Responsive Scrollable Menu

राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:15,289 करोड़ में हुआ सौदा, 2008 के मुकाबले 24 गुना बढ़ी वैल्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। इस डील के साथ राजस्थान रॉयल्स IPL इतिहास की सबसे महंगी बिकने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है। इस सौदे ने दिखा दिया है कि पिछले डेढ़ दशक में IPL टीमों की वैल्यू में कितनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी, तब राजस्थान रॉयल्स को करीब 67 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। उस समय इसकी कीमत लगभग 260 से 270 करोड़ रुपए के आसपास थी। अगर उस राशि को आज की वैल्यू में देखा जाए तो यह करीब 628 करोड़ रुपए के बराबर बैठती है। अब 2026 में यही फ्रेंचाइजी 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,289 करोड़ रुपए में बिकी है। इस तरह 2008 के मुकाबले आज की टीम की वैल्यू में करीब 24 गुना की बढ़ोतरी हुई है दरअसल, काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश जगत के एक प्रमुख उद्यमी हैं। सोमानी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स में निवेशक रहे हैं। उन्होंने 2021 में फ्रेंचाइजी में निवेश किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि IPL और राजस्थान रॉयल्स में भविष्य की बड़ी संभावनाएं हैं और वे इस निवेश को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोमानी ने टेक्नोलॉजी, एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में कई वैश्विक कंपनियां खड़ी की हैं। इस नई डील के साथ खेल जगत में उनका निवेश और मजबूत हो गया है। -- ये खबर भी पढ़ें रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे:2019 से टीम के साथ हैं; संजू सैमसन ट्रेड होकर CSK चले गए थे IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। 2026 के लिए हुए IPL के मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन ट्रेड विंडो के जरिये सीएसके में चले गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

Iran strikes Israeli capital Tel Aviv as US says talks with Tehran remain 'fluid' | BBC News

Iran has fired a barrage of missiles at central and southern Israel with strikes hitting the country's capital of Tel Aviv. Officials say a missile containing 100kg of explosives left a massive crater in a residential neighbourhood in the city, as Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu doubled-down on his country's offensive on Iran in a short video. Meanwhile, the US have said talks with Tehran remain "fluid" despite claims by Iranian officials that suggestion of talks between the two countries are "fake news". Elsewhere, Lebanon has expelled the Iranian ambassador to the country after more strikes on Beirut overnight. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #US #Israel #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027 में नहीं खेंलेंगे ये खिलाड़ी, टीम इंडिया में पिछले वर्ल्ड कप के मुकाबले दिख सकते हैं 5 नए चेहरे

India Squad, ODI World Cup 2027: भारत की वर्ल्ड कप टीम 2027 में कैसी होगी? 2023 वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले अगर तुलना करें तो टीम इंडिया बदली-बदली सी नजर आने वाली है. Wed, 25 Mar 2026 07:17:51 +0530

  Videos
See all

Shorts : तेहरान में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:06:37+00:00

Iran Israel US war Updates : इजरायली कब्जे वाले क्षेत्र पर अटैक | Trump Vs Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:08:46+00:00

High Level Meeting : केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:15:01+00:00

Shorts : पास कराने की अनोखी अपील, छात्रा बोली– “सर नहीं पास किया तो शादी हो जाएगी” | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers