Responsive Scrollable Menu

बीसीसीआई ने IPL 2026 के लिए जारी किए नए नियम, अब खिलाड़ियों को इन कामों की नहीं मिलेगी इजाजत

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण की शुरुआत आज से 3 दिन बाद यानी 28 मार्च (शनिवार) से होने वाली है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आईपीएल 2026 के लिए नए नियम और शर्ते लागू की गई हैं. अब आईपीएल 2026 की नई गाइडलाइंस के तहत हर टीम के खिलाड़ियों पर कुछ अहम नियम लागू होने वाला है. तो आइए आज हम आपको उन सभी गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. 

आईपीएल 2026 के लिए जारी हुईं नई गाइडलाइंस

इस बार आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इन सभी टीमों पर आईपीएल 2026 के लिए जारी किए गए ये सभी नियम लागू होंगे. इसमें से सबसे बड़ा नियम खिलाड़ियों के कपड़ों से लेकर जुड़ा हुआ है. अगर इन नियमों का खिलाड़ी उल्लघंन करते हैं तो उन्हें पहले चेतावनी मिलेगी लेकिन दोबारा वो ऐसा करते हैं तो उन्हें कड़ी सजा मिलेगा. 

दरअसल, आईपीएल 2026 के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी और स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकते हैं. इसकी इजाजत खिलाड़ियों को नहीं दी जाएगा. ऐसा करने पर खिलाड़ियों को पहली बार चेतावनी दी जाएगी. इसके बाद दूसरी बार नियम तोड़ने पर पैसे का जुर्माना लगेगा.

इन नियमों में भी हुआ बदलाव

इसके साथ ही एक नया नियम भी आईपीएल 2026 की गाइडलाइंस में जोड़ा गया है. इस नियम के मुताबिक मैच वाले दिन खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा मैच के दिन फिटनेस टेस्ट पर भी रोक लगा दी गई है. 

इन सभी टीमों के खिलाड़ियों को बस से ही स्टेडियम आना होगा. इसके साथ ही खिलाड़ियों की फैमली को दूसरे वाहन से आना होगा. इसके साथ सभी टीमों के ड्रेसिंग रूम में और मैदान में सिर्फ ऑफिसियल स्टाफ को ही जाने मंजूरी मिलेगी. 

आईपीएल 2026 की सभी टीमें और उनके कप्तान

  1. चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़
  2. दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल
  3. गुजरात टाइटन्स – शुभमन गिल
  4. कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे
  5. लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत
  6. मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या
  7. पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर
  8. राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग
  9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार
  10. सनराइजर्स हैदराबाद – ईशान किशन

आईपीएल 2026 का शेड्यूल

तारीख मैच समय वेन्यू
28 मार्च, शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
29 मार्च, रविवार मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे मुंबई
30 मार्च, सोमवार राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
31 मार्च, मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे मुल्लांपुर
1 अप्रैल, बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
2 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे कोलकाता
3 अप्रैल, शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
4 अप्रैल, शनिवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे दिल्ली
4 अप्रैल, शनिवार गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
5 अप्रैल, रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद
5 अप्रैल, रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
6 अप्रैल, सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
7 अप्रैल, मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
8 अप्रैल, बुधवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे दिल्ली
9 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
10 अप्रैल, शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
11 अप्रैल, शनिवार पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे मुल्लांपुर
11 अप्रैल, शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
12 अप्रैल, रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस दोपहर 3:30 बजे लखनऊ
12 अप्रैल, रविवार मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे मुंबई

ये भी पढ़ें : 'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान

Continue reading on the app

CSK की प्लेइंग-11 से बाहर बैठ सकते हैं अब एमएस धोनी? एक या दो नहीं 3 कारण कर रहे हैं इशारा

IPL 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं. 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है, जिसमें 29 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है. ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली CSK इस सीजन मजबूती से वापसी करके 6वीं बार टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मगर, इस बीच क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि क्या एमएस धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 से बाहर बैठेंगे? आइए इस आर्टिकल में आपको उन वजहों के बारे में बताते हैं...

1- संजू सैमसन संभाल सकते हैं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

IPL 2026 के ऑक्शन से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ लिया. संजू एक अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो अपकमिंग सीजन में ओपनिंग करने के साथ-साथ टीम के लिए दस्तानों की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं.

ऐसे में संजू सीएसके की प्लेइंग-11 में विकेटीकपर-बल्लेबाज के तौर पर शामिल हो सकते हैं. ऐसा हुआ, तो धोनी खुद को अंतिम ग्यारह से बाहर बैठा सकते हैं. माना जा रहा है कि सीएसके ने संजू को धोनी के बैकअपन के तौर पर ही टीम में जोड़ा है.

2- पिछले सीजन 8वें और 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे माही

IPL 2025 में महेंद्र सिंह धोनी ने 14 मैचों की 13 पारियों में खेले थे, जिसमें 135.17 की स्ट्राइक रेट और 24.50 के औसत से 196 रन बनाए थे. गौर करने वाली बात ये है कि धोनी ने पिछले सीजन कई बार 8वें और 9वें दिन नंबर- तक बल्लेबाजी की थी. वह अपने से पहले ऑलराउंडर्स को भेज रहे थे. ऐसे में अब वह नंबर-6 पर अपनी जगह सरफराज खान को भेज सकते हैं और खुद को अंतिम ग्यारह से बाहर कर सकते हैं.

3- प्रैक्टिस सेशन के बाद पैरों में तकलीफ के साथ दिखे धोनी

IPL 2026 की तैयारियों के लिए एमएस धोनी काफी दिन पहले ही प्रैक्टिस कैंप से जुड़ गए थे. इस दौरान माही के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह नेट्स पर बल्लेबाजी करते दिखे थे. मगर, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी को हल्का लंगड़ाते हुए देखा गया, जिसे देखकर फैंस काफी मायूस हो गए. वीडियो में आप देख सकते हैं कि माही थोड़े असहज दिख रहे हैं. चलते समय धोनी सावधानी बरत रहे थे और पूरी तरह फिट नहीं लग रहे थे.

इरफान पठान ने भी CSK की प्लेइंग-11 से धोनी को किया था बाहर

IPL 2026 के शुरू होने से पहले इरफान पठान ने आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की बेस्ट प्लेइंग-11 चुनी थी, जिससे उन्होंने एमएस धोनी को बाहर का रास्ता दिखाया था. इरफान ने धोनी की जगह नंबर-6 पर सरफराज खान को शामिल किया, जिसे मिनी ऑक्शन में खरीदकर CSK ने अपने साथ जोड़ा.

संजू सैमसन,आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, 
अकील होसेन, मैट हेनरी, नूर अहमद, इम्पैक्ट प्लेयर - खलील अहमद 

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, MS धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्केस

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में KKR से खेलता दिखेगा UP का रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, योगी सरकार से मिला खास तोहफा

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027 में नहीं खेंलेंगे ये खिलाड़ी, टीम इंडिया में पिछले वर्ल्ड कप के मुकाबले दिख सकते हैं 5 नए चेहरे

India Squad, ODI World Cup 2027: भारत की वर्ल्ड कप टीम 2027 में कैसी होगी? 2023 वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले अगर तुलना करें तो टीम इंडिया बदली-बदली सी नजर आने वाली है. Wed, 25 Mar 2026 07:17:51 +0530

  Videos
See all

High Level Meeting : केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:15:01+00:00

Iran Israel US war Updates : इजरायली कब्जे वाले क्षेत्र पर अटैक | Trump Vs Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:08:46+00:00

Shorts : पास कराने की अनोखी अपील, छात्रा बोली– “सर नहीं पास किया तो शादी हो जाएगी” | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:15:39+00:00

Iran Israel US war Updates :खाड़ी में महाप्रलय की आहट! | Trump Vs Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:08:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers