Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा-स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली का आज बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसकी वजह से विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक अनजान ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद हलचल बढ़ गई है, जिसके बाद पूरे विधानसभा की सिक्योरिटी चेक कराई जा रही है, लेकिन अब तक किसी कोई बम मिलने की सूचना नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 दिल्ली विधानसभा और करीब 8 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। जांच में सामने आया है कि विजेंद्र गुप्ता के अलावा ईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर, और साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम सामने आया है। धमकी मिलने के बाद बजट का समय भी आधा घंटे बढ़ा दिया गया था।
VIDEO | Delhi Assembly receives bomb threat over email. Premises evacuated, security check underway.#DelhiAssembly
— Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/1UUaEd82Nw
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गए। जिसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। बजट सत्र के माहौल में इस तरह की धमकी से मामले को और भी गंभीर बना दिया है। सदन में बजट पेश करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन धमकी के कारण कार्यवाही में देरी हुई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।
कल Samsung ला रहा दो 5G स्मार्टफोन: बजट में मिलेंगे 5,000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग, 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Samsung भारतीय बाजार में कल यानी (25 मार्च 2026) को अपने मिड-रेंज सेगमेंट में दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इनमें Galaxy A37 और Galaxy A57 मॉडल शामिल होंगे। लॉन्च से पहले एक हैंड्स-ऑन वीडियो में दोनों स्मार्टफोन की कीमतें सामने आई हैं। पिछले हफ्ते भी एक अन्य लीक वीडियो में इनके डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिले थे।
इसके मुताबिक, इन नए हैंडसेट्स में 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में उन्हें खास बनाएंगे। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फोन 6.7-इंच 120Hz डिस्प्ले, Exynos चिपसेट और One UI 8.5 (Android 16) के साथ आएंगे।आइए अब इनकी कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।
ये भी पढ़े-ः Vivo X300s जल्द होगा लॉन्च: 90W चार्जिंग, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स, डिटेल्स लीक
Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 की कीमत (संभावित)
वीडियो में दिखाए अनुसार, Galaxy A37 (8GB + 128GB) की कीमत वियतनाम में लगभग VND 10,990,000 (₹39,000) और Galaxy A57 (8GB + 128GB) की कीमत लगभग VND 12,490,000 (₹44,400) रखी गई है। तुलना के लिए, पिछले मॉडल्स की कीमतें इस प्रकार थीं: Galaxy A36 – VND 8,290,000 (लगभग ₹29,400) और Galaxy A56 – VND 9,990,000 (लगभग ₹35,400)।
थाईलैंड लीक के अनुसार, Galaxy A57 (12GB + 256GB) की कीमत लगभग THB 17,999 (₹51,000) और Galaxy A37 5G (8GB + 256GB) लगभग THB 13,999 (₹40,000) हो सकती है। बॉक्स सामग्री की बात करें तो वीडियो में दिखाई गई जानकारी के अनुसार, बॉक्स में केवल USB केबल, सिम एज़ेक्टर टूल और डॉक्यूमेंटेशन शामिल है, यानी एक्स्ट्रा एक्सेसरीज नहीं मिलेंगी।
ये भी पढ़े-ः 8500mAh बैटरी वाले पावरफुल फोन लाया Huawei: 8GB RAM के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, देखें डिटेल
संभावित स्पेसिफिकेशन और खासियत
Galaxy A37 और Galaxy A57 दोनों में अपने पहले वाले मॉडल के मुकाबले थोड़ा बदला हुआ डिज़ाइन और स्लिम प्रोफ़ाइल है। कैमरा मॉड्यूल में अब उभरी हुई स्टेप जैसी फ़िनिश है, जबकि बटन के चारों ओर की आइलैंड डिज़ाइन बना हुआ है। Samsung Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल में इस्तेमाल हुए Snapdragon 6 Gen 3 SoC की जगह लेगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 nits तक की ब्राइटनेस वाला 6.7-इंच का डिस्प्ले है। हैंडसेट में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की भी बात कही गई है।
दूसरी ओर, Samsung Galaxy A57 में मेटल फ्रेम होने की बात कही जा रही है और यह नए Exynos 1680 चिप से पावर्ड होगा। इसमें 6.7-इंच 120Hz पैनल के साथ मिलते-जुलते डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है।
Galaxy A37 और Galaxy A57 दोनों फ़ोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चल सकते हैं और इन्हें छह साल तक के सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद है। दोनों डिवाइस के कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ़ 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है, साथ ही 12-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी हो सकता है। फ़ोन में 30fps पर 4K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















