तमिलनाडु में पानी की कीमतें बढ़ीं, 20 लीटर वाली कैन और बोतलबंद पानी महंगा हुआ
चेन्नई, 24 मार्च (आईएएनएस)। तेल समृद्ध पश्चिम एशियाई क्षेत्र में चल रहे संघर्ष का असर अब तमिलनाडु के कुछ घरों पर पड़ने लगा है। पेट्रोलियम आधारित कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के बाद पानी की बोतलें और 20 लीटर वाले कैन बनाने की लागत बढ़ गई है, जिसकी वजह से बोतलबंद पानी की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
पहले इस संकट का असर राज्य के होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ा था, लेकिन अब यह सीधे उन लोगों को महसूस हो रहा है जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 20 लीटर वाली कैन वाले पानी पर निर्भर हैं।
सूत्रों के अनुसार, पॉलीएथिलीन टेरेफ्थेलेट की कीमत बढ़ गई है, जो बोतलें और कैन बनाने में इस्तेमाल होती है। इसके कारण नए 20-लीटर वाले कैन की कीमत काफी बढ़ गई है।
निर्माताओं ने 20 लीटर कैन की कीमत लगभग 5 रुपए बढ़ा दी है, जबकि कुछ बड़े ब्रांडों ने इसे 10 रुपए तक बढ़ाया है। बोतलबंद पानी की कीमत भी बढ़ गई है। अब एक कैन पानी की कीमत पहले से 20 से 30 रुपए ज्यादा हो गई है।
तमिलनाडु में लगभग 1,500 पैकेज्ड वाटर यूनिट हैं, जो करीब 15 लाख लोगों को 20 लीटर कैन के जरिए पानी उपलब्ध कराती हैं, लेकिन राज्य में प्लास्टिक कंटेनर बनाने वाले बहुत कम हैं, इसलिए सप्लाई में कमी और उत्पादन में दिक्कतें आती हैं।
हर यूनिट को हर हफ्ते नए कंटेनर की जरूरत होती है, इसलिए कच्चे माल में कोई रुकावट सीधे पानी की कीमतों को प्रभावित करती है।
चेन्नई और अन्य शहरों में रिटेलर पहले ही बढ़ी कीमतें ग्राहकों पर डाल रहे हैं। पहले लगभग 20 रुपए का 20 लीटर वाला कैन, अब कई जगह 25 रुपए में बिक रहा है। आने वाले दिनों में कीमत और बढ़ सकती है।
शहरी इलाकों में घरों पर पानी का खर्च बढ़ने लगा है। साथ ही डिलीवरी चार्ज भी ज्यादा हो गया है। उद्योग के विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर पेट्रोल या डीजल की कीमतें बढ़ीं तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बढ़ जाएगा और पानी महंगा होने लगेगा।
--आईएएनएस
एसएके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान
IPL vs PSL : पाकिस्तान में 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शुरू होने वाला है. तो वहीं भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 28 मार्च से शुरू होने वाला है. उससे पहले ही पाकिस्तान और भारत के बीच जंग शुरू हो गई है. दुनिया भर के तमाम क्रिकेटर जो पीएसएल में खेलने वाले थे. अब वो पीएसएल छोड़कर आईपीएल में खेलने आ गए हैं. कई बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को छोड़कर भारत में खेलने का फैसला किया है. इससे पाकिस्तान में माहौल काफी गर्म हो गया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कई आला-अधिकारी भी पीएसएल छोड़कर खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पल लगातार बयान दे रहे हैं. अब इस कड़ी में एक और पूर्व क्रिकेटर की एंट्री हो चुकी है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिड्डी एक्सप्रेस के नाम से पहचाने जाने वाले शोएब अख्तर हैं.
शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर खिलाड़ियों के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ये खिलाड़ी क्या खुद पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते पीएसएल को छोड़कर, अगर बीसीसीआई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की मंजूरी दे देता.
शोएब अख्तर ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, 'अगर बीसीसीआई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत देता है, तो मुझे यकीन है कि हम बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और कई दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पीएसएल से हटकर आईपीएल में खेलते हुए देखेंगे'.
????SHOAIB AKHTAR ON PAKISTAN PLAYERS IN IPL ????
— Sam (@Cricsam01) March 24, 2026
Shoaib Akhtar????️ :- "If BCCI allow Pakistani players in the IPL, I'm sure we will see Babar Azam, Shaheen Shah Afridi and many more other Pakistani players withdrawing from the PSL to join the IPL.????pic.twitter.com/TuqrUvfiEF
शोएब ने की खिलाड़ियों पर एक्शन लेने की बात
शोएब अख्तर इससे पहले पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन लेने को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. जब जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में शामलि हो गए और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने तब भी शोएब ने बड़ा बयान दिया था.
शोएब अख्तर ने कहा था कि, 'आईपीएल ने हैरी ब्रूक को बाहर होने और नहीं खेलने पर एक्शन लिया था और उन पर 2 साल का बैन लगाया. पीएसएल को भी ब्लेसिंग मुजरबानी और गुडाकेश मोती पर 5 साल का बैन लगाना चाहिए, जिनके पास पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट था लेकिन फिर भी उन्होंने आईपीएल को चुना'.
???? BOLD STATEMENT BY SHOAIB AKHTAR ON IPL VS PSL ????
— Sam (@Cricsam01) March 17, 2026
Akhtar said – “IPL gave a 2-year ban to Harry Brook for pulling out. PSL should also give a 5-year ban to Blessing Muzarabani and Gudakesh Motie who had PSL contracts but still chose IPL.” ????pic.twitter.com/7jcOpzYelA
आपको बता दें कि अब तक पीएसएल से कई खिलाड़ी नाम वापस ले चुके हैं. वो अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. इनमें सबसे बड़ा नाम श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का है, जो पीएसएल छोड़कर अब आईपीएल में शामलि हो गए हैं. वो अब राजस्थान रॉयल के लिए सैम कुरेन के जगह पर खेलते हुए नजर आएंगे.
पीएसल को छोड़ने वाले हुए खिलाड़ी
जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी
श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन
साउथ अफ्रीका के पेसर ऑटनील बार्टमैन
वेस्ट इंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती
वेस्ट इंडीज के शमार जोसेफ
इंग्लैंड के टेमाल मिल्स
ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क
वेस्ट इंडीज के जॉनसन चार्ल्स
ये भी पढ़ें : IPL 2026 में नए लुक में दिखेंगी 2 टीमें, यहां डालिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों की जर्सी पर नजर...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















