Responsive Scrollable Menu

'रिंकू सिंह को कप्तान...', IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने KKR को दी अहम सलाह

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताया है और उन्हें ही टीम का कप्तान बनाए रखा है. पिछले सीजन रहाणे की कैप्टेंसी में KKR का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिलेगा. मगर, इस बार यकीनन टीम मजबूत वापसी करना चाहेगी. मगर, सीजन के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सलाह दी है कि उन्हें अब रिंकू सिंह को कप्तान के रूप में तैयार करना चाहिए.

रिंकू सिंह को फ्यूचर कैप्टन के रूप में करें तैयार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सलाह दी है कि उन्हें अब रिंकू सिंह को फ्यूचर कैप्टन के रूप में तैयार करना चाहिए. रिंकू एक कमाल के खिलाड़ी हैं, जो 2018 से ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं.

मोहम्मद कैफ ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स को रिंकू सिंह को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार करना चाहिए. रिंकू हर फॉर्मेट में खेल सकते हैं. भले ही वो टेस्ट टीम में नहीं हैं, मगर वह तीनों फॉर्मेट में अच्छी बैटिंग कर लेते हैं. मैं यूपी से हूं, इसलिए मुझे पता है कि वो यूपी के लिए क्या करता है. बहुत से बल्लेबाज रन बनाते हैं, लेकिन रिंकू के रन ज्यादातर मैच जिताने वाले होते हैं. वो तैयार हैं और यूपी की कप्तानी भी कर चुके हैं."

रिंकू सिंह संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

रिंकू सिंह उत्तर-प्रदेश प्रीमियर लीग में मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी करते हैं और उनकी टीम ने ट्रॉफी भी जीती है. मोहम्मद कैफ का मानना है कि रिंकू में कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों को ही अच्छी तरह संभाल सकते हैं.

कैफ ने आगे कहा कि, "रिंकू में मैंटल स्ट्रेंथ है कि वो कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों साथ में संभाल सकें. टीम के पास ऐसा लड़का तैयार है. अब देखना ये है कि रहाणे के बाद क्या वो उसे कप्तान बनाते हैं या सीजन के बीच में ही कप्तानी देते हैं, या पहले उप-कप्तान बना देते हैं. बस उन्हें मौका दो, ये KKR के लिए लंबे समय का फायदा होगा."

2018 से KKR के साथ हैं Rinku Singh

रिंकू सिंह ने 2018 में आईपीएल डेब्यू किया था और तभी से वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. फ्रेंचाइजी ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू एक शानदार फिनिशर हैं, जो जब तक मैदान पर मौजूद रहते हैं, तो मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम की जीतने की आस बनी रहती है.

रिंकू ने आईपीएल में अब तक कुल 59 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 145.18 की स्ट्राइक रेट और 30.53 के औसत से 1099 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं.

IPL 2026 में ऐसा है KKR का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाली है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मैच 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ, ईडेन-गार्डन्स पर खेलना है. तीसरा मैच 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथकोलकाता में ही खेलना है. वहीं, चौथा मैच 9 अप्रैल को सेम वेन्यू पर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मुकाबला खेलना है. आपको बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अभी शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है.

तारीख मुकाबला वेन्यू समय
29 मार्च 2026 KKR vs Mumbai Indians मुंबई (Wankhede) 7:30 PM
2 अप्रैल 2026 KKR vs Sunrisers Hyderabad कोलकाता (Eden Gardens) 7:30 PM
6 अप्रैल 2026 KKR vs Punjab Kings कोलकाता 7:30 PM
9 अप्रैल 2026 KKR vs Lucknow Super Giants कोलकाता 7:30 PM

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में KKR से खेलता दिखेगा UP का रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, योगी सरकार से मिला खास तोहफा

Continue reading on the app

Maa Katyayani Ki Aarti: नवरात्र के छठे दिन आज मां कात्यायनी की पूजा के समय जरूर करें आरती, दूर होंगे सारे कष्ट

Maa Katyayani Ki Aarti In Hindi: चैत्र नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि का हर दिन खास महत्व रखता है और छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है. मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और रक्षा की देवी माना जाता है. नवरात्रि के छठे दिन भक्त पूरे विधि-विधान से मां कात्यायनी की पूजा करते हैं. इस दिन व्रत रखा जाता है मां को फूल और प्रसाद अर्पित किया जाता है. लेकिन पूजा तब तक पूरी नहीं मानी जाती जब तक उनकी आरती नहीं की जाती है. मान्यता है कि मां कात्यायनी की आरती करने से रोग, डर और दुख दूर होते हैं. साथ ही व्यक्ति को अपने मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखने की शक्ति मिलती है. इसलिए आज यानी छठे दिन पूजा के बाद मां की आरती जरूर गाएं. 

मां कात्यायनी की आरती ( Maa Katyayani Ki Aarti Lyrics In Hindi) 

जय जय अम्बे जय कात्यायनी।
जय जग माता जग की महारानी॥

बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहावर दाती नाम पुकारा॥

कई नाम है कई धाम है।
यह स्थान भी तो सुखधाम है॥

हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी।
कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥

हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मन्दिर में भगत है कहते॥

कत्यानी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की॥

झूठे मोह से छुडाने वाली।
अपना नाम जपाने वाली॥

बृहस्पतिवार को पूजा करिए।
ध्यान कात्यानी का धरिये॥

हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी॥

जो भी माँ को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥

मां कात्यायनी का मंत्र (Maa Katyayani Mantra) 

कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी। 
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।

स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

छठे दिन करें ये खास उपाय 

अगर आपके विवाह में देरी हो रही हैं तो समस्या से मुक्ति पाने के लिए नवरात्र के छठे दिन विधि-विधान से मां कात्यायनी की पूजा करें और व्रत रखें. देवी को 6 गांठ हल्दी अर्पित करें. पत्ता और नारियल भी चढ़ाएं. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं. 

यह भी पढ़ें: Maa Skandmata Ki Aarti: नवरात्र के 5वें दिन पूजा के समय जरूर पढ़ें मां स्कंदमाता की आरती, संतान का जीवन रहेगा खुशहाल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20I रैंकिंग में मंधाना की धाक बरकरार, हरमन को हुआ फायदा, टॉप-10 में पहली बार ये क्रिकेटर

ICC Women's T20I Ranking: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की महिलाओं की ताजा आईसीसी रैंकिंग में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने खुद को दूसरे पायदान पर बरकरार रखा है. वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान पर फायदा हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जॉर्जिया वोल पहली बार बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में शामिल हुई हैं. Tue, 24 Mar 2026 18:09:30 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi : भैयाजी ने सियासतदानों क्या सलाह दी?| Iran War |Oil Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:04:08+00:00

Nuclear Strike On Iran Live: परमाणु तबाही से ईरान खत्म | Iran- Us Israel War | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:15:01+00:00

Bhaarat की ओर बढ़ा LPG जहाज | #viralnews #viralvideo #lpgcrisis #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:06:56+00:00

Goonj: क्या मौजूदा दौर में सियासत सबसे ऊपर है और जनता? | #modi #rahulgandhi #parliamentsession #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:04:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers