Responsive Scrollable Menu

Real Indian Spy: पाकिस्तान में फुटपाथ पर सो रहे भारतीय जासूस? वीडियो वायरल, जानिये इस दावे की हकीकत

सोशल मीडिया पर फिल्म धुरंधर 2 से जुड़े कई वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं। हाल में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय जासूसों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए फुटपाथ पर सो रहे भिखारियों की भी गहनता से जांच की जा रही है। भारतीय यूजर्स जहां इस वीडियो का मजा लेकर पाकिस्तान पर तंज कस रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी यूट्यूबर भी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, वह सच है या फिर कोरी अफवाह। लेकिन इसका सच बताने से पहले बताते हैं कि इस वायरल दावे की शुरुआत कैसे हुई। 

पाकिस्तान ने भारतीय जासूसों की तलाश 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज होते ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने भारतीय जासूसों को तलाशना तेज कर दिया था। KreatelyMedia नामक एक्स यूजर ने ऐसा वीडियो अपलोड किया, जिसमें कुछ बुजुर्गों को संदिग्ध मानकार सवाल पूछे जा रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कराची पुलिस अब हमजा को ढूंढ रही है। पूरा देश ही नशे का शिकार है। एक अन्य यूजर ने दावा किया कि पाकिस्तान में सड़क किनारे सो रहे भिखारियों से भी पूछताछ की जा रही है। ऐसे वीडियो पहली नजर में बेहद रोमांचक और विश्वसनीय लग सकते हैं, लेकिन जब इसकी गहराई से जांच की गई तो सच्चाई कुछ अलग ही सामने आई।

पूछताछ करके छोड़ दिया गया

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी सड़क पर लोगों को रोककर पूछताछ करते दिखाई देते हैं। एक दृश्य में अधिकारी सड़क किनारे सो रहे शख्स के पास जाते हैं, जिसका मुंह कंबल से ढका होता है। वो उसका कंबल उठाते हैं तो एक बुजुर्ग का चेहरा दिखाई देता है। वे उसकी पहचान और वहां मौजूद होने का कारण पूछते हैं। इसके बाद कुछ भी संदिग्ध न पाए जाने पर पुलिसकर्मी आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो को ऐसे प्रस्तुत किया गया, जैसे यह खुफिया एजेंसी का हिस्सा हो और देशभर में भारतीय जासूसों की तलाश चल रही है। वीडियो को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए 

उजैर बलूच ने धुरंधर 2 को बताया ईदी का तोहफा, पाकिस्तान कर रहा हमजा की तलाश

भारतीय जासूसों से जुड़ा दावा गलत साबित हुआ 

फर्स्ट पोस्ट के मुताबिक, इस वीडियो के फैक्ट चैक करने पर स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान की किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, वायरल वीडियो भी पुराने बताए जा रहे हैं, लिहाजा इन वीडियो का फिल्म धुरंधर से जोड़ना पूरी तरह से गलत है। हालांकि पता चला है कि यह वीडियो कराची के लयारी इलाके में पुलिस की पुरानी कार्रवाई से जुड़ा है। यह नियमित पुलिस अभ्यास है, जो कि समय-समय पर चलाया जाता है ताकि संदिग्धों की धरपकड़ सुनिश्चित हो सके। 

क्या कहते हैं पाकिस्तानी यूजर्स 

पाकिस्तानी यूजर्स इस वीडियो को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि धुरंधर ने सबको पागल कर दिया है, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अफगानिस्तान पहले ही पाकिस्तान पर भारी पड़ रहा है, इतनी फुर्सत कहां है कि देश में छिपे जासूसों को पकड़ भी सके। लेकिन अधिकांश यूजर्स भी इस वीडियो को फर्जी बताते कह रहे हैं कि इसे ज्यादा व्यूज पाने और ज्यादा कमाई करने के उद्देश्य से बनाया गया हो सकता है।  

Continue reading on the app

धर्म बदला तो नहीं लगेगा SC-ST एक्ट: SC ने साफ किया- ईसाई या मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा कानूनी सुरक्षा कवच

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि अनुसूचित जाति (SC) से संबंधित कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म जैसे ईसाई या इस्लाम में धर्मांतरण करता है, तो वह अपना अनुसूचित जाति का दर्जा खो देगा।

कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि ऐसे व्यक्ति को धर्मांतरण के बाद 'अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989' (SC/ST Act) के तहत मिलने वाली विशेष कानूनी सुरक्षा भी प्राप्त नहीं होगी।

धर्मांतरण और संवैधानिक आदेश 1950 का तर्क
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के पैरा 3 का हवाला दिया। इस आदेश के अनुसार, केवल वही व्यक्ति अनुसूचित जाति का सदस्य माना जा सकता है जो हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म को मानता हो। मूल रूप से यह दर्जा केवल हिंदुओं के लिए था, लेकिन बाद में 1956 में सिखों और 1990 में बौद्धों को इसमें शामिल किया गया था।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चूंकि ईसाई और इस्लाम धर्म में आधिकारिक तौर पर जाति व्यवस्था या छुआछूत जैसी कुरीतियों को स्थान नहीं दिया गया है, इसलिए इन धर्मों को अपनाने वाले व्यक्ति को उस विशेष आरक्षण या सुरक्षा की आवश्यकता नहीं मानी गई है जो ऐतिहासिक रूप से पिछड़ी जातियों के लिए बनाई गई थी।

क्या धर्मांतरण के बाद मिल सकती है SC/ST एक्ट की सुरक्षा? 
​इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या जातिगत अपमान या उत्पीड़न होने पर धर्मांतरित व्यक्ति SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एक बार जब कोई व्यक्ति ईसाई या इस्लाम धर्म अपना लेता है, तो वह कानूनी रूप से अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं रह जाता।

SC/ST अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध केवल तभी माना जाता है जब पीड़ित व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य हो। यदि पीड़ित व्यक्ति ने धर्मांतरण कर लिया है, तो आरोपी पर इस विशेष अधिनियम के तहत मुकदमा नहीं चलाया जा सकता, भले ही उत्पीड़न उसकी मूल जाति के आधार पर ही क्यों न किया गया हो।

​केस की पृष्ठभूमि: क्यों उठा यह विवाद?
यह पूरा मामला एक विवादित घटना से शुरू हुआ था जहा एक व्यक्ति, जिसने ईसाई धर्म अपना लिया था, उसने अपनी मूल जाति के आधार पर अपमानित किए जाने पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। निचली अदालतों में इस बात पर बहस हुई कि क्या सामाजिक वास्तविकता कानूनी दर्जे से ऊपर हो सकती है।

याचिकाकर्ता का तर्क था कि धर्म बदलने के बाद भी समाज उसे उसकी पुरानी जाति की नजर से ही देखता है और उसके साथ भेदभाव जारी रहता है। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि कानून भावनाओं या सामाजिक धारणाओं के बजाय संवैधानिक परिभाषाओं पर चलता है।

​ईसाई और मुस्लिम दलितों की मांग पर प्रभाव
​पिछले कई दशकों से देश में 'दलित ईसाइयों' और 'दलित मुस्लिमों' को भी अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग उठती रही है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने पहले ही के.जी. बालकृष्णन आयोग का गठन किया है जो इस बात की जांच कर रहा है कि क्या धर्मांतरण के बाद भी सामाजिक और आर्थिक स्थिति वैसी ही रहती है।

सुप्रीम कोर्ट के इस ताजा रुख ने उन समुदायों के लिए उम्मीदें कम कर दी हैं, क्योंकि कोर्ट ने वर्तमान संवैधानिक ढांचे को ही प्राथमिकता दी है। कोर्ट ने कहा कि जब तक संसद कानून में बदलाव नहीं करती, तब तक 1950 का आदेश ही सर्वोपरि रहेगा।

​सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव 
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला उन राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानूनों को और मजबूती देगा जहां लालच या दबाव में धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते हैं। वहीं, दलित संगठनों का एक वर्ग इसे 'अन्याय' बता रहा है, उनका तर्क है कि धर्म बदलने से समाज की मानसिकता नहीं बदलती और छुआछूत का दंश धर्मांतरण के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता।

दूसरी ओर, कई संगठन इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं, उनका कहना है कि इससे मूल हिंदू, सिख और बौद्ध दलितों के अधिकारों की रक्षा होगी और आरक्षण के लाभ का बंदरबांट रुकेगा।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज... लगातार 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, दो बैटर ने तो 150 मुकाबले में से एक भी मिस नहीं किया

टेस्ट क्रिकेट में खेलना बहुत मुश्किल काम होता है, 5 दिन लगातार खेलना किसी भी खिलाड़ी को थका देता है. दुनिया के कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने लगातार 100 टेस्ट मैच में लगातार खेला. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है. Tue, 24 Mar 2026 23:47:52 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: Missile हमलों से दहला तेल अवीव | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:30:10+00:00

War News :लविव के सेंटर में गिरा रूसी 'कामिकेज़' ड्रोन | #russiaukrainewar #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:15:01+00:00

US-Israel-Iran War News : लारीजानी का वारिस बोला, 120 मिनट काफ़ी हैं? | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:30:16+00:00

Iran America War Update: ट्रंप का बड़ा धमाका, ईरान में होगी सत्ता परिवर्तन? | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers