Chaitra Navratri Bhog Recipe: अष्टमी-नवमी पर मां दुर्गा को भोग चढ़ाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं काला चना, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
Chaitra Navratri Bhog Recipe: चैत्र नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व होता है. इन दिनों कन्या पूजन किया जाता है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए काला चना, पूरी और हलवा का भोग लगाया जाता है. काला चना शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे प्रसाद के रूप में बांटना बहुत शुभ होता है. यह न केवल खान में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह प्रसाद व्रत के बाद शरीर को भरपूर एनर्जी भी देता है. देसी घी और मसालों के साथ बनाए गए इस काले चने का स्वाद काफी पसंद किया जाता है. अगर आप भी नवरात्रि के अष्टमी-नवमी पर मां को भोग चढ़ाना चाहते हैं तो चलिए आपको इसकी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी के बारे में बताते हैं.
काला चना बनाने की सामग्री
- 1 कप काला चना (रातभर भिगोया हुआ)
- 2 कप पानी
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- सेंधा नमक स्वाद अनुसार
- 2 चम्मच घी या तेल
- हरा धनिया सजाने के लिए
काला चना बनाने की आसान विधि (Chaitra Navratri Kala Chana Bhog Recipe)
सबसे पहले भिगोए हुए काले चने को कुकर में डालें. इसमें पानी और थोड़ा सा नमक डालें. अब इसे 4 से 5 सीटी आने तक अच्छे से उबाल लें. एक कढ़ाई लें और उसमें घी या तेल गरम करें. अब इसमें जीरा डालें और चटकने दें. फिर हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. मसालों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. उबले हुए चने को कढ़ाई में डालें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं. अब इसे 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. अंत में सेंधा नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. आपका स्वादिष्ट काला चना तैयार है.
भोग चढ़ाने के जरूरी टिप्स
काला चना बिना लहसुन-प्याज के ही बनाएं.
हमेशा सेंधा नमक का ही उपयोग करें.
भोग बनाने से पहले रसोई को साफ रखें.
भोजन बनाते समय मन में शुद्ध भाव रखें.
पहले मां दुर्गा को भोग लगाएं, फिर प्रसाद बांटें.
कन्या पूजन में काला चना का उपयोग
अष्टमी और नवमी के दिन 9 कन्याओं को भोजन कराया जाता है. उन्हें काला चना, पूरी और हलवा परोसा जाता है. इसके बाद उन्हें दक्षिणा और उपहार दिए जाते हैं. ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. काला चना बनाना बहुत आसान है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. नवरात्रि के पावन अवसर पर इसे भोग के रूप में बनाना शुभ माना जाता है. अगर आप भी इस बार अष्टमी या नवमी पर घर पर भोग बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
यह भी पढ़ें: Navratri 2026: साबूदाना या फिर कुट्टू का आटा, सेहत और जेब के लिहाज से कौन सबसे अच्छा
RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 94.20 रहा पास परसेंटेज
RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 10 लाख विद्यार्थियों के चेहरे अब खुशी और उत्साह से खिल उठे हैं. बता दें कि इस साल भी बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी को अपने प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार था. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. कई जगहों पर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक भी देखा जा रहा है, जिससे पेज लोड होने में थोड़ी देरी हो सकती है. हालांकि, छात्र घबराएं नहीं.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- स्टेप 1- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए.
- स्टेप 2- होमपेज पर Main Examination Results 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3- अब RBSE Secondary Results 2026 (10वीं) को चुनें.
- स्टेप 4- अब अपना रोल नंबर भरें और DOB सब्मिट करें.
- स्टेप 5- सब्मिशन के बाद रिजल्ट स्क्रिन पर दिखाई देने लगेगा.
- स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड करें. साथ ही, इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी देखा जा सकता है. इसके लिए आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- वेबसाइट खोलें- सबसे पहले Digilocker की वेबसाइट (results.digilocker.gov.in) पर जाएं.
- लॉगिन या साइन अप करें- अगर पहले से अकाउंट है, तो लॉगिन करें. नया अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें. आप चाहें तो आधार से भी लॉगिन कर सकते हैं.
- लॉगिन करने के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन पर क्लिक करें.
- बोर्ड चुनें- यहां आपको लिस्ट में से 'Board of Secondary Education, Rajasthan' चुनना है.
- अपनी जानकारी भरें- इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) चुनें और रोल नंबर डालें. इसके बाद स्कूल कोड और जन्म तिथि भरें.
- रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. आप इसे PDF में डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं. भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
इन कक्षाओं के भी रिजल्ट जारी
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा के अलावा, पांचवी और आठवीं कक्षा के भी परिणाम आज घोषित कर दिए हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने आज यह घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है.
पास होने के लिए जरूरी अंक
राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं. जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प उपलब्ध रहेगा.
आगे क्या करें छात्र?
10वीं का रिजल्ट आने के बाद अब छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि वे आगे कौन-सी स्ट्रीम चुनें. छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं. सही निर्णय के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.
बोर्ड के निर्देश
इसी के साथ Board of Secondary Education Rajasthan ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे 25 मार्च तक अन्य कक्षाओं के परिणाम भी छात्रों को सौंप दें, ताकि नया शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू किया जा सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

























