Dreamum Wakeupum पर तीन सहेलियों का धांसू डांस, एनर्जी में नहीं रखी कमी, लगा दी आग
सोशल मीडिया पर तीन सहेलियों का एनर्जेटिक डांस खूब वायरल हो रहा है. तीनों ने रानी मुखर्जी के पॉपुलर सॉन्ग ड्रीमम वेकपम पर अमेजिंग स्टेप्स किये. इनके डांस ने सभी को दीवाना बना दिया. लाल रंग की सिमिलर ड्रेस में तीनों ने एक के बाद एक सिंक्रोनाइज स्टेप्स किये जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को कई बार देखा जा चुका है. कमेंट भी इनकी डांस की तारीफ से भरी हुई है. आप भी एन्जॉय करें ये एनर्जेटिक डांस वीडियो...
Real Indian Spy: पाकिस्तान में फुटपाथ पर सो रहे भारतीय जासूस? वीडियो वायरल, जानिये इस दावे की हकीकत
सोशल मीडिया पर फिल्म धुरंधर 2 से जुड़े कई वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं। हाल में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय जासूसों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए फुटपाथ पर सो रहे भिखारियों की भी गहनता से जांच की जा रही है। भारतीय यूजर्स जहां इस वीडियो का मजा लेकर पाकिस्तान पर तंज कस रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी यूट्यूबर भी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, वह सच है या फिर कोरी अफवाह। लेकिन इसका सच बताने से पहले बताते हैं कि इस वायरल दावे की शुरुआत कैसे हुई।
पाकिस्तान ने भारतीय जासूसों की तलाश
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज होते ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने भारतीय जासूसों को तलाशना तेज कर दिया था। KreatelyMedia नामक एक्स यूजर ने ऐसा वीडियो अपलोड किया, जिसमें कुछ बुजुर्गों को संदिग्ध मानकार सवाल पूछे जा रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कराची पुलिस अब हमजा को ढूंढ रही है। पूरा देश ही नशे का शिकार है। एक अन्य यूजर ने दावा किया कि पाकिस्तान में सड़क किनारे सो रहे भिखारियों से भी पूछताछ की जा रही है। ऐसे वीडियो पहली नजर में बेहद रोमांचक और विश्वसनीय लग सकते हैं, लेकिन जब इसकी गहराई से जांच की गई तो सच्चाई कुछ अलग ही सामने आई।
पूछताछ करके छोड़ दिया गया
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी सड़क पर लोगों को रोककर पूछताछ करते दिखाई देते हैं। एक दृश्य में अधिकारी सड़क किनारे सो रहे शख्स के पास जाते हैं, जिसका मुंह कंबल से ढका होता है। वो उसका कंबल उठाते हैं तो एक बुजुर्ग का चेहरा दिखाई देता है। वे उसकी पहचान और वहां मौजूद होने का कारण पूछते हैं। इसके बाद कुछ भी संदिग्ध न पाए जाने पर पुलिसकर्मी आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो को ऐसे प्रस्तुत किया गया, जैसे यह खुफिया एजेंसी का हिस्सा हो और देशभर में भारतीय जासूसों की तलाश चल रही है। वीडियो को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए
उजैर बलूच ने धुरंधर 2 को बताया ईदी का तोहफा, पाकिस्तान कर रहा हमजा की तलाश
भारतीय जासूसों से जुड़ा दावा गलत साबित हुआ
फर्स्ट पोस्ट के मुताबिक, इस वीडियो के फैक्ट चैक करने पर स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान की किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, वायरल वीडियो भी पुराने बताए जा रहे हैं, लिहाजा इन वीडियो का फिल्म धुरंधर से जोड़ना पूरी तरह से गलत है। हालांकि पता चला है कि यह वीडियो कराची के लयारी इलाके में पुलिस की पुरानी कार्रवाई से जुड़ा है। यह नियमित पुलिस अभ्यास है, जो कि समय-समय पर चलाया जाता है ताकि संदिग्धों की धरपकड़ सुनिश्चित हो सके।
क्या कहते हैं पाकिस्तानी यूजर्स
पाकिस्तानी यूजर्स इस वीडियो को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि धुरंधर ने सबको पागल कर दिया है, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अफगानिस्तान पहले ही पाकिस्तान पर भारी पड़ रहा है, इतनी फुर्सत कहां है कि देश में छिपे जासूसों को पकड़ भी सके। लेकिन अधिकांश यूजर्स भी इस वीडियो को फर्जी बताते कह रहे हैं कि इसे ज्यादा व्यूज पाने और ज्यादा कमाई करने के उद्देश्य से बनाया गया हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




















