Responsive Scrollable Menu

RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 94.20 रहा पास परसेंटेज

RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 10 लाख विद्यार्थियों के चेहरे अब खुशी और उत्साह से खिल उठे हैं. बता दें कि इस साल भी बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी को अपने प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार था. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. कई जगहों पर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक भी देखा जा रहा है, जिससे पेज लोड होने में थोड़ी देरी हो सकती है. हालांकि, छात्र घबराएं नहीं. 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • स्टेप 1- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए.
  • स्टेप 2- होमपेज पर Main Examination Results 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3- अब RBSE Secondary Results 2026 (10वीं) को चुनें.
  • स्टेप 4- अब अपना रोल नंबर भरें और DOB सब्मिट करें.
  • स्टेप 5- सब्मिशन के बाद रिजल्ट स्क्रिन पर दिखाई देने लगेगा. 
  • स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड करें. साथ ही, इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी देखा जा सकता है. इसके लिए आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  1. वेबसाइट खोलें- सबसे पहले Digilocker की वेबसाइट (results.digilocker.gov.in) पर जाएं.
  2. लॉगिन या साइन अप करें- अगर पहले से अकाउंट है, तो लॉगिन करें. नया अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें. आप चाहें तो आधार से भी लॉगिन कर सकते हैं.
  3. लॉगिन करने के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  4. बोर्ड चुनें- यहां आपको लिस्ट में से 'Board of Secondary Education, Rajasthan' चुनना है.
  5. अपनी जानकारी भरें- इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) चुनें और रोल नंबर डालें. इसके बाद स्कूल कोड और जन्म तिथि भरें. 
  6. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. आप इसे PDF में डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं. भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

इन कक्षाओं के भी रिजल्ट जारी

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा के अलावा, पांचवी और आठवीं कक्षा के भी परिणाम आज घोषित कर दिए हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने आज यह घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है. 

पास होने के लिए जरूरी अंक

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं. जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

आगे क्या करें छात्र?

10वीं का रिजल्ट आने के बाद अब छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि वे आगे कौन-सी स्ट्रीम चुनें. छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं. सही निर्णय के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.

बोर्ड के निर्देश

इसी के साथ Board of Secondary Education Rajasthan ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे 25 मार्च तक अन्य कक्षाओं के परिणाम भी छात्रों को सौंप दें, ताकि नया शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू किया जा सके.

ये भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र हुए पास, आर्ट्स-कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी

Continue reading on the app

'इस लड़के को करोड़पति बना दिया, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं... वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान

Vaibhav Suryavanshi : भारत के 14 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है. उन्होंने हाल ही में भारत को अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाया था. अब वैभव इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने इससे पहले आईपीएल 2025 में धाकेदार अंदाज में सभी को शतक बनाकर दिवाना कर दिया था.

आईपीएल 2026 की शुरुआत इस बार 28 मार्च से होने वाली है. अब आईपीएल 2026 में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाले हैं. राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 30 मार्च को असम के गुवाहाटी में खेलने वाली है.

वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

उससे पहले ही वैभव सूर्यवंशी पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव सर्यवंशी पर निशाना साधा है और उनके 14 साल की उम्र में करोड़पति बनने पर कैफ ने आपत्ति जताई है. 

वैभव सूर्यवंशी के बार में बता करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा, 'आपने 14 साल के लड़के को करोड़पति बना दिया. मैं इसके पक्ष में नहीं हूं. अगर वैभव सूर्यवंशी अगले साल ऑक्शन में आता है, तो टीम को 20 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे. बीसीसीआई को एज ग्रुप में उपलब्ध पैसे की मात्रा को सीमित करने के लिए नियम बनाने की जरूरत है. क्योंकि आप ज्यादा कीमत के साथ दबाव में नहीं खेल सकते हैं'.

राजस्थान ने बनाया वैभव सूर्यवंशी को करोड़पति

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की नालामी में खरीद था. आरआर ने इस 14 साल के खिलाड़ी के लिए 1.10 करोड़ रुपये (1 करोड़ 10 लाख रुपये) की कीमत देकर अपने साथ जोड़ा था. इसके बाद जब उन्हें खेलने का मौका मिला तो उन्होंने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि वैभव सूर्यवंशी क्या कर सकता है.

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल का करियर

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 7 मुकाबले खेले थे. इस दौरान उन्होंने 7 पारियों में 252 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. वैभव का औसत 36.00 का और स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा है. उनके बल्ले से 18 चौके और 24 छक्के निकले हैं. उनके नाम आईपीएल का सबसे तेज दूसरा शतक भी दर्ज हैं.ॉ

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, शुभम दुबे, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, युद्धवीर चरक, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन.

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

तारीख मैच समय वेन्यू
30 मार्च, सोमवार राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
4 अप्रैल, शनिवार गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
7 अप्रैल, मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
10 अप्रैल, शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे गुवाहाटी

ये खबर भी पढ़ें : 'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Major Gaurav Arya | "ईरान को झांसा दे रहा है ट्रंप" | #iranisraelwar | #donaldtrump | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T10:15:32+00:00

Major Gaurav Arya | Iran Hits US F18 Fighter Jet | Pakistan | #Iran #MajorGauravArya #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T10:14:22+00:00

Major Gaurav Arya | "हिजबुल्लाह जंग में कूद पड़े" | #viralvideo | #hijbullah | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T10:16:58+00:00

चंडीगढ़ के 75 सालः विकास का ग्लोबल मॉडल बना शहर | Punjab | Latest News | Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T10:16:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers