Responsive Scrollable Menu

वांग यी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात

बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने 23 मार्च को पेइचिंग में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेरोम पॉवेल से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि दोनों पक्षों को दोनों देशों के नेताओं द्वारा हासिल सहमति को लागू करना, सभी स्तरों पर आदान-प्रदान करना, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना, मतभेदों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करना और चीन-ब्रिटेन संबंधों के स्थिर विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

पॉवेल ने कहा कि ब्रिटेन, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की चीन यात्रा के परिणामों को लागू करने, संचार और सहयोग को मजबूत करने और एक दीर्घकालिक, स्थिर और व्यापक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है। दोनों पक्षों ने ईरान की स्थिति और यूक्रेन संकट पर भी विचार-विमर्श किया।

वांग यी ने कहा कि ईरानी स्थिति के दुष्प्रभाव बढ़ते जा रहे हैं और लंबे समय तक चलने वाला संघर्ष केवल अधिक नुकसान और गंभीर दीर्घकालिक परिणाम ही उत्पन्न करेगा। सभी पक्षों को संवाद और बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे को राजनीतिक समाधान की राह पर वापस लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सीजीटीएन सर्वे : नीतिगत स्थिरता और निरंतरता चीन के गुणवत्तापूर्ण विकास का एक बड़ा लाभ

बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। 15वीं पंचवर्षीय योजना के शुरुआती साल में आयोजित होने वाला बोआओ एशिया मंच ध्यानाकर्षक है। परिवर्तन और अस्थिरता से भरी अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में हमेशा विकास में संलग्न रहने वाले चीन पर अधिक विश्वसनीय और स्थिर उम्मीद बंधी है, खासकर चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना ने इस उम्मीद के लिए समयसूची और रोडमैप प्रस्तुत किया है।

चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा वैश्विक नेटिजनों के बीच चलाए गए एक सर्वे के मुताबिक 94.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में नीतिगत स्थिरता और निरंतरता चीन के गुणवत्तापूर्ण विकास का एक बड़ा लाभ है।

इस सर्वे के परिणामों के अनुसार, 87.8 प्रतिशत लोगों का विचार है कि चीन का अति विशाल बाजार विभिन्न देशों को मूल्यवान मौके प्रदान करेगा। 91.2 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चीन द्वारा उच्च स्तरीय खुलेपन बढ़ाए जाने से उसका आर्थिक भूमंडलीकरण सुरक्षित करने का संकल्प और विश्वास जाहिर हुआ है।

उधर, 94.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व तकनीकी स्वावलंबन मजबूत करना चीन के लिए स्वस्थ आर्थिक विकास की दीर्घकालिक रणनीति है। 89.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विश्वास है कि चीनी अर्थव्यवस्था का स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास कमजोर वैश्विक आर्थिक बहाली में विश्वास और शक्ति डालेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL: कभी सिर्फ 30 लाख में बिका, अब बना 16 हजार करोड़ की RCB का नया मालिक, उम्र सिर्फ 28 साल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसे 4 अलग-अलग कंपनियों ने मिलकर 16600 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. साथ ही 28 साल के एक पूर्व क्रिकेटर को इस फ्रेंचाइजी का नया चेयरमैन बनाया गया है. Wed, 25 Mar 2026 00:09:40 +0530

  Videos
See all

मामूली बहस ने लिया खतरनाक मोड़ #RoadRage #SangamVihar #DelhiCrime #ViralVideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:45:00+00:00

Iran का नया Larijani कौन? #irannews #anjanaomkashyap #alilarijani #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:45:45+00:00

8th Pay Commision: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! इतना बढ़ेगा एरियर? | DA HIke | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:00:34+00:00

West Bank के खेतों में मिला भारी भरकम मलबा | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers