ओर जाने के लिए करते थे। इस रास्ते का इस्तेमाल आईडीएफ सेना के खिलाफ साजिशों को आगे बढ़ाने और अंजाम देने के लिए हथियार, रॉकेट और लॉन्चर ले जाने के लिए किया जाता था।
आईडीएफ ने कहा कि वह हिज़्बुल्लाह संगठन के खिलाफ सख्ती से काम करना जारी रखेगा, जिसने ईरानी शासन के तहत कैंपेन में शामिल होने और काम करने का फैसला किया है, और इजरायल राज्य के नागरिकों को नुकसान नहीं होने देगा।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















