Responsive Scrollable Menu

एयरटेल ब्रॉडबैंड से नोएडा के निवासी परेशान, पैसा देने के बाद भी नहीं मिल रही सर्विस

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। एयरटेल ब्रॉडबैंड नोएडा के कुछ सेक्टर्स में अपनी खराब सर्विस को लेकर चर्चा में है। यूजर्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बीते एक महीने में 6-7 घंटे का प्रतिदिन आउटेज देखने को मिल रहा है। वहीं, एयरटेल भी इस समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

नोएडा के सेक्टर 143 के स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले एक महीने से एयरटेल ब्रॉडबैंड में इतनी बार रुकावट आ रही है कि उनके पास अन्य इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर स्विच करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी के निवासी देब ने कहा,“इस साल फरवरी की शुरुआत से ही एयरटेल नेटवर्क के साथ हमारा अनुभव बेहद खराब रहा है। इंटरनेट अकसर 5-6 घंटे के लिए बंद हो जाता है और अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।”

इस सप्ताह सोमवार और मंगलवार को भी एयरटेल ब्रॉडबैंड सेवा में लगातार 5-6 घंटे लंबी रुकावट देखी गई।

स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण आस-पास के इलाके में सीवर निर्माण का काम कर रहा है और उनकी जेसीबी क्रेन बार-बार एयरटेल के केबलों से टकरा रही है, जिससे इंटरनेट बंद हो जाता है।

जब आईएएनएस ने एयरटेल और नोएडा प्राधिकरण से संपर्क किया, तो दोनों ने ही सवालों का जवाब नहीं दिया।

पास की एक सोसाइटी में रहने वाली और वर्क फ्रॉम होम करने वाली रश्मी के अनुसार, एयरटेल के बार-बार बंद होने से उनका पूरा काम ठप हो गया है, क्योंकि वह पूरी तरह से वाई-फाई सेवा पर निर्भर हैं।

उन्होंने आगे कहा,“ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, एयरटेल की सेवा अब तक भरोसेमंद रही है। इन रुकावटों से मेरा पूरा दिन का प्लान प्रभावित हुआ है। मेरे पास रिलायंस जियो में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा,“एयरटेल के अधिकारी नोएडा प्राधिकरण से इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करके इसका समाधान क्यों नहीं कर सकते और अपने ग्राहकों के लिए बिना रुकावट सेवा सुनिश्चित क्यों नहीं कर सकते?”

इस बीच, पिछले साल दिल्ली और आसपास के इलाकों में एयरटेल उपयोगकर्ताओं को भी गंभीर रुकावट का सामना करना पड़ा, जिसमें कई लोगों ने कॉल करने, संदेश भेजने और इंटरनेट का उपयोग करने में परेशानी की शिकायत की। कुछ ने यह भी कहा कि उन्हें बिल्कुल भी सिग्नल नहीं मिल रहा है।

कंपनी ने बाद में सेवा बहाल कर दी। कंपनी के एक बयान में कहा गया, “दिल्ली-एनसीआर के हमारे ग्राहकों को पिछले एक घंटे से वॉइस कॉलिंग में कुछ समस्या आ रही है। समस्या का एक बड़ा हिस्सा हल हो चुका है और हमारे इंजीनियर इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए हमें खेद है।”

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

छोटी कश्मीरी बच्ची ने Iran युद्ध पीड़ितों के लिए दान किए अपने गुल्लक के पैसे। #shorts

छोटी कश्मीरी बच्ची ने Iran युद्ध पीड़ितों के लिए दान किए अपने गुल्लक के पैसे। #shorts #ytshorts #iran #israeliranwar #breakingnews #trendingshorts #timesnownavbharat #newsupdate You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह बने केकेआर के उपकप्तान, आईपीएल 2026 से ठीक पहले टीम ने किया ऐलान

Rinku Singh vice captain of KKR: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने टीम में रिंकू सिंह का कद बढ़ाते हुए उन्हें उपकप्तान बना दिया है. अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में रिंकू टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. रिंकू सिंह 2018 से कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़े हुए हैं. Tue, 24 Mar 2026 20:31:19 +0530

  Videos
See all

गांधी संग जो किया ईद पर, उसका उनको अफसोस नही..ऐसी ओछी हरकत करना, उनकी नजरों में दोष नहीं.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:15+00:00

News Ki Pathshala | ईरान बोला धमकी से डर गए ट्रंप ! | #war #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:12+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | दो दिन में PM Modi ने दूसरी बार ALERT मोड ऑन कर दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:56:59+00:00

Bihar Board 12th Commerce Topper: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स की टॉपर अदिति ने ऐसे किया टॉप !Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:54:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers